दुर्ग जिले में धान की खरीदी 5,00,198.84 मीट्रिक टन और उठाव 3,30,257.94 मीट्रिक टन

दुर्ग, 15 जनवरी 2025/ कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के मार्गदर्शन में जिले के 87 सहकारी समितियों के अंतर्गत 102 उपार्जन केन्द्रों के माध्यम से 98079 किसानों से 5,00,198.84 मीट्रिक टन धान की खरीदी की जा चुकी है। जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक से प्राप्त जानकारी अनुसार खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 के लिए समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का कार्य 31 जनवरी 2025 तक किया जाएगा। धान उठाव के लिए 4,43,224.51 मीट्रिक टन धान के लिए डीओ और टीओ जारी किया गया है। अब तक 3,30,257.94 मीट्रिक टन धान का उठाव…

Read More

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में बन रही विकास की नई सड़क

मैनपुर के दुर्गम वनांचल डुमरपड़ाव से जागड़ा तक पक्की सड़क का निर्माण प्रारंभ आजादी के 75 वर्ष बाद सड़क निर्माण की प्रभावी पहल: मुख्यमंत्री श्री साय का ग्रामीणों ने जताया आभार गरियाबंद 15 जनवरी 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के कुशल और संवेदनशीलता नेतृत्व में गरियाबंद जिले के मैनपुर विकासखंड के नक्सल प्रभावित दुर्गम वनांचल क्षेत्रों में पक्की सड़क निर्माण का कार्य प्रारंभ हो चुका है। नेशनल हाईवे 130सी के डुमरपड़ाव से जागड़ा तक 4.7 किमी लंबी सड़क के निर्माण के लिए 3.02 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी गई है।…

Read More

Photo: उप राष्ट्रपति पहुंचे रायपुर, एयरपोर्ट पर राज्यपाल, केंद्रीय मंत्री व उप मुख्यमंत्री ने किया आत्मीय स्वागत

Photo: उप राष्ट्रपति पहुंचे रायपुर, एयरपोर्ट पर राज्यपाल, केंद्रीय मंत्री व उप मुख्यमंत्री ने किया आत्मीय स्वागत

रायपुर 15 जनवरी 2025। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के राजधानी रायपुर के स्वामी विवेकानंद विमानतल पहुंचने पर राज्यपाल रमेन डेका सहित केन्द्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू और उप मुख्यमंत्री  विजय शर्मा ने आत्मीय स्वागत किया। गौरतलब है कि उपराष्ट्रपति  धनखड़ गुरूघासीदास केन्द्रीय विश्वविद्यालय बिलासपुर में आयोजित दीक्षांत समारोह में शामिल होगें। इस अवसर पर विमानतल पर विधायक सर्व श्री पुरंदर मिश्रा और अनुज शर्मा, प्रभारी मुख्य सचिव रेणु पिल्लै, डीजीपी  अशोक जुनेजा, आईजी अमरेश मिश्रा, कलेक्टर डॉक्टर गौरव सिंह तथा एसएसपी लाल उमेद सिंह भी उपस्थित थे।

Read More

पतंगो की उड़ान और तिल गुड़ की मिठास के साथ वृद्धा आश्रम में मना मकर संक्रांति का पर्व

पतंगो की उड़ान और तिल गुड़ की मिठास के साथ वृद्धा आश्रम में मना मकर संक्रांति का पर्व

दुर्ग । मकर संक्रांति के अवसर पर वृद्धाश्रम में तिल गुड़ लड्डू और जरूरत की समान बांटकर मनाया गया। मकर संक्रांति को वैसे भी दान का पर्व माना जाता है। इस अवसर पर वार्ड नंबर 34 शिवपारा दुर्ग श्रीमती प्रीति खुबलाल साहू द्वारा नव वर्ष एवं मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर तिल गुड एवं जरूरत का सामान पूर्व विधायक अरुण वोरा एवं मध्य ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अलताफ अहमद की उपस्थिति में वृद्धाश्रम पुलगांव दुर्ग में वितरण कर वृद्ध जनों से आशीर्वाद ग्रहण किया गया। साथ में श्रीमती…

Read More

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में बढ़ते छत्तीसगढ़ को देखने के लिए महाकुम्भ में श्रद्धालुओं में उत्साह

छत्तीसगढ़ की कला, संस्कृति और इतिहास को जानने के लिए उमड़ रही है लोगों की भीड़ छत्तीसगढ़ की पहचान गौर मुकुट को धारण किया हुआ प्रवेश द्वार लोगों को कर रहा है आकर्षित प्रयागराज, 14 जनवरी 2025/ छत्तीसगढ़ की कला, संस्कृति और यहां का गौरवशाली इतिहास हर किसी को प्रेरित करता है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व और मोदी की गारंटी के साथ तेजी से आगे बढ़ रहे छत्तीसगढ़ को जानने के लिए देश में हर कोई बेताब रहता है। इसकी बड़ी झलक प्रयागराज महाकुम्भ के दौरान छत्तीसगढ़ पैवेलियन…

Read More

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल पर प्रयागराज महाकुंभ में छत्तीसगढ़ पवेलियन: राज्य के लोगों के रुकने और उनके भोजन की निःशुल्क व्यवस्था

प्रयाग रेलवे स्टेशन के नजदीक है छत्तीसगढ़ पवेलियन रायपुर 14 जनवरी 2025/मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल पर प्रयागराज महाकुंभ में राज्य के स्थानीय लोगों के लिए छत्तीसगढ़ पवेलियन तैयार है। मुख्यमंत्री ने अपनी दूरदर्शी सोच से प्रयागराज में राज्य के लोगों के लिए ठहरने और भोजन करने की निःशुल्क व्यवस्था की है। कैसे पहुंचे छत्तीसगढ़ पवेलियन छत्तीसगढ़ के जो भी श्रद्धालु महाकुंभ में आस्था की डुबकी लगाना चाहते हैं उनके लिए मुख्यमंत्री के निर्देश पर विशेष सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। छत्तीसगढ़ पवेलियन महाकुंभ मेला के सेक्टर 6 में…

Read More

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की प्राथमिकता में आदिवासी समाज का उत्थान सर्वोपरि : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

फरसाबहार में स्नेक पार्क और तपकरा को तहसील बनाने की घोषणा जशपुर जिले में 87.31 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन पमशाला में अखिल भारतीय कंवर समाज के वार्षिक सम्मेलन में मुख्यमंत्री हुए शामिल रायपुर 14 जनवरी 2025/ प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की सर्वोच्च प्राथमिकता में आदिवासी समाज का उत्थान शामिल है। उन्होंने देश के सर्वाेच्च पद राष्ट्रपति के लिए आदिवासी महिला को अवसर दिया। आज देश की राष्ट्रपति एक आदिवासी है, छत्तीसगढ़ का मुख्यमंत्री एक आदिवासी है, यह प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की सोच का ही परिणाम है।…

Read More

उत्कृष्ट शिक्षक मुकुंद उपाध्याय को मिला सम्मान, शिक्षा के क्षेत्र के उल्लेखनीय कार्यों के लिए उद्योग मंत्री ने किया सम्मानित

उत्कृष्ट शिक्षक मुकुंद उपाध्याय को मिला सम्मान, शिक्षा के क्षेत्र के उल्लेखनीय कार्यों के लिए उद्योग मंत्री ने किया सम्मानित

कोरबा, 14जनवरी 2025। मकर संक्रांति के उपलक्ष्य में आयोजित सम्मान कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के उत्कृष्ट शिक्षक मुकुंद केशव उपाध्याय सम्मान हुए हैं। ब्राह्मण समाज जिला कोरबा के तत्वावधान में परशुराम भवन कोरबा में भूमिपूजन व सम्मान समारोह का कार्यक्रम रखा गया था। इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि लखनलाल देवांगन  छत्तीसगढ़ शासन मुख्य अतिथि थे। शिक्षा के क्षेत्र उत्कृष्ट कार्य करने के लिए ब्राह्म्ण समाज कोरबा ने मुख्यमंत्री गौरव अंलकृत व राज्यपाल पुरुस्कृत शिक्षक मुकुन्द केशव उपाध्याय को सम्मानित किया गया। उन्हें उद्योग मंत्री ने श्रीफल,साल,मोमेंटो व प्रमाणपत्र देकर सम्मानित…

Read More

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने मिशन अमृत के तहत निर्माणाधीन जल प्रदाय योजना का किया औचक निरीक्षण

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने मिशन अमृत के तहत निर्माणाधीन जल प्रदाय योजना का किया औचक निरीक्षण

रायपुर।  उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने आज गरियाबंद जिले के फिंगेश्वर नगर पंचायत पहुंचकर मिशन अमृत 2.0 के तहत निर्माणाधीन जल प्रदाय योजना के कार्यों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने सरगी नाला एनीकट पर प्रगतिरत इंटेकवेल और वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के कार्यों का जायजा लेकर अधिकारियों और निर्माण एजेंसी को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने दर्रीपार रोड किनारे निर्माणाधीन वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण कर निर्माणाधीन पंप हाउस, फिल्टर टैंक, रिजर्वायर टैंक इत्यादि का बारिकी से निरीक्षण किया। राजिम के विधायक रोहित साहू, नगरीय प्रशासन…

Read More

गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल हुआ डॉ. दिनेश मिश्र का नाम, निःशुल्क नेत्र शिविरों को माना गया अद्वितीय जनसेवा कार्य

गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल हुआ डॉ. दिनेश मिश्र का नाम, निःशुल्क नेत्र शिविरों को माना गया अद्वितीय जनसेवा कार्य

रायपुर, प्रसिद्ध वरिष्ठ नेत्र विशेषज्ञ डॉ. दिनेश मिश्र की तरफ से विगत 33 वर्षों से हर साल दीपावली और होली त्यौहारों के समय निःशुल्क नेत्र शिविर के आयोजन को अद्वितीय जनसेवा कार्य मानते हुए उनका नाम गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल किया गया है. छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने इस रिकॉर्ड के लिए डॉ. दिनेश मिश्र को संस्था द्वारा जारी पदक व प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया. इस अवसर पर संस्था की छत्तीसगढ़ हेड श्रीमती सोनल राजेश शर्मा तथा विधानसभा अध्यक्ष के सचिव श्री विक्रम सिसोदिया…

Read More