आज का पंचांग: रविवार को मकर संक्राति पर ना करें शुभ कार्य, जानें कब है राहुकाल

हैदराबाद: आज 17 अगस्त, 2025 रविवार, के दिन भाद्रपद महीने की कृष्ण पक्ष नवमी तिथि है. इस तिथि पर मृत्यु के देवता यम और माता दुर्गा का शासन है. इस दिन किसी भी तरह के शुभ काम नहीं करना चाहिए. हालांकि इस दिन विरोधियों पर विजय प्राप्त करने के लिए नई योजनाएं बनाई जा सकती है. आज से सूर्य देव सिंह राशि में प्रवेश कर रहे हैं. आज रोहिणी व्रत भी है.

17 अगस्त का पंचांग

  1. विक्रम संवत : 2081
  2. मास : भाद्रपद
  3. पक्ष : कृष्ण पक्ष नवमी
  4. दिन : रविवार
  5. तिथि : कृष्ण पक्ष नवमी
  6. योग : व्याघात
  7. नक्षत्र : रोहिणी
  8. करण : तैतिल
  9. चंद्र राशि : वृषभ
  10. सूर्य राशि : सिंह
  11. सूर्योदय : 06:16 बजे
  12. सूर्यास्त : 07:10 बजे
  13. चंद्रोदय : देर रात 12.24 बजे (18 अगस्त)
  14. चंद्रास्त : दोपहर 02.11 बजे
  15. राहुकाल : 17:33 से 19:10
  16. यमगंड : 12:43 से 14:20

प्रायश्चित और कर्मकांड के लिए उपयुक्त है नक्षत्र
आज के दिन चंद्रमा वृषभ राशि और रोहिणी नक्षत्र में रहेंगे. रोहिणी को शुभ नक्षत्र माना जाता है. इस नक्षत्र का विस्तार वृषभ राशि में 10 से लेकर 23:20 डिग्री तक होता है. यह एक स्थिर प्रकृति का नक्षत्र है. इसके देवता ब्रह्मा और शासक ग्रह चंद्रमा हैं. कुआं खोदने, नींव या शहर बनाने, प्रायश्चित कर्मकांड, पौधरोपण, राज्याभिषेक, भूमि खरीदने, मेधावी कर्म करने, बीज बोने, देवताओं की स्थापना, मंदिर निर्माण, स्थायी काम की इच्छा रखने वाली किसी भी कार्य के लिए यह नक्षत्र शुभ माना जाता है.

आज के दिन का वर्जित समय
आज के दिन 17:33 से 19:10 बजे तक राहुकाल रहेगा. ऐसे में कोई शुभ कार्य करना हो, तो इस अवधि से परहेज करना ही अच्छा रहेगा. इसी तरह यमगंड, गुलिक, दुमुहूर्त और वर्ज्यम् से भी परहेज करना चाहिए.

Related posts

Leave a Comment