रायपुर। झीरम घाटी नक्सली हमले में NIA की विशेष अदालत के फैसले के बाद छत्तीसगढ़ की राजनीति फिर गर्म हो गई है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने फैसले पर असंतोष जताते हुए जांच की दिशा और दायरे को लेकर कई सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि इस मामले में पीड़ित परिवारों, बस्तर की जनता और कांग्रेस को अब तक पूरा न्याय नहीं मिल पाया है।बैज ने झीरम घाटी की घटना को केवल नक्सली हमला मानने से इनकार करते हुए इसे राजनीतिक षड्यंत्र और सुनियोजित हत्याकांड करार दिया। उन्होंने कहा कि…
Read MoreMonth: September 2026
शिक्षा से विकसित छत्तीसगढ़ का संकल्प, शिक्षक सम्मान समारोह में AI से लेकर दूरस्थ इलाकों की पढ़ाई तक कई बड़े संदेश
रायपुर के लोकभवन स्थित छत्तीसगढ़ मंडपम् में शिक्षक दिवस के अवसर पर राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले शिक्षक-शिक्षिकाओं को सम्मानित किया। वर्ष 2025-26 के लिए प्रदेश के 63 उत्कृष्ट शिक्षकों को राज्यपाल पुरस्कार दिया गया, जबकि चार शिक्षकों को राज्य शिक्षक सम्मान स्मृति पुरस्कार से सम्मानित किया गया।समारोह के दौरान स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने वर्ष 2026-27 के राज्य शिक्षक सम्मान के लिए चयनित 64 शिक्षक-शिक्षिकाओं के नामों की…
Read Moreबीजापुर में फिर टली बड़ी अनहोनी, जंगल में ग्रामीणों को दिखी संदिग्ध चीज और समय रहते सुरक्षा बलों ने टाल दिया खतरा
बीजापुर : मद्देड थाना क्षेत्र में ग्रामीणों की सजगता से संभावित बड़ा हादसा टल गया। बंदेपारा और पेगड़ापल्ली गांव के कुछ ग्रामीण जंगल में पुटू यानी मशरूम एकत्र करने गए थे। इसी दौरान उनकी नजर जमीन पर पड़े एक संदिग्ध तार पर गई।ग्रामीणों ने बिना उसे छुए तुरंत पुलिस को इसकी जानकारी दी। सूचना मिलते ही सुरक्षा बलों की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची और इलाके की जांच शुरू की। सुरक्षा बलों ने बरामद कर निष्क्रिय किया आईईडी जांच के दौरान जमीन में दबाया गया प्रेशर बियर बॉटल आईईडी बरामद…
Read Moreड्राई डे के बावजूद रायपुर में शराब बिक्री का खेल, पुलिस की घेराबंदी में बार संचालक गिरफ्तार; अब लाइसेंस पर भी कार्रवाई की तैयारी
Raipur : श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर छत्तीसगढ़ में ड्राई डे घोषित था, लेकिन रायपुर में इस दौरान शराब बिक्री का मामला सामने आया। मौदहापारा पुलिस को 4 सितंबर की रात सूचना मिली कि गली नंबर-1 में पूनम होटल के सामने स्थित प्लैटिनम बार से चोरी-छिपे शराब बाहर निकालकर ग्राहकों को बेची जा रही है।सूचना मिलने के बाद पुलिस ने बार की गतिविधियों पर निगरानी बढ़ाई। रात करीब 10:30 बजे घेराबंदी कर कथित तौर पर शराब बिक्री करते हुए बार संचालक और कांग्रेस नेता पलाश मल्होत्रा को पकड़ लिया गया। शराब…
Read Moreझीरम घाटी कांड में 13 साल बाद आया बड़ा फैसला, 10 आरोपी दोषी करार; अब सजा पर 16 सितंबर को होगा फैसला
जगदलपुर : झीरम घाटी नक्सली हमले से जुड़े मामले में NIA की विशेष अदालत ने 5 सितंबर को अहम फैसला सुनाया। अदालत ने ट्रायल का सामना कर रहे सभी 10 आरोपियों को दोषी करार दिया है। इस मामले में कुल 11 आरोपियों के खिलाफ सुनवाई हुई थी, लेकिन ट्रायल के दौरान एक आरोपी की मौत हो गई थी।अभियोजन पक्ष ने मामले में 101 गवाहों के बयान दर्ज कराए। इसके साथ ही घटना से जुड़े दस्तावेजी साक्ष्य भी अदालत के सामने रखे गए। अंतिम बहस 10 अगस्त को पूरी होने के बाद…
Read Moreभगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर के टाटीबंध स्थित इस्कॉन रायपुर के श्री श्री राधा रासबिहारी जी मंदिर में आयोजित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महा-महोत्सव में शामिल हुए। भक्तिमय वातावरण के बीच मुख्यमंत्री साय ने भगवान श्रीकृष्ण और राधारानी के दर्शन कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना एवं शंख अभिषेक किया और प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि, खुशहाली और मंगलमय जीवन की कामना की। मुख्यमंत्री साय ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों और उपस्थित श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का संपूर्ण जीवन मानव समाज को धर्म, कर्तव्य और…
Read Moreशिक्षक दिवस पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गुरुजनों के नाम लिखा आत्मीय पत्र
रायपुर. मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने शिक्षक दिवस के अवसर पर प्रदेश के गुरुजनों के नाम आत्मीय पत्र लिखकर उन्हें सादर नमन किया है. मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने पत्र में अपने विद्यार्थी जीवन की स्मृतियों को साझा करते हुए बचपन के संघर्ष, उस दौर में शिक्षा प्राप्त करने की कठिनाइयों और आज शिक्षा के क्षेत्र में आए व्यापक बदलाव का भावपूर्ण उल्लेख किया है. उन्होंने शिक्षकों से आह्वान किया है कि वे प्रत्येक बच्चे के भीतर छिपी संभावनाओं को पहचानें और विशेष रूप से उन बच्चों का हाथ थामें,…
Read Moreहादसे के बाद भी संगठन से जुड़े किरण सिंह देव, सेहत में सुधार के बीच जल्द छत्तीसगढ़ लौटने की उम्मीद
छत्तीसगढ़ : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव की हालत में लगातार सुधार बताया जा रहा है। सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल होने के बाद उनका उपचार दिल्ली में चल रहा है। चिकित्सकों की निगरानी में स्वास्थ्य बेहतर हो रहा है और उनके 12 या 13 सितंबर तक छत्तीसगढ़ लौटने की संभावना जताई जा रही है। दिल्ली से मोबाइल के जरिए कार्यसमिति की बैठक में हुए शामिल इलाज के दौरान भी किरण सिंह देव संगठनात्मक गतिविधियों से जुड़े हुए हैं। उन्होंने दिल्ली से मोबाइल के माध्यम से बस्तर…
Read More7 सितंबर को रायपुर में जुटेगा ओबीसी समाज और भाजपा संगठन, सम्मान के साथ कार्यकर्ताओं में भरा जाएगा नया उत्साह
रायपुर : भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा की ओर से 7 सितंबर को प्रबुद्धजन सम्मान एवं कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। यह कार्यक्रम साइंस कॉलेज परिसर स्थित पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में होगा। सम्मेलन में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।कार्यक्रम की अध्यक्षता केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू करेंगे, जबकि प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय मुख्य वक्ता के रूप में कार्यकर्ताओं और प्रबुद्धजनों को संबोधित करेंगे। विभिन्न क्षेत्रों में योगदान देने वाले प्रबुद्धजनों का होगा सम्मान भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश महामंत्री अशोक सिन्हा ने बताया कि…
Read Moreमंदिर जाने निकला युवक, रास्ते में मौत बनकर पड़ा था बिजली का तार, विभाग की लापरवाही पर उठे सवाल
बिलासपुर : रतनपुर में बिजली विभाग की कथित लापरवाही ने एक युवक की जान ले ली। पूजा के लिए मंदिर जा रहे युवक की रास्ते में टूटकर गिरे एलटी बिजली तार से संपर्क हो गया। तार में करंट प्रवाहित होने के कारण युवक बुरी तरह झुलस गया और घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई।मृतक की पहचान ईश्वर अनंत उर्फ राजू के रूप में हुई है। आठाबिसा तालाब के पास हुआ दर्दनाक हादसा जानकारी के अनुसार, रतनपुर स्थित आठाबिसा तालाब के पास एलटी बिजली तार टूटकर सीसी रोड पर गिरा हुआ…
Read More