रायपुर 30 मार्च 2025/प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी को मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज बिलासपुर जिले के ग्राम मोहभट्ठा में आयोजित आमसभा और विकास कार्यों के लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम में कोसा सिल्क से निर्मित एक विशेष हस्तनिर्मित शॉल भेंट किया, जो छत्तीसगढ़ की समृद्ध बुनाई परंपरा और जनजातीय सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है। यह शॉल न केवल कपड़े का एक सुंदर नमूना है, बल्कि छत्तीसगढ़ की कला, संगीत और जनजातीय अस्मिता का जीवंत दस्तावेज भी है। यह शॉल पूरी तरह हस्तनिर्मित है और इसमें राज्य की स्थानीय बुनकर परंपरा…
Read MoreMonth: March 2025
छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक पहचान और महिला सशक्तिकरण का प्रतीक भेंट: मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी को भेंट किया बिलासा देवी केवट का मोमेंटो
रायपुर 30 मार्च 2025/मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने बिलासपुर जिले के ग्राम मोहभट्टा में आयोजित आमसभा एवं विकास कार्यों के लोकार्पण शिलान्यास समारोह में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी को आज एक विशेष मोमेंटो भेंट किया, जो छत्तीसगढ़ की वीरांगना बिलासा देवी केवट की स्मृति में तैयार किया गया है। यह मोमेंटो न केवल छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है, बल्कि नारी शक्ति, आत्मनिर्भरता और नेतृत्व क्षमता की जीवंत अभिव्यक्ति भी है। छत्तीसगढ़ की बिलासा देवी एक साहसी, परिश्रमी और दूरदर्शी महिला थीं, जिनके नाम पर छत्तीसगढ़ के प्रमुख शहर…
Read Moreबिलासपुर में पीएम मोदी ने छत्तीसगढ़ को दी 33,700 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात,अभनपुर-रायपुर मेमू ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज छत्तीसगढ़ दौरे पर रहे। उन्होंने बिलासपुर के मोहभट्ठा में विशाल जनसभा को संबोधित किया। पीएम मोदी ने इस दौरान 33,700 करोड़ के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया। पीएम मोदी ने पीएम आवास योजना के 3 लाख हितग्राहियों को आवास की चाबी सौंपी। पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि यह माता कौशल्या, मां महामाया और मां कर्मा की धरती है। विकसित भारत की संकल्पना में छत्तीसगढ का भी योगदान : सीएम विष्णुदेव साय कार्यक्रम में सीएम विष्णुदेव साय ने कहा कि…
Read Moreछत्तीसगढ़ में बदल रहा है बस्तर – भय से भरोसे की ओर: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने बीजापुर जिले में एक साथ 50 नक्सलियों के आत्मसमर्पण पर सुरक्षाबलों को दी बधाई रायपुर 30 मार्च 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने बीजापुर जिले में एक साथ 50 नक्सलियों के आत्मसमर्पण पर सुरक्षाबलों को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार की नई आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति – 2025 के सकारात्मक परिणाम अब ज़मीन पर स्पष्ट दिखने लगे हैं। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा कि नक्सलवाद के कुचक्र में फंसे लोग अब बंदूक छोड़कर समाज की मुख्यधारा में लौट रहे हैं,…
Read MoreMyanmar Aftershock: तीसरे दिन भी कांप रही म्यांमार की धरती, अब 5.1 तीव्रता का भूकंप आया; अब तक 1700 की मौत
इंटरनेशनल न्यूज़। म्यांमार शुक्रवार को आए शक्तिशाली भूकंप के बाद लगातार धरती कांप रही है। यूएसजीएस के मुताबिक, रविवार को म्यांमार के दूसरे सबसे बड़े शहर के पास 5.1 तीव्रता का भूकंप आया। हालांकि, नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी ने इसकी तीव्रता 4.6 बताई। यह शुक्रवार के विनाशकारी भूकंप के बाद आए झटकों में सबसे नया था। भूकंप के झटके महसूस होने पर मांडले की सड़कों पर लोग चीखने लगे। इससे पहले शुक्रवार को शहर के पास 7.7 तीव्रता का भूकंप आया था, जिससे कई इमारतें गिर गईं और अन्य बुनियादी…
Read Moreओडिशा में बड़ा रेल हादसा, बेंगलुरु-असम कामाख्या एक्सप्रेस के कई डिब्बे पटरी से उतरे, यात्रियों में मचा हड़कंप
कटक। ओडिशा के कटक जिले में एक बड़ा रेल हादसा हुआ। बेंगलुरु-असम कामाख्या एक्सप्रेस ट्रेन (12551) पटरी से उतर गई, जिससे यात्रियों में हड़कंप मच गया। ट्रेन के 11 AC कोच पटरी से उतरकर पलट गए। हादसा चौद्वार इलाके के मंगुली पैसेंजर हॉल्ट के पास हुआ। घटना के तुरंत बाद यात्री ट्रेन से उतरकर पटरियों पर बैठ गए और राहत कार्य का इंतजार करने लगे। हादसे के बाद NDRF, पुलिस और मेडिकल टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई। राहत और बचाव कार्य तेजी से जारी है। अच्छी खबर यह है…
Read Moreमुख्यमंत्री ने बालिकाओं के साथ सुनी ‘मन की बात’ की 120वीं कड़ी, बोले, देश की जनता को जागरूक और सशक्त बनाने का प्रभावी माध्यम है ‘मन की बात’
रायपुर, 30 मार्च 2025। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज मुख्यमंत्री निवास में नवगुरुकुल और नेतृत्व साधना केंद्र की बालिकाओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रस्तुत लोकप्रिय मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 120वीं कड़ी का श्रवण किया। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप, विधायक किरण देव और विधायक पुरंदर मिश्रा की गरिमामयी उपस्थिति रही। मुख्यमंत्री साय ने चैत्र नवरात्रि के शुभ अवसर पर बालिकाओं के साथ आत्मीय संवाद किया और उन्हें उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं…
Read MoreCG : मुख्यमंत्री साय से केन्द्रीय आवास और शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने सौजन्य मुलाकात की
रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज मुख्यमंत्री निवास में केन्द्रीय आवास और शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने खट्टर का शॉल एवं प्रतीक चिन्ह नंदी भेंटकर अभिनंदन किया। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, वन मंत्री केदार कश्यप, विधायक किरण सिंह देव उपस्थित थे।
Read MorePM MODI : बिलासपुर में सभा को संबोधित कर रहे पीएम नरेंद्र मोदी…देखे LIVE..!!
बिलासपुर :- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 मार्च 2025 को छत्तीसगढ़ दौरे पर है । इस दौरान वे बिलासपुर जिले के ग्राम मोहभट्ठा में महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और भूमिपूजन करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी वायुसेना के विमान द्वारा दोपहर 2:30 बजे रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। रायपुर एयरपोर्ट से 2:35 बजे हेलिकॉप्टर के माध्यम से बिलासपुर के मोहभट्ठा के लिए प्रस्थान करेंगे और दोपहर 3: 30 बजे सभास्थल पहुंचकर 3:30 से 4:30 बजे तक विभिन्न परियोजनाओं के भूमि पूजन तथा लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम के बाद प्रधानमंत्री 4:45 बजे मोहभट्ठा हेलीपैड से…
Read Moreपेंड्रा में दर्दनाक हादसा: बोलेरो नदी में गिरी, महिला समेत दो की मौत, सात घायल
पेंड्रा : – पेंड्रा में एक बार फिर रफ्तार का कहर देखने को मिला। एमसीबी जिले के मनेंद्रगढ़ ताराबहरा के रहने वाले भाजपा पार्टी के कार्यकर्ताओ से भरी बोलेरो वाहन अनियंत्रित होकर सोन नदी से नीचे गिर गई। इस दौरान नदी के पुल से फूलों को विसर्जित कर रही एक महिला भी बोलेरो की चपेट में आ गई। हादसे में महिला सहित दो लोगों की मौत हो गई। वहीं, बोलेरो में बैठे अन्य सात लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बिलासपुर…
Read More