पोषण माह अंतर्गत निकाली गई पोषण रैली

राष्ट्रीय पोषण माह अंतर्गत 1 से 30 सितंबर तक  महासमुंद जिले के कुल 1790 आंगनबाड़ी केंद्रों में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। पोषण माह के अंतिम सप्ताह में विविध कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। आज शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में बच्चों द्वारा रैली निकालकर जागरूकता संदेश दिया गया। इस रैली का उद्देश्य बच्चों और ग्रामीणों में संतुलित आहार के साथ पोषण आहार की निरंतरता, मात्रा और खाने के तरीके पर लोगो तक जन जागरूकता लाना है। सही मात्रा में पौष्टिक भोजन लेने पर ही हम शारीरिक एवं…

Read More

अधिकारी महोदय”48 घंटे के भीतर शराब दुकान और चखना सेंटर हटवा दीजिए”-रिकेश सेन

अधिकारी महोदय”48 घंटे के भीतर शराब दुकान और चखना सेंटर हटवा दीजिए”-रिकेश सेन

भिलाई नगर,सुपेला घड़ी चौक से गदा चौराहा मुख्य मार्ग की अंग्रेजी शराब दुकान वैशाली नगर विधायक के प्रयास बाद आज से भिलाई नगर निगम के पीछे स्थानांतरित हो गई है। रिकेश सेन ने इस दुकान को अन्यत्र शिफ्ट करने के लिए 48 घंटे का अल्टीमेटम प्रदेश के एक संबंधित अधिकारी को शनिवार की रात दिया था। आपको बता दें कि विधायक बनते ही रिकेश सेन ने गदा चौक के समीप स्थित इस दुकान को हटाने का निर्णय लिया था क्योंकि मुख्य मार्ग पर अंग्रेजी दुकान और चखना सेंटर होने से…

Read More

प्रदेश शिक्षक कल्याण संघ ने कहा पुरानी पेंशन का लाभ नहीं मिला तो उग्र आंदोलन करेंगे

प्रदेश शिक्षक कल्याण संघ ने कहा पुरानी पेंशन का लाभ नहीं मिला तो उग्र आंदोलन करेंगे

मनेन्द्रगढ़/एसीबी, छत्तीसगढ़ प्रदेश शिक्षक कल्याण संघ द्वारा उपप्रांत अध्यक्ष दिनेश सिंह संभाग अध्यक्ष हजरत अली जी के द्वारा संयुक्त रूप से बयान दिया गया कि शिक्षक एलबी जिनकी नियुक्ति पंचायत में शिक्षा कर्मी के रूप में 1998 में किया गया था एवं यह पद पेंशनेबल था शासन के द्वारा पेंशनेबल नहीं था इस प्रकार की कोई घोषणा नहीं की गई थी तथा 98 से 2004 तक ओल्ड पेंशन लागू था अतः शिक्षक एलबी की नियुक्ति नियमित शिक्षकों के पद पर किया गया था पंचायत विभाग द्वारा अलग से पद स्वीकृत…

Read More

उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने 35.56 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का किया लोकार्पण और भूमिपूजन

उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने 35.56 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का किया लोकार्पण और भूमिपूजन

पंडित दीनदयाल उपाध्याय की मूर्ति का किया अनावरण पंडित दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद के मार्ग पर चल रही है छत्तीसगढ़ सरकार – श्री अरुण साव रायपुर, 23 सितम्बर 2024, उप मुख्यमंत्री तथा कांकेर जिले के प्रभारी मंत्री श्री अरुण साव ने आज चारामा में 35 करोड़ 56 लाख 68 हजार रुपए लागत के 16 विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया। इनमें 15 करोड़ 84 लाख 40 हजार रुपए के चार निर्माण कार्यों का भूमिपूजन और 19 करोड़ 72 लाख 28 हजार रुपए के विभिन्न निर्माण कार्यों का लोकार्पण…

Read More

मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ में नाचा के जनक दाऊ दुलार सिंह मंदराजी की पुण्यतिथि पर उन्हें किया नमन

मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ में नाचा के जनक दाऊ दुलार सिंह मंदराजी की पुण्यतिथि पर उन्हें किया नमन

रायपुर, 23 सितंबर 2024, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ में लोककला ‘नाचा‘ के जनक माने जाने वाले स्वर्गीय दाऊ दुलार सिंह मंदराजी की 24 सितंबर को पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया है। श्री साय ने कहा है कि दाऊ मंदराजी ने ‘नाचा‘ को पुनर्जीवित करने और उसे बचाए रखने के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया। उन्होंने गांवों के लोक कलाकारों को संगठित कर ’नाचा’ को एक नये मुकाम पर पहुंचाया। उन्होंने नाचा को सामाजिक कुरीतियों के प्रति जनचेतना जगाने के माध्यम के रूप में बखूबी उपयोग…

Read More

MP Govt कैबिनेट की अहम बैठक आज, इन प्रस्तावों को मिल सकती है मंजूरी

MP Govt कैबिनेट की अहम बैठक आज, इन प्रस्तावों को मिल सकती है मंजूरी

भोपाल, मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आज मंगलवार को सीएम मोहन यादव की अध्यक्षता में मंत्रालय में अहम कैबिनेट बैठक बुलाई गई । इस बैठक में  नई तबादला नीति, सोयाबीन खरीदी और कर्मचारियों के भत्ते में वृद्धि को लेकर चर्चा हो सकती है।इसके अलावा अन्य विभागों के भी प्रस्ताव आने की उम्मीद है। अगली कैबिनेट बैठक 5 अक्टूबर को दमोह के जबेरा विधानसभा क्षेत्र में सिंग्रामपुर में होगी। इसमें CM डॉ. मोहन यादव सहित सभी कैबिनेट मंत्री शामिल होंगे। यह बैठक रानी दुर्गावती को समर्पित की जाएगी,चुंकी इस साल…

Read More

विशेष लेख : नियद नेल्लानार से बदल रही बस्तर की तस्वीर

विशेष लेख : नियद नेल्लानार से बदल रही बस्तर की तस्वीर

गांवों में लौटी रौनक: सुरक्षा और विकास ने भरे खुशहाली के रंग आलेख-सुरेन्द्र कुमार ठाकुर, संयुक्त संचालक, जनसंपर्क रायपुर, 24 सितंबर 2024, प्राकृतिक संसाधनों से भरपूर बस्तर के लोग अपनी संस्कृति और विशेष परंपराओं के निर्वहन के लिए जाने जाते हैं। कठिन परिस्थितियों में भी उन्होंने खुशहाल जीवन जीने के लिए स्वयं को प्रकृति के अनुकूल बनाए रखा, अपने को संभाले रखा, लेकिन पिछले कुछ वर्षों में उनके खुशहाल जीवन को माओवादियों की नजर लग गई थी, नाच-गाना बंद हो गए, मांदर की थाप मंद पड़ गई, सड़कें सुनी हो…

Read More

विशेष लेख : वन्यजीव संरक्षण प्रयासों को आगे बढ़ाने और मानव पशु संघर्ष के प्रभावी प्रबंधन में हाथी राहत और पुनर्वास केंद्र रामकोला की है महत्वपूर्ण भूमिका

विशेष लेख : वन्यजीव संरक्षण प्रयासों को आगे बढ़ाने और मानव पशु संघर्ष के प्रभावी प्रबंधन में हाथी राहत और पुनर्वास केंद्र रामकोला की है महत्वपूर्ण भूमिका

आलेख – श्री लक्ष्मीकांत कोसरिया, उप संचालक, जनसंपर्क सरगुजा, 24 सितम्बर 2024, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में राज्य सरकार द्वारा मानव हाथी द्वंद को रोकने लगातार जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। सरगुजा से ‘‘हमर हाथी हमर गोठ’’ रेडियो कार्यक्रम का प्रसारण कर हाथियों के विचरण की जानकारी स्थानीय लोगों को दी जा रही है। मुख्यमंत्री श्री साय के निर्देश पर राज्य सरकार द्वारा स्थानीयजनों को अपनी ओर हाथियों की सुरक्षा के प्रति संवेदनशील बनाने गज यात्रा अभियान चलाई जा रही है। साथ ही ‘‘गज संकेत…

Read More

लीलावती का बना पक्का मकान, कच्चे घर की समस्याओं से मिली मुक्ति

लीलावती का बना पक्का मकान, कच्चे घर की समस्याओं से मिली मुक्ति

अपने निर्माणाधीन घर को देख मन खुश हो जाता है, अब इंन्तजार है तो बस घर के पूरे होने का – हितग्राही उर्मिला बाई सरगुजा, 24 सितम्बर 2024, जिले के विकासखण्ड सीतापुर अंतर्गत ग्राम सोनतराई में रहने वाली लीलावती का पक्का मकान बनकर तैयार है। लीलावती का कहना है कि शासन ने उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत सहायता प्रदान कर खुशियों की सौगात दी है। उन्होंने बताया कि वे अपने परिवार के साथ कच्चे घर में रहतीं थी, जो मुख्य सड़क से काफी नीचे था जिसकी वजह से बारिश…

Read More

जंगल जाकर अब नहीं लाना पड़ेगा घास-फूस, पक्का मकान पाकर मंगलू बिरहोर हुआ खुश

जंगल जाकर अब नहीं लाना पड़ेगा घास-फूस, पक्का मकान पाकर मंगलू बिरहोर हुआ खुश

बिरहोर समुदाय के मंगलू को अब तेज आंधी बारिश में छत के उड़ जाने का नहीं रहा डर कोरबा, 24 सितम्बर 2024, बारिश का मौसम आते ही जंगल में निवास करने वाले विशेष पिछड़ी जनजाति वर्ग के मंगलू बिरहोर की परेशानी बढ़ जाती थी। वह हर बारिश और तूफान में यही मिन्नते करता था कि हे भगवान…इस बार ज्यादा बारिश न हो..ज्यादा तूफान न चले..ताकि घास-फूस का बना उनका आशियाना सुरक्षित रहे..। अपने आशियाने के उजड़ जाने को लेकर हर साल बारिश और तूफान के मौसम में तनाव में रहने…

Read More