रायपुर के विवादित प्रोजेक्ट स्काई वॉक को अब पूरा किया जाएगा। करीब 7 साल बाद इस पर फिर से काम शुरू होने वाला है। रमन सिंह सरकार में जिस ड्राइंग डिजाइन के प्रोजेक्ट को अप्रूवल मिला था, उसी आधार पर स्काई वॉक के निर्माण होगा। कांग्रेस सरकार ने इस पर रोक लगा दी थी। जो साय सरकार में पूरी होने जा रही है। इसके लिए 37 करोड़ के बिल को शासन की स्वीकृति मिल गई है।
रायपुर के स्काईवॉक का अब होगा उद्धार : विवादित प्रोजेक्ट स्काई वॉक के लिए मिली 37 करोड़ स्वीकृति
