रायपुर। छत्तीसगढ़ में फिलहाल मौसम का मिजाज पूरी तरह एक जैसा नहीं है। प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में मौसम शुष्क बना हुआ है, जबकि कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हुई है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक आने वाले दिनों में बारिश की गतिविधियों में बदलाव देखने को मिल सकता है।पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के अधिकांश इलाकों में बारिश नहीं हुई। हालांकि एक-दो स्थानों पर बहुत हल्की से हल्की बारिश दर्ज की गई। अब 19 सितंबर से प्रदेश में बारिश का दायरा बढ़ने की संभावना जताई गई है।
CG Weather: छत्तीसगढ़ में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज…इस दिन से कई इलाकों में बढ़ सकती है बारिश…जानें अगले 3 दिनों का हाल