379 गाँवों के 22,923 परिवारों तक पहुँचा नल कनेक्शन 119 गाँव में ‘हर घर पहुँच रहा शुद्ध पेयजल, बढ़ रही खुशहाली रायपुर, 07 सितम्बर 2026 छत्तीसगढ़ के सुदूर, वनांचल और दुर्गम इलाकों में बसे नारायणपुर जिले में जल जीवन मिशन ग्रामीण परिवारों की जिंदगी में खुशहाली और बेहतर स्वास्थ्य की नई भोर लेकर आया है। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के निरंतर प्रयासों से जिले के अंतिम व्यक्ति तक सुरक्षित, शुद्ध और पर्याप्त पेयजल पहुँचाने का संकल्प अब धरातल पर रंग ला रहा है। हर घर जल की इस मुहिम ने…
Read MoreMonth: September 2026
जंगल में छिपा था हथियारों का बड़ा जखीरा, सीआरपीएफ की सर्चिंग में नक्सलियों की साजिश नाकाम
बीजापुर : नक्सल विरोधी अभियान के दौरान सीआरपीएफ की 199वीं वाहिनी को बड़ी कामयाबी मिली है। 5 सितंबर को संयुक्त टीम ने एड़ी, हर्री, नयापारा, सरपंचपारा, पीडिया और कुआपगुड़ा के आसपास जंगलों में व्यापक तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान नक्सलियों के छिपाए हुए 14 डंप का पता लगाया गया।अभियान विश्वसनीय आसूचना के आधार पर कमांडेंट आनंद कुमार के मार्गदर्शन में चलाया गया। उप कमांडेंट दर्शन यादव की निगरानी में बी 199 कंपनी और यंग प्लाटून के जवानों ने इलाके की घेराबंदी कर अलग-अलग हिस्सों में सर्च ऑपरेशन चलाया। बी 199 कंपनी…
Read Moreरायपुर : राज्यपाल डेका ने न्यायाधिपति कृष्न राम महापात्र को छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की दिलाई शपथ
राज्यपाल रमेन डेका ने न्यायाधिपति कृष्न राम महापात्र (Krushna Ram Mohapatra) को आज लोकभवन के छत्तीसगढ़ मण्डपम् में उच्च न्यायालय, छत्तीसगढ़ के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ दिलाई। इसके पूर्व कृष्न राम महापात्र उड़ीसा हाईकोर्ट के वरिष्ठ जज के पद पर कार्यरत थे। राज्यपाल डेका ने मुख्य न्यायाधीश कृष्न राम महापात्र को राष्ट्रपति द्वारा जारी मूल वारंट की प्रति सौंपी। राज्यपाल ने मुख्य न्यायाधीश महापात्र को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी…
Read Moreरायपुर : रायगढ़ मेडिकल कॉलेज के चिकित्सकों की उपलब्धि : महिला के पेट से निकाला गया 8 किलोग्राम वजनी विशालकाय ट्यूमर
आंतों से चिपका होने के कारण था हाई-रिस्क; तीन विभागों की संयुक्त टीम ने बचाई जान लखीराम अग्रवाल स्मृति शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं संबद्ध संत बाबा गुरु घासीदास जी स्मृति चिकित्सालय, रायगढ़ के डॉक्टरों ने एक बेहद जटिल और जोखिम भरे ऑपरेशन को सफलतापूर्वक अंजाम देकर एक 46 वर्षीय महिला को नई जिंदगी दी है। झलमला निवासी चंपा यादव के पेट से एक विशालकाय ट्यूमर (फाइब्रॉएड) निकाला गया है, जिसका आकार लगभग 24.2 x 23.1 x17 सेंटीमीटर और वज़न 8 किलोग्राम था, जो आकार में एक बड़े फुटबॉल के बराबर…
Read Moreरायपुर : तीज के रंग में रंगा रायपुर प्रेस क्लब, लक्ष्मी राजवाड़े ने रैंप वॉक कर बढ़ाया महिला पत्रकारों का उत्साह
भावना बोहरा और लक्ष्मी वर्मा ने भी साझा कीं तीज की खुशियां रायपुर प्रेस क्लब में रविवार को आयोजित महिला पत्रकारों का तीज महोत्सव पारंपरिक उल्लास, उमंग और आत्मीयता के रंगों से सराबोर रहा। कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने शामिल होकर महिला पत्रकारों का उत्साह बढ़ाया और तीज की खुशियों में सहभागी बनीं। उन्होंने महिला पत्रकारों के साथ विभिन्न गतिविधियों में हिस्सा लेने के साथ पारंपरिक छत्तीसगढ़ी अंदाज में रैंप वॉक भी किया। उनका सहज, आत्मीय और सादगीपूर्ण अंदाज आयोजन के प्रमुख आकर्षणों में रहा।…
Read Moreरायपुर : आत्मनिर्भरता की नई मिसाल- खेतों से मशरूम उत्पादन तक मिथिला दीदी ने लिखी सफलता की नई कहानी
स्व-सहायता समूह के सहयोग से 1.5 लाख की पूंजी से शुरू किया काम, अब हर महीने कमा रही हैं 50 हजार रुपये रायपुर, पारंपरिक कृषि पर निर्भरता से निकलकर आत्मनिर्भरता की राह पकड़ने वाली ग्रामीण महिलाओं की सूची में अब सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के बरमकेला विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत खोरीगांव की मिथिला नायक दीदी का नाम भी जुड़ गया है। अपनी कड़ी मेहनत, सूझबूझ और शासकीय योजनाओं के सही क्रियान्वयन के बदौलत मिथिला दीदी ने अपने परिवार की आर्थिक स्थिति को पूरी तरह बदल दिया है। सीमित आय से आर्थिक मजबूती…
Read Moreरायपुर : बिहान से बदली राह : 35 महिला किसानों ने 600 क्विंटल सब्जी उगाकर लिखी सफलता की नई कहानी
उजाला उत्पादक समूह की दीदियों ने सामूहिक खेती से हासिल की नई पहचान, सीधे थोक बिक्री से 6 लाख रूपए की आय रायपुर, 07 सितम्बर 2026 पारंपरिक खेती से हटकर हरी सब्जियों की आधुनिक और वैज्ञानिक खेती अपनाने वाले कई किसानों ने अपनी मेहनत और सूझबूझ से सफलता की नई कहानियां लिखी हैं, जिनमें ग्राम पंचायत रिसोरा में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ से जुड़ी महिलाओं ने सामूहिक खेती जैसी प्रेरणादायक मिसालें शामिल हैं, जो कभी दो वक्त की रोटी के लिए संघर्ष करती थी और आज लाखों की कमाई…
Read MoreUP Election 2027: बीजेपी ने अभी से कसी कमर, हारी सीटों पर बनेगी अलग रणनीति; जातीय समीकरण साधने पर भी जोर
UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी चुनावी मोड में आ चुकी है. यूपी बीजेपी के प्रभारी विनोद तावड़े बीते दिनों लखनऊ पहुंचे. यहां उन्होंने पार्टी नेताओं और पदाधिकारियों के साथ बैठक की. इस दौरान तावड़े ने बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने की बात पर जोर दिया. उन्होंने यह भी कहा कि हर सामाजिक वर्ग तक पार्टी की पहुंच बढ़ाने पर काम किया जाए. विनोद तावड़े ने पार्टी पदाधिकारियों से कहा कि 2027 के चुनाव में किसी भी बूथ को कमजोर नहीं छोड़ा…
Read MoreDelhi Building Collapse: दोस्त से फोन पर कर रहा था घूमने की बात, अचानक आई तेज आवाज और फिर टूट गया संपर्क; दुर्ग के युवराज की दर्दनाक मौत
नई दिल्ली/रायपुर. दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में रविवार को हुए इमारत हादसे ने दुर्ग के एक परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया। हादसे में दुर्ग निवासी 20 वर्षीय युवराज सोनी की जान चली गई। युवराज दिल्ली विश्वविद्यालय के मोतीलाल नेहरू कॉलेज में बीकॉम द्वितीय वर्ष का छात्र था और सत्य निकेतन स्थित बॉयज पीजी में रहकर पढ़ाई कर रहा था। हादसे से ठीक पहले दोस्त से फोन पर हुई थी बात हादसे से कुछ ही देर पहले युवराज अपने बचपन के दोस्त आर्यन से फोन पर बातचीत कर रहा…
Read MoreBilaspur Airport: अंबिकापुर की उड़ान हुई बंद, लेकिन बिलासपुर को मिल सकती है नई हवाई सौगात; 40 नए विमान खरीदने की तैयारी
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के उत्तरी हिस्से के हवाई यात्रियों के लिए एक ओर निराश करने वाली खबर है तो दूसरी ओर भविष्य की उम्मीद भी जगी है। एलायंस एयर ने बिलासपुर-अंबिकापुर-कोलकाता स्टॉपओवर सेवा को बंद कर दिया है। अब विमान बिलासपुर और कोलकाता के बीच सीधे संचालित होगा।इसी बीच क्षेत्रीय विमानन कंपनी फ्लाई 91 ने अपने बेड़े में बड़े विस्तार की तैयारी की है। कंपनी ने 40 नए एटीआर-72-600 विमानों का ऑर्डर दिया है। इससे आने वाले समय में बिलासपुर से नई उड़ानें शुरू होने की उम्मीद बढ़ गई है। कम…
Read More