अम्बिकापुर 11 सितम्बर 2026/
ग्राम पंचायत केशमा (वन केशमा), जनपद पंचायत उदयपुर में आज प्रधानमंत्री जनजातीय आदिवासी न्याय महाअभियान (पीएम जनमन) अंतर्गत पहाड़ी कोरवा परिवारों के लिए विकासखंड स्तरीय गृह प्रवेश कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस अवसर पर पीएम जनमन आवास योजना के हितग्राही हुडकू रामध्बिरझु एवं रतन सायध्छन्दू ने अपने नवनिर्मित पक्के आवास में गृह प्रवेश किया। लंबे समय से सुरक्षित और पक्के घर की आवश्यकता अब पूरी होने पर दोनों परिवारों में खुशी का माहौल रहा।
पक्का आवास मिलने से पहाड़ी कोरवा परिवारों को अब मौसम की कठिन परिस्थितियों से सुरक्षा के साथ रहने के लिए बेहतर और सुविधाजनक स्थान मिलेगा। यह आवास उनके जीवन में सुरक्षा, स्थायित्व और सम्मान की नई शुरुआत का आधार बनेगा।