CG Weather Update : मार्च की शुरुआत के साथ ही छत्तीसगढ़ में गर्मी ने रफ्तार पकड़ ली है। अधिकतम तापमान लगातार बढ़ रहा है, जिससे दिन में तेज धूप और उमस लोगों को परेशान करने लगी है। हालांकि सुबह और देर रात अब भी हल्की ठंडक महसूस हो रही है, लेकिन दोपहर का मौसम साफ तौर पर बदल चुका है। मार्च में ही तपने लगा प्रदेश मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले पांच दिनों में अधिकतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है।…
Read MoreCategory: छत्तीसगढ़
CG Holi 2026: रायपुर में 3000 जवान तैनात, ड्रोन से निगरानी
CG Holi 2026 : छत्तीसगढ़ में उत्साह चरम पर है। कहीं फाग गीतों की गूंज सुनाई दे रही है तो कहीं लोग रंगों के इस पर्व की तैयारियों में जुटे हैं। बच्चों से लेकर युवाओं तक हर वर्ग में जबरदस्त जोश देखने को मिल रहा है। राजधानी रायपुर में भी होली को लेकर खास तैयारियां की गई हैं। हालांकि, हर साल कुछ शरारती तत्व माहौल बिगाड़ने की कोशिश करते हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए इस बार पुलिस प्रशासन ने सख्त इंतजाम किए हैं। ड्रोन से होगी निगरानी, 5…
Read Moreदंतेवाड़ा में 10वीं छात्र की हॉस्टल में आत्महत्या, जांच जारी
दंतेवाड़ा। जिले से एक दुखद और सनसनीखेज मामला सामने आया है। बालूद स्थित ‘छू लो आसमान’ बॉयज हॉस्टल में कक्षा 10वीं के छात्र रौशन तेलाम ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। रौशन कुआकोंडा ब्लॉक के नेरली गांव का रहने वाला था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी। मिली जानकारी के अनुसार, घटना तड़के लगभग 3 बजे हुई। हॉस्टल में रहने वाले अन्य छात्र जब सुबह बाथरूम की ओर गए, तब उन्होंने रौशन को हॉस्टल की सीढ़ियों के…
Read Moreराजीव श्रीवास्तव ने मुख्यमंत्री से की सौजन्य मुलाकात, पुलिस जवाबदेही पर चर्चा
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ राज्य पुलिस जवाबदेही प्राधिकरण के नव पदस्थ सदस्य राजीव श्रीवास्तव ने मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में कार्यभार ग्रहण करने के बाद सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर श्रीवास्तव ने मुख्यमंत्री को प्राधिकरण की वर्तमान गतिविधियों और कार्यप्रणाली से अवगत कराया। राजीव श्रीवास्तव ने बताया कि प्राधिकरण का मुख्य उद्देश्य पुलिस विभाग में पारदर्शिता और उत्तरदायित्व को सुदृढ़ करना है। उन्होंने मुख्यमंत्री को भविष्य की कार्ययोजना के बारे में भी जानकारी दी, जिसमें आमजन के विश्वास को बढ़ाने और शिकायत निवारण प्रक्रिया को और अधिक…
Read Moreछत्तीसगढ़ में मार्च की शुरुआत में बढ़ी गर्मी, अगले दिन भी तेज धूप का अलर्ट
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मार्च की शुरुआत के साथ ही मौसम का मिजाज बदल गया है। सुबह और शाम हल्की राहत मिलने के बावजूद दिन के समय तेज धूप और चुभने वाली गर्मी लोगों के लिए परेशानी बन गई है। खासकर दोपहर के समय सड़कों पर निकलना मुश्किल हो रहा है। बाजारों में चहल-पहल है, लेकिन लोग छांव और ठंडे पेय पदार्थों का सहारा लेते नजर आ रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार, अगले पांच दिनों में राज्य के अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है। इसके…
Read MoreCG News: रायपुर के व्यस्त इलाकों में शाम 5 से रात 9 बजे तक इन वाहनों को नहीं मिलेगी एंट्री, जानें क्या है वजह
CG News: राजधानी रायपुर में बढ़ते ट्रैफिक दबाव को देखते हुए पुलिस ने बड़ा फैसला लिया है. शहर के सबसे व्यस्त इलाकों में शामिल तेलघानीनाका, स्टेशन रोड, अग्रसेन चौक और आसपास के क्षेत्रों में अब शाम के पीक आवर्स में हल्के मालवाहक वाहनों की एंट्री पर रोक लगा दी गई है. यातायात, कमिश्नरेट रायपुर के अनुसार, शाम 5 बजे से रात 9 बजे तक यानी कुल 4 घंटे के लिए पिकअप, टाटा एस, ऑटो ट्रेलर समेत सभी छोटे मालवाहक वाहनों के आवागमन को प्रतिबंधित किया गया है. दरअसल, शहर में लगातार…
Read MoreCG News: ओडिशा में छिपकर बैठा था चोर, जानें जगदलपुर पुलिस ने कैसे सुलझाई दंतेश्वरी मंदिर में चोरी की गुत्थी
CG News: जगदलपुर के ऐतिहासिक दंतेश्वरी मंदिर में हुई चोरी की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है. करीब एक महीने की लुका-छिपी के बाद, पुलिस ने मुख्य आरोपी को ओडिशा से गिरफ्तार किया है. आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है, जिसके बाद पुलिस अब चोरी गए बेशकीमती आभूषणों और मूर्तियों की बरामदगी में जुट गई है. ओडिशा में छिपकर बैठा था चोर जगदलपुर एडिशनल एसपी महेश्वर नाग ने बताया कि, आरोपी की पहचान मोनू यादव के रूप में हुई है। घटना के बाद आरोपी अपनी पहचान छिपाकर पिछले…
Read MoreCrime : घरेलू सामान की आड़ में हो रही थी करोड़ों के गांजे की तस्करी, एमपी का तस्कर गिरफ्तार
महासमुंद। जिले में नशे के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना बसना पुलिस ने अवैध गांजा तस्करी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार करते हुए भारी मात्रा में मादक पदार्थ जब्त किया है। वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने ओडिशा की ओर से आ रहे अशोक लीलैंड ‘बड़ा दोस्त’ वाहन क्रमांक MP15ZL4455 को रोका। जांच के दौरान पुराने घरेलू सामान के नीचे छुपाकर ले जाया जा रहा 02 क्विंटल 74 किलो 900 ग्राम गांजा बरामद किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत 1 करोड़ 37 लाख रुपये बताई जा…
Read MoreNH-30 होगा 4-लेन: धवईपानी से सिमगा तक सड़क उन्नयन को मिली मंजूरी
NH-30 4 लेन परियोजना को हरी झंडी छत्तीसगढ़ में सड़क अधोसंरचना को बड़ा बढ़ावा मिला है। NH-30 4 लेन परियोजना के तहत धवईपानी (चिल्फी) से कवर्धा होते हुए सिमगा तक लगभग 122 किलोमीटर लंबे सेक्शन को 4-लेन में उन्नत करने की मंजूरी मिल गई है। यह स्वीकृति केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री Nitin Gadkari ने डिप्टी सीएम Vijay Sharma से नागपुर में मुलाकात के दौरान दी। अभी 2-लेन, बढ़ेगा यातायात दबाव वर्तमान में चिल्फी (धवईपानी) से कवर्धा और कवर्धा गुरूनाला से सिमगा तक मार्ग 10 मीटर चौड़ाई की 2-लेन…
Read Moreनो-एंट्री बेअसर: बिलासपुर की सड़कों पर बेखौफ दौड़ रहे भारी वाहन, हादसों का खतरा भी बढ़ा
Bilaspur: बिलासपुर में बढ़ते सड़क हादसों को रोकने के लिए जिला प्रशासन ने नो-एंट्री का समय निर्धारित किया है. तय नियमों के मुताबिक सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक शहर सीमा के भीतर भारी और बड़े वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध है. इसके बावजूद सड़कों पर दिनदहाड़े ट्रक, ट्रैक्टर-ट्रॉली और निर्माण सामग्री से लदे बड़े वाहन बेधड़क दौड़ते नजर आ रहे हैं. बिलासपुर की सड़कों पर बेखौफ दौड़ रहे भारी वाहन जानकारी के अनुसार, कलेक्टर की विशेष अनुमति पर केवल कुछ आवश्यक सेवाओं से जुड़े वाहनों जैसे पीडीएस चावल…
Read More