रायपुर/ केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री जगत प्रकाश नड्डा 13 दिसम्बर को एक दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास पर आ रहे हैं। वे छत्तीसगढ़ सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने पर स्थानीय साइंस कॉलेज मैदान में आयोजित जनादेश परब कार्यक्रम में शामिल होंगे। केन्द्रीय मंत्री श्री नड्डा दोपहर 3 बजे स्वामी विवेकानंद विमानतल पहुंचेंगे और वहां से सीधे साइंस कॉलेज मैदान जाएंगे, जहां वे जनादेश परब कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम के पश्चात शाम 4.55 बजे कुशाभाऊ ठाकरे परिसर पहुंचेंगे। केन्द्रीय मंत्री श्री नड्डा शाम 6.40 बजे पूर्व राज्यसभा सदस्य स्वर्गीय श्री गोपाल व्यास के निवास जांएगे। इसके बाद वे 7.40 बजे स्वामी विवेकानंद विमानतल पहुंचेंगे और दिल्ली के लिए रवाना होंगे।
Related posts
-
मनरेगा और अमृत सरोवर योजना से ग्रामीण विकास को मिली नई दिशा
00 जल संरक्षण, रोजगार और आजीविका के क्षेत्र में मिल रहे बहुआयामी लाभ रायपुर। गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण... -
वृंदावन के बांकेबिहारी मंदिर में हादसा: रस्सी टूटने से गिरा फूल बंगला,बाल-बाल बचे श्रद्धालु,मचा हड़कंप
वृंदावन। वृंदावन के जग प्रसिद्ध ठाकुर श्रीबांकेबिहारी मंदिर में उस समय हड़कंप मच गया जब मंदिर... -
किसानों को सिंचाई परियोजनाओं का मिले अधिकतम लाभ: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….
रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में प्रदेश के सिंचाई ढांचे को...