धमतरी : फर्जी चिटफंड कंपनियों की ठगी का असर आज भी लोगों के जीवन पर भारी पड़ रहा है। आंकड़ों के अनुसार करीब 1 लाख 59 हजार 248 निवेशक इन कंपनियों के जाल में फंसकर अपनी मेहनत की कमाई गंवा चुके हैं। लगभग 335 चिटफंड कंपनियों पर कुल 4 अरब 35 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी का आरोप दर्ज है। यह मामला जिले की सबसे बड़ी आर्थिक ठगी में से एक माना जा रहा है।
धमतरी में चिटफंड घोटाले की परतें खुलीं, 8 साल बाद भी निवेशकों की उम्मीद कायम