चलती ट्रेन में हादसा टला, एसी कोच के नीचे धुआं देखकर RPF जवानों ने दिखाई सूझबूझ, सुरक्षित बची यात्रियों की जान

राजनांदगांव। दुर्ग-राजनांदगांव-गोंदिया रेलखंड पर रेलवे सुरक्षा बल (RPF) की सतर्कता से एक बड़ा रेल हादसा टल गया। दरभंगा-चर्लापल्ली एक्सप्रेस के एसी कोचों के नीचे से धुआं निकलता देख अनुरक्षण दल ने तुरंत कार्रवाई की और ट्रेन को सुरक्षित रोककर स्थिति को नियंत्रित कर लिया। इस घटना में किसी भी यात्री को नुकसान नहीं पहुंचा। ब्रेक जलने की गंध से हुआ खतरे का अंदाजा घटना 5 अगस्त की बताई जा रही है। गाड़ी संख्या 17008 दरभंगा-चर्लापल्ली एक्सप्रेस में आरपीएफ के प्रधान आरक्षक अनिरुद्ध पासवान और आरक्षक देवेंद्र सिंह दुर्ग से गोंदिया के…

Read More

दो ग्रामीणों की जान लेने वाली भालू की मौत, जांच में रेबीज संक्रमण की हुई पुष्टि

कांकेर। जिले के मरकाटोला गांव में हुए भालू हमले के मामले में नया अपडेट सामने आया है। ग्रामीणों पर हमला करने वाली मादा भालू की रायपुर में उपचार के दौरान मौत हो गई है। जांच रिपोर्ट में भालू के रेबीज से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। इस मामले की जानकारी वन विभाग के डीएफओ रौनक गोयल ने दी है। भालू के हमले में सगे भाई-बहन की हुई थी मौत मरकाटोला गांव में दो दिन पहले मादा भालू ने अचानक हमला कर दिया था। इस हमले में सगे भाई-बहन समेत…

Read More

लोक निर्माण विभाग में अटैचमेंट पर सरकार सख्त, बिना अनुमति किए गए सभी आदेश रद्द, अधिकारियों को लौटना होगा मूल पद पर

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने लोक निर्माण विभाग में अधिकारियों और कर्मचारियों के संलग्नीकरण यानी अटैचमेंट और अतिरिक्त प्रभार देने की व्यवस्था को लेकर सख्त कदम उठाया है। विभाग के सचिव मुकेश कुमार बंसल ने आदेश जारी करते हुए स्पष्ट किया है कि शासन की अनुमति के बिना किए गए सभी संलग्नीकरण और अतिरिक्त प्रभार तत्काल प्रभाव से समाप्त माने जाएंगे। इस आदेश के बाद ऐसे सभी अधिकारी और कर्मचारी, जिन्हें अस्थायी रूप से दूसरे कार्यालयों में तैनात किया गया था, उन्हें अब अपने मूल पदस्थापना स्थल पर वापस जाकर जिम्मेदारी संभालनी…

Read More

पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 18 किलो से ज्यादा गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा गया

पेंड्रा। छत्तीसगढ़ के पेंड्रा जिले में अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी अभियान के तहत पेंड्रा पुलिस ने ग्राम बचरवार में दबिश देकर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से 18 किलो 450 ग्राम गांजा बरामद किया है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 1 लाख 26 हजार रुपये बताई जा रही है। ग्राम बचरवार में दबिश देकर पकड़ा गया आरोपी पुलिस को सूचना मिली थी कि ग्राम बचरवार क्षेत्र में गांजे का अवैध कारोबार किया जा रहा है। सूचना के…

Read More

मलेरिया का बढ़ता खतरा, कोटा क्षेत्र की महिला की मौत से स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठे सवाल

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में मलेरिया का प्रकोप लगातार चिंता बढ़ा रहा है। कोटा क्षेत्र के औरापानी गांव की 37 वर्षीय रेखा बैगा की सिम्स अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। इस घटना के बाद जिले में मलेरिया नियंत्रण को लेकर स्वास्थ्य विभाग की तैयारियों और रोकथाम व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। मलेरिया की पुष्टि के बाद बिगड़ी थी महिला की हालत जानकारी के अनुसार, रेखा बैगा की जांच में मलेरिया की पुष्टि हुई थी। इसके बाद उन्हें गनियारी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया…

Read More

बाघ की दहशत, खेत में चर रहे बैल पर किया हमला, वनकर्मियों का भी हुआ आमना-सामना

मोहला-मानपुर। जिले के मानपुर ब्लॉक क्षेत्र में बाघ की मौजूदगी से ग्रामीणों में डर का माहौल बना हुआ है। औंधी (नवागांव) उप वन परिक्षेत्र के निडेली गांव में बाघ ने एक किसान के बैल पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। वन विभाग की टीम ने घायल मवेशी का उपचार कराया, लेकिन बाघ के हमले में आई गंभीर चोटों के कारण उसकी मौत हो गई। खेत में जोताई के दौरान बैल पर झपटा बाघ जानकारी के मुताबिक, किसान दसरू राम अपने खेत में जोताई कर रहा था।…

Read More

90 लाख की ऑनलाइन ठगी का खुलासा, सस्ते में गिरवी रखा सोना दिलाने का झांसा देकर महिला समेत तीन गिरफ्तार

सक्ती। जिले में 90 लाख रुपये की ठगी के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक महिला सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने निजी फाइनेंस कंपनी से जुड़े होने का फायदा उठाकर लोगों को कम कीमत में गिरवी रखा सोना दिलाने का झांसा दिया और लाखों रुपये की ठगी कर ली। सस्ते सोने का लालच देकर फंसाया जाल में पुलिस के अनुसार, आरोपी महिला रेखा राठौर अपने परिचित लोगों को बैंक में गिरवी रखे गए सोने को कम कीमत पर उपलब्ध कराने का दावा करती…

Read More

पत्नी के रंग और नौकरी को लेकर तानों का आरोप साबित नहीं, हाईकोर्ट ने रद्द की तलाक की डिक्री

 बिलासपुर। तलाक के एक मामले में छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट की डिवीजन बेंच ने फैमिली कोर्ट के उस फैसले को रद्द कर दिया है, जिसमें पति के पक्ष में तलाक की डिक्री जारी की गई थी। पति ने पत्नी पर सांवले रंग और निजी नौकरी को लेकर ताने मारने का आरोप लगाया था, जिसे फैमिली कोर्ट ने मानसिक क्रूरता मानते हुए तलाक मंजूर कर दिया था। पत्नी ने इस फैसले को हाईकोर्ट में चुनौती दी थी। मामले की सुनवाई जस्टिस प्रार्थ प्रतीम साहू और जस्टिस सचिन सिंह राजपूत की डिवीजन बेंच ने की।…

Read More

रेनकोट और नकाब पहनकर घर में घुसा बदमाश, महिला पर किया हमला, CCTV में कैद हुई पूरी वारदात

 धमतरी :  मगरलोड थाना क्षेत्र से चोरी और हमले की एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। भेण्डरी गांव में एक अज्ञात बदमाश रात के समय घर में घुस गया और चोरी की वारदात को अंजाम देने की कोशिश की। इस दौरान घर में मौजूद महिला पर भी उसने हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गई। पूरी घटना घर में लगे CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है। पहचान छिपाने के लिए रेनकोट और नकाब का लिया सहारा प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक आरोपी अपनी पहचान छिपाने के इरादे से रेनकोट और…

Read More

बाइक के विवाद ने ली युवक की जान, दुर्ग पुलिस ने 24 घंटे में सुलझाई हत्या की गुत्थी, आरोपी गिरफ्तार

 दुर्ग :  जामुल थाना क्षेत्र में बाइक के लेनदेन को लेकर हुई युवक की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस सनसनीखेज वारदात के मुख्य आरोपी अरविंद उर्फ लोचन चतुर्वेदी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल किया गया धारदार हथियार भी बरामद कर लिया गया। कोर्ट में पेशी के बाद आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। धारदार हथियार से किए गए ताबड़तोड़ हमले में गई जान पुलिस के अनुसार, 4 अगस्त को ग्राम नारधा…

Read More