धान खरीदी का आज अंतिम दिन, देर रात तक चलेगी धान की खरीदी प्रदेश में रिकार्ड 149 लाख मीट्रिक टन से अधिक धान की हुई खरीदी 25.49 लाख किसानों ने बेचा धान धान खरीदी के एवज में किसानों को 31 हजार 089 करोड़ रूपए का भुगतान कुल खरीदी का 121 लाख मीट्रिक टन से अधिक धान के उठाव के लिए डीओ और टीओ जारी 100 लाख मीट्रिक टन धान का हो चुका है उठाव रायपुर 31 जनवरी 2025/ छत्तीसगढ़ में इस खरीफ सीजन में भी धान की रिकॉर्ड खरीदी हुई…
Read MoreMonth: January 2025
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें किया नमन
रायपुर 30 जनवरी 2025/मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में महात्मा गांधी जी की पुण्यतिथि पर उनके छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने भारत की आजादी के लिए महात्मा गांधी जी के अतुलनीय योगदान को याद करते हुए कहा कि गांधीजी ने सत्य, अहिंसा और सत्याग्रह के माध्यम से भारत को आजादी दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। गांधी जी के विचार आज भी दुनिया भर के लोगों को प्रेरित करते हैं। सत्य, अहिंसा और शांति का संदेश देने वाले गांधी…
Read Moreऑफिस में गायब मिले अधिकारी कर्मचारी, कलेक्टर के इंस्पेक्शन पर मचा हडकंप, 5 अधिकारी कर्मचारी पर गाज, मिला अल्टीमेटम
महासमुंद, राज्य शासन के गाइडलाइन के अनुसार प्रदेश के सभी शासकीय कार्यालयों का समय सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक निर्धारित किया गया है। इसके साथ ही सप्ताह में दो दिन शनिवार और रविवार को अवकाश घोषित है। बावजूद इसके शासकीय कार्यालय में लगातार अधिकारी-कर्मचारी राज्य शासन के नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं। जिसे देखते हुए महासमुंद जिले में कलेक्टर एक्शन मोड पर है। महासमुंद जिले में समय पर कार्यालय नहीं आने वाले अधिकारी-कर्मचारियों पर कलेक्टर विनय कुमार लंगेह सख्त नजर आ रहे है। इसी कड़ी में…
Read Moreधान खरीदी में अनियमितता, उपार्जन केंद्र प्रभारी निलंबित
महासमुंद, जिले के झारमुड़ा धान उपार्जन केंद्र में धान खरीदी के दौरान अनियमितताओं और लापरवाही के आरोपों के चलते केंद्र प्रभारी मोतीन प्रधान को निलंबित कर दिया गया है. यह कार्रवाई प्राधिकृत अधिकारी संजय प्रधान द्वारा की गई है. जानकारी के अनुसार, प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति जाड़ामुड़ा के अंतर्गत आने वाले इस उपार्जन केंद्र में खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 के दौरान धान खरीदी प्रक्रिया में अनियमितता की शिकायतें प्राप्त हुई थी. जांच में केंद्र प्रभारी मोतीन प्रधान की भूमिका संदिग्ध पाई गई, जिसके बाद प्रशासन ने उन्हें तत्काल प्रभाव…
Read Moreछत्तीसगढ़ में गूंजेगा खेलों का शंखनाद, नेशनल गेम्स के आयोजन का संकल्प – सांसद बृजमोहन अगरवाल
रायपुर। छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ के उपाध्यक्ष एवं सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने उत्तराखंड में चल रहे 38वें नेशनल गेम्स में भाग लेने जा रही राज्य की विभिन्न खेल टीमों को किट वितरण कर खिलाड़ियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर उन्होंने कालिरियपायट्टू में गोल्ड मेडल जीतने वाली प्रदेश की खिलाड़ी को मिशा सिंधु को बधाई देते हुए इसे छत्तीसगढ़ के लिए गर्व का क्षण बताया। इस अवसर पर श्री अग्रवाल ने कहा कि भाजपा सरकार हमेशा से खेल और खिलाड़ियों के विकास के लिए समर्पित रही है। उनके…
Read Moreइंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह एक फरवरी को, चार हजार विद्यार्थियों को दी जाएगी उपाधियां
रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय का दशम् दीक्षांत समारोह 1 फरवरी को आयोजित किया जाएगा. रायपुर स्थित कृषि महाविद्यालय के कृषि मंडपम में सुबह 11 बजे से आयोजित इस समारोह में लगभग 4 हजार 191 विद्यार्थियों को उपाधियाँ प्रदान की जाएगी. दीक्षांत समारोह राज्यपाल एवं इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कुलाधिपति रमेन डेका की अध्यक्षता में आयोजित किया जाएगा. इंटरनेशनल सेंटर फॉर जेनेटिक इंजीनियरिंग एण्ड बायोटेक्नोलॉजी, नई दिल्ली के पूर्व निदेशक डॉ. वांगा शिवा रेड्डी दीक्षांत उद्बोधन देंगे. कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल विद्यार्थियों को दीक्षोपदेश देंगे. दीक्षांत…
Read Moreलंबे समय से अनुपस्थित 27 चिकित्सा अधिकारियों व विशेषज्ञ चिकित्सकों पर बड़ी कार्यवाही करते हुए किया गया सेवा मुक्त
रायपुर 28 जनवरी 2025। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा बड़ी कार्यवाही करते हुए लंबे समय से अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित 27 चिकित्सा अधिकारियो व विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवा समाप्त कर दी गई हैं। साथ ही 21 चिकित्सा अधिकारियों के विरूद्ध विभागीय जांच के आदेश जारी किए गए है। विदित हो कि चिकित्सा अधिकारियों व विशेषज्ञ चिकित्सकों को अपने कर्तव्यस्थल से लंबे समय से अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित रहने के फलस्वरूप कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था। चिकित्सा अधिकारियों और विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा लगातार तीन वर्ष से अधिक अवधि…
Read Moreबस्तर संभाग के 26 गांवों में पहली बार लहराया तिरंगा नक्सल उन्मूलन अभियान की सफलता से बदली तस्वीर
रायपुर, 26 जनवरी 2025/ छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में 76वें गणतंत्र दिवस का आयोजन इस बार इतिहास में खास दर्ज हुआ। वह गांव, जो कभी नक्सलियों के खौफ और आतंक के साए में जीने को मजबूर थे, अब शांति और विकास की नई राह पर चल रहे हैं। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा संचालित नक्सल उन्मूलन अभियान की जबरदस्त सफलता के चलते गांवों में सुरक्षा और विश्वास का नया माहौल बनने से इस बार 26 गांवों में पहली बार ग्रामीणों ने तिरंगा फहराया और पूरे उत्साह से गणतंत्र दिवस मनाया। मुख्यमंत्री श्री…
Read Moreराज्यपाल श्री रमेन डेका ने राजधानी के मुख्य समारोह में विजेताओं को किया सम्मानित
सुरक्षा बलों की टुकड़ियों ने किया आकर्षक मार्चपास्ट घुड़सवार दल के करतब ने दर्शकों का मन मोहा केन्द्रीय अर्धसैनिक बल ने तेलंगाना पुलिस को बेस्ट कंटिजेंट का प्रथम पुरस्कार राज्य पुलिस बल में छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल (महिला) को प्रथम स्थान रायपुर 26 जनवरी 2025/ गणतंत्र दिवस 2025 के अवसर पर पुलिस परेड ग्राउंड में सुरक्षाबलों के 17 टुकड़ियों ने कदम से कदम मिलाकर मार्चपास्ट किया। राज्यपाल श्री रमेन डेका ने उनकी सलामी ली और उनके कमांडर से परिचय प्राप्त किया। परेड कमांडर परीविक्षाधीन भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी श्री हर्षित…
Read Moreलाल किले में भारत पर्व 2025: छत्तीसगढ़ की झांकी बनी आकर्षण का केंद्र
झांकी में रामनामी समुदाय, जनजातीय कला, नृत्य व शिल्प की दिख रही झलक रायपुर 26 जनवरी 2025/ नई दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किले में आयोजित हो रहे भारत पर्व 2025 में छत्तीसगढ़ की झांकी विशेष आकर्षण का केंद्र बन गई है। यह झांकी राज्य की समृद्ध जनजातीय परंपराओं और रामनामी समुदाय की विशिष्ट झलक को खूबसूरती से प्रस्तुत करती है। भगवान श्रीराम के प्रति अटूट भक्ति के लिए प्रसिद्ध रामनामी समुदाय इस झांकी का मुख्य आकर्षण है। उनकी अनोखी परंपराएं, संस्कृति और जीवनशैली दर्शकों को गहराई से प्रभावित कर रही…
Read More