दिनभर की थकान को करें दूर, बस 20 मिनट की पावर नैप से मिलेगा जबरदस्त एनर्जी बूस्ट! जानें सही समय और तरीका
Power Nap Benefits: दिन में थोड़ी देर के लिए पावर नैप लेना हमारे शरीर और दिमाग के लिए बेहद फायदेमंद होता है। यह थकान दूर करता है और हमें नई ऊर्जा के साथ काम के लिए तैयार करता है। यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन ने 2023 में एक रिसर्च की जिसमें 40 से 69 साल उम्र के 35 हज़ार लोगों को शामिल किया गया। इस अध्ययन में पाया गया कि जो लोग नियमित रूप से पावर नैप लेते हैं, उनका मस्तिष्क लगभग 0.9 इंच बड़ा होता है और मस्तिष्क की उम्र बढ़ने की प्रक्रिया 3-6 साल धीमी हो जाती है। इसका मतलब यह है कि उनके दिमाग़ की कार्यक्षमता लंबे समय तक बनी रहती है।