जगदलपुर में निर्माण स्थल पर बड़ी कार्रवाई, बहुमंजिला इमारत में काम कर रहीं 8 नाबालिग बालिकाओं का रेस्क्यू

जगदलपुर। शहर में बाल श्रम के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए संयुक्त टास्क फोर्स ने हाउसिंग बोर्ड की निर्माणाधीन बहुमंजिला इमारत से 8 नाबालिग बालिकाओं को रेस्क्यू किया है। सभी बालिकाएं जोखिम भरे निर्माण कार्य में मजदूरी करती मिलीं।यह कार्रवाई शनिवार देर शाम मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर की गई। जिला पुलिस बल, श्रम विभाग और चाइल्ड लाइन की संयुक्त टीम ने सिटी ग्राउंड के सामने स्थित निर्माण स्थल पर अचानक छापा मारा। निर्माण कार्य में लगी मिलीं 8 नाबालिग बालिकाएं अभियान का नेतृत्व मानव तस्करी निरोधक इकाई…

Read More

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को मिला नया मुख्य न्यायाधीश, केंद्र के फैसले से न्यायपालिका में बड़ा बदलाव

 बिलासपुर। केंद्र सरकार ने छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के नए मुख्य न्यायाधीश की नियुक्ति को लेकर आधिकारिक आदेश जारी कर दिया है। 5 सितंबर को जारी अधिसूचना के अनुसार ओडिशा उच्च न्यायालय के वरिष्ठ न्यायाधीश न्यायमूर्ति कृष्ण राम महापात्रा को छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है।उनकी नियुक्ति के साथ ही छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के प्रशासनिक और न्यायिक ढांचे में महत्वपूर्ण बदलाव हुआ है। न्यायमूर्ति संजय कुमार अग्रवाल को मिली राजस्थान हाईकोर्ट की जिम्मेदारी वहीं, छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति संजय कुमार अग्रवाल को राजस्थान उच्च न्यायालय…

Read More

दर्दनाक हादसा, रेलवे ट्रैक पर बैठे युवक के दोनों पैर कटे, सुबह तक पड़ा रहा घायल

  कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है। सीएसईबी चौकी क्षेत्र के ढोढ़ीपारा के पास रेलवे ट्रैक पर बैठे एक युवक को ट्रेन ने अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में युवक के दोनों पैर कट गए। घटना शनिवार देर रात करीब 12 बजे की बताई जा रही है। रातभर ट्रैक के पास घायल पड़ा रहा युवक जानकारी के अनुसार, हादसे का शिकार 22 वर्षीय रितेश सारथी हुआ। ट्रेन की चपेट में आने के बाद वह गंभीर रूप से घायल हो गया और पूरी…

Read More

बिलासपुर में फिर तेज हुई दस्तावेजों की जांच, 23 संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर रायपुर भेजा गया

 बिलासपुर :  छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में पुलिस ने बिना वैध दस्तावेजों के रहने वाले संदिग्ध लोगों की पहचान को लेकर बड़ा अभियान चलाया है। सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में जांच के दौरान 23 लोगों को हिरासत में लिया गया। पुलिस को इनके पहचान और मूल निवास से जुड़े दस्तावेजों तथा बताए गए पतों में कई स्तर पर संदेह मिला।पुलिस ने सभी संदिग्धों को आगे की जांच और सत्यापन पूरा होने तक रायपुर स्थित डिटेंशन सेंटर भेज दिया है। बताया गया कि इन्हें 4 सितंबर को रायपुर भेजा गया था। SSP के निर्देश…

Read More

दही हांडी में दिखी एकजुटता की ताकत, CM साय ने गोविंदाओं का बढ़ाया उत्साह और बताया श्रीकृष्ण का बड़ा संदेश

 रायपुर। राजधानी रायपुर के गुढियारी स्थित अवधपुरी मैदान में आयोजित विशाल दही हांडी उत्सव में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शामिल हुए। उन्होंने गोविंदाओं की टोलियों का उत्साहवर्धन किया और प्रदेशवासियों को श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की शुभकामनाएं दीं। पूरे आयोजन के दौरान धार्मिक आस्था के साथ उत्साह और उमंग का माहौल देखने को मिला। सफलता के लिए एक-दूसरे का साथ जरूरी मुख्यमंत्री साय ने कहा कि दही हांडी केवल धार्मिक परंपरा तक सीमित आयोजन नहीं है। यह समाज में एकता, सहयोग और सामूहिक प्रयास की ताकत को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि हांडी…

Read More

तीजा-पोरा तिहार पर आज खास रहेगा मुख्यमंत्री का दिन, बिलासपुर से रायपुर तक इन कार्यक्रमों में होंगे शामिल

 रायपुर। तीजा-पोरा तिहार के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज बिलासपुर और रायपुर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री के दोनों शहरों में प्रस्तावित कार्यक्रमों को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। दोपहर में बिलासपुर पहुंचेंगे मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय दोपहर 1:25 बजे रायपुर से बिलासपुर के लिए रवाना होंगे। करीब 2:05 बजे उनके बिलासपुर पहुंचने का कार्यक्रम है। यहां बहतराई स्थित बी.आर. यादव इंडोर स्टेडियम में आयोजित तीजा तिहार कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिरकत करेंगे।कार्यक्रम में शामिल होने के बाद मुख्यमंत्री शाम से पहले रायपुर के लिए रवाना…

Read More

नदी और खनन को लेकर सरकार का बड़ा एक्शन, जांच के बाद निस्दा में कई लीज रद्द और हाईकोर्ट ने दी सख्त हिदायत

 रायपुर। आरंग तहसील के निस्दा गांव में अवैध खनन और महानदी में खनन से निकले मलबे को डालने के मामले में राज्य सरकार ने कड़ा कदम उठाया है। जांच में दोषी पाए गए पट्टेदारों की खनन लीज निरस्त कर दी गई है। मामला एक जनहित याचिका के जरिए सामने आया था, जिसके बाद प्रशासन और पर्यावरण विभाग ने कार्रवाई शुरू की। जनहित याचिका में उठे थे गंभीर सवाल निस्दा निवासी ओम प्रकाश सेन ने हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर कर आरोप लगाया था कि सरकारी जमीन पर कब्जा कर खनन गतिविधियां…

Read More

कांग्रेस में बड़े बदलाव से छत्तीसगढ़ की सियासत में हलचल, बघेल को नई जिम्मेदारी तो पायलट की बदली भूमिका

 रायपुर। कांग्रेस संगठन में एक बार फिर बड़ा फेरबदल किया गया है। पार्टी हाईकमान ने कई राज्यों के प्रभार में बदलाव करते हुए छत्तीसगढ़ की जिम्मेदारी भी नए नेता को सौंप दी है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को पंजाब के प्रभारी महासचिव पद से हटाकर असम का प्रभारी महासचिव बनाया गया है। वहीं छत्तीसगढ़ के प्रभारी सचिन पायलट को अब पंजाब की जिम्मेदारी दी गई है।ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी की ओर से इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी किया गया है। छत्तीसगढ़ की जिम्मेदारी अब सुखदेव भगत के हाथों कांग्रेस ने…

Read More

गणेश उत्सव से पहले रायपुर में बढ़ी चिंता, सबसे बड़े विसर्जन कुंड का काम धीमा होने पर निगम सख्त

 रायपुर। गणेश उत्सव शुरू होने में अब कुछ ही दिन शेष हैं और राजधानी में तैयारियों को अंतिम रूप देने का काम चल रहा है। इसी बीच महादेवघाट के पास तैयार किए जा रहे विसर्जन कुंड का निर्माण अब तक अपेक्षित गति नहीं पकड़ पाया है। काम में देरी को लेकर रायपुर नगर निगम ने नाराजगी जताते हुए अधिकारियों को समयसीमा के भीतर निर्माण पूरा कराने के निर्देश दिए हैं। अपर आयुक्त ने मौके पर पहुंचकर लिया जायजा शनिवार को अपर आयुक्त लोकेश्वर साहू ने महादेवघाट पहुंचकर निर्माण कार्य की स्थिति…

Read More

सियासत में अचानक पसरा मातम, मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन से JMM को बड़ा झटका

 झारखंड : राजनीति से रविवार सुबह बेहद दुखद खबर सामने आई। हेमंत सोरेन सरकार में मंत्री और गिरिडीह सदर विधानसभा क्षेत्र से झारखंड मुक्ति मोर्चा के विधायक सुदिव्य कुमार सोनू का अचानक निधन हो गया। देर रात तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें गिरिडीह के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। शुरुआती जानकारी के अनुसार, उनकी मृत्यु कार्डियक अरेस्ट से होने की बात सामने आई है। अचानक बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में नहीं बच सकी जान बताया जा रहा है कि सुदिव्य कुमार…

Read More