बिलासपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन और सार्वजनिक जीवन में 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर छत्तीसगढ़ में चलाए जा रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत आज 17 सितंबर को प्रदेशभर में दीप प्रज्वलित किए जाएंगे। इसी कड़ी में बिलासपुर जिले में भी बड़े स्तर पर ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।जिलेभर में करीब 10 लाख दीप जलाने की तैयारी है। जिला स्तरीय मुख्य आयोजन पुलिस परेड ग्राउंड में शाम 7 बजे से होगा। कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री अरुण साव मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होंगे।
आज बिलासपुर में रोशन होगा शहर, ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में जलेंगे 10 लाख दीप; पुलिस मैदान में खास आयोजन