CG News: पूर्व नक्सली लीडर रामधेर मज्जी की अपील, हिंसा छोड़ मुख्यधारा में लौटें
CG News : पूर्व नक्सली लीडर रामधेर मज्जी ने एक वीडियो संदेश जारी कर बस्तर क्षेत्र में सक्रिय नक्सलियों से मुख्यधारा में लौटने की अपील की है। उन्होंने साफ कहा कि हिंसा के रास्ते पर चलकर अब कुछ हासिल नहीं किया जा सकता। मज्जी ने बड़े नक्सली नेताओं के आत्मसमर्पण से सबक लेने और जल्द सरेंडर करने की सलाह दी।
रामधेर मज्जी 8 दिसंबर को राजनांदगांव में आत्मसमर्पण कर चुके हैं। वह केंद्रीय समिति सदस्य रहते हुए एमएमसी (महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़) जोन में सक्रिय थे। अपने संदेश में उन्होंने दक्षिण बस्तर के पापाराव समेत अन्य माओवादियों से पुनर्वास नीति अपनाने की अपील की। साथ ही उत्तर और पूर्व बस्तर में सक्रिय नक्सलियों से भी नाम लेकर आत्मसमर्पण करने को कहा।