CG Board Exam: कल से शुरू हो रहे छत्तीसगढ़ बोर्ड के 12वीं क्लास के एग्जाम, स्टूडेंट्स इन बातों का रखें ध्यान

CG Board Exam: छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल यानी CGBSE की वर्ष 2026 की बोर्ड परीक्षाएं 20 फरवरी से शुरू हो रही हैं. इस बार 6 लाख से अधिक छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल होंगे. राज्यभर में व्यापक तैयारियां की गई हैं. वहीं स्टूडेंट्स को परीक्षा के दौरान कई बातों का ध्यान रखना जरूरी है.

कल से शुरू हो रहे छत्तीसगढ़ बोर्ड के 12वीं क्लास के एग्जाम

इसमें कक्षा 12वीं (हायर सेकेण्डरी) की परीक्षा 20 फरवरी 2026 से शुरू होकर 18 मार्च 2026 तक चलेगी. वहीं कक्षा 10वीं (हाईस्कूल) की परीक्षा 21 फरवरी 2026 से शुरू होकर 13 मार्च 2026 तक आयोजित की जाएगी. सभी परीक्षाएं एक ही पाली में सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक होंगी. वहीं कक्षा 10वीं का पहला पेपर हिंदी का होगा. कक्षा 12वीं की परीक्षा भूगोल और भौतिकी (Physics) के विषयों के साथ शुरू होगी.

6 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स होंगे शामिल

इन परीक्षाओं में 6 लाख से अधिक छात्र शामिल हो रहे है. जिसमें कक्षा 10वीं में लगभग 3.5 लाख छात्र परीक्षा देंगे. वहीं कक्षा 12वीं में लगभग 2.5 लाख छात्र परीक्षा में शामिल होंगे. वहीं राज्य भर में लगभग 2,500 से अधिक परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं. नकल रोकने के इंतजाम परीक्षा की निगरानी के लिए जिला स्तर पर ‘उड़न दस्तों’ (Flying Squads) का गठन किया गया है.

छात्रों को किन बातों का ध्यान रखना होगा?

  • परीक्षा केंद्र में किसी भी तरह के इलेक्ट्रॉनिक गैजेट वर्जित हैं.
  • छात्रों को प्रवेश पत्र लेकर जाना अनिवार्य है.
  • छात्रों को निर्धारित स्थान पर बैठना होगा.
  • नकल करते हुए पकड़े जाने पर कार्रवाई हो सकती है, इसलिए अपने साथ किसी भी तरह की संदिग्ध सामग्री ले जाना मना है.

तनावमुक्त रह कर दें एग्जाम – गजेंद्र यादव

वहीं इस मामले में स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव तनावमुक्त रह कर एग्जाम देने की अपील की है. गजेंद्र यादव ने कहा कि आप सभी से मेरा आग्रह है कि आप शांत रहिए, किसी भी तरह का तनाव मत लीजिए.

 

 

 

Related posts

Leave a Comment