आज का पंचांग: शनिवार के दिन इन समयों में करने से बचें शुभ कार्य, वरना हो सकते हैं अशुभ परिणाम

हैदराबाद: आज 12 जुलाई, 2025 शनिवार, के दिन श्रावण महीने की कृष्ण पक्ष द्वितीया तिथि है. इस तिथि के देवता वायु हैं, जो धरती पर मौजूद हवा के देवता हैं. यह तिथि नए भवन निर्माण के साथ तीर्थयात्रा करने के लिए अच्छी मानी जाती है. आज त्रिपुष्कर योग और सर्वार्थ सिद्धि योग भी बन रहा है.

12 जुलाई का पंचांग

  1. विक्रम संवत 2081
  2. मास- श्रावण
  3. पक्ष- कृष्ण पक्ष द्वितीया
  4. दिन- शनिवार
  5. तिथि- कृष्ण पक्ष द्वितीया
  6. योग- विष्कुंभ
  7. नक्षत्र- उत्तराषाढा
  8. करण- तैतिल
  9. चंद्र राशि- मकर
  10. सूर्य राशि- मिथुन
  11. सूर्योदय- सुबह 06:01 बजे
  12. सूर्यास्त- शाम 07:28 बजे
  13. चंद्रोदय- रात 08.46 बजे
  14. चंद्रास्त- सुबह 06.37 बजे
  15. राहुकाल- 09:23 से 11:04
  16. यमगंड- 14:25 से 16:06

मंदिर निर्माण के लिए शुभ है नक्षत्र
आज के दिन चंद्रमा मकर राशि और उत्तराषाढ़ा नक्षत्र में रहेंगे. यह नक्षत्र धनु राशि में 26:40 से लेकर मकर राशि में 10:00 डिग्री तक फैला है. इसके शासक सूर्य हैं. यह स्थिर प्रकृति का नक्षत्र है, इसके देवता विश्वदेव हैं. कुआं खोदने, नींव या शहर बनाने, कर्मकांड, राज्याभिषेक, भूमि खरीदना, मेधावी कर्म, बीज बोना, देवताओं की पूजा, मंदिर का निर्माण, विवाह या स्थायी सफलता चाहने वाले कोई भी काम इस नक्षत्र में किए जा सकते हैं.

आज के दिन का वर्जित सम
आज के दिन 09:23 से 11:04 बजे तक राहुकाल रहेगा. ऐसे में कोई शुभ कार्य करना हो, तो इस अवधि से परहेज करना ही अच्छा रहेगा. इसी तरह यमगंड, गुलिक, दुमुहूर्त और वर्ज्यम् से भी परहेज करना चाहिए.

Related posts

Leave a Comment