महादेवपुरा में वोट चोरी का आरोप: कांग्रेस कार्यकर्ता ने दर्ज कराई FIR, राहुल गांधी के दावे पर उठे सवाल!
Congress Complaint Vote Chori: कांग्रेस नेता और सांसद राहुल गांधी वोट चोरी के आरोपों को लेकर सुर्खियों में हैं. तीन महीने पहले भी उन्होंने बेंगलुरु के महादेवपुरा विधानसभा क्षेत्र में वोट चोरी का आरोप लगाया था. अब कांग्रेस के एक कार्यकर्ता ने 2024 लोकसभा चुनाव से पहले महादेवपुरा क्षेत्र में वोटर लिस्ट में फर्जी तरीके से नाम जोड़ने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस ने जालसाजी और विश्वासघात के आरोपों पर जनप्रतिनिधित्व अधिनियम की धारा 129 के तहत एफआईआर दर्ज की है.
कांग्रेस कार्यकर्ता वाई विनोदा ने 19 नवंबर को यह शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें बताया कि वोट चोरी के लगाए गए आरोपों से बहुत दुख हुआ है कि महादेवपुरा क्षेत्र की वोटर लिस्ट में अज्ञात अधिकारियों और निजी व्यक्तियों द्वारा फर्जी मतदाताओं के नाम जोड़े गए. उन्होंने दावा किया कि ऐसा महादेवपुरा क्षेत्र के चुनावी फैसले में हेरफेर करने के लिए किया गया था.