ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर हस्ताक्षर अभियान चलाकर एकता का दिया संदेश रायपुर 17 मई 25/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज जशपुर जिले के दुलदुला तहसील के चराईडाड़ गांव में तिरंगा यात्रा में शामिल हुए। इस मौके पर उन्होंने गांव के शिव मंदिर के प्रांगण में शहीदों के परिजनों को शाल और श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने आपरेशन सिंदूर की सफलता पर भारतीय सेना के प्रति सम्मान और राष्ट्र की एकता और अखंडता के लिए एकजुटता प्रकट करने के उद्देश्य से हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत की। मुख्यमंत्री ने…
Read MoreDay: May 17, 2025
देशभक्तिपूर्ण गीतों के साथ जशपुर के चराईडांड में निकाली गई तिरंगा यात्रा
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के साथ जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में आम नागरिक हाथ में तिरंगा लेकर यात्रा में शामिल हुए भारत माता की जय और तिरंगे झंडे की जयकार से गूंज उठा पूरा वातावरण रायपुर 17 मई 2025/ “ऑपरेशन सिंदूर” की सफलता पर आज जशपुर जिले के दुलदुला विकासखंड के चराईडांड में देशभक्ति से ओत-प्रोत तिरंगा यात्रा निकली गई। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने गांव के शिव मंदिर से आम बगीचा तक निकली गई इस भव्य यात्रा का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री के साथ हाथों में तिरंगा लिए…
Read Moreबिलासपुर-नागपुर वंदे भारत एक्सप्रेस में फिर जुड़ेंगे 16 कोच, जून से यात्रियों को मिलेगी बड़ी सुविधा
बिलासपुर-नागपुर के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन में यात्री कम होने पर 16 कोच को घटाकर 8 कर दी गई थी, लेकिन समर सीजन में यात्रियों की संख्या बढ़ी है। ऐसे में अब फिर से 8 की जगह 16 कोच के साथ चलाई जाएगी। यह सुविधा जून से शुरू होगी। बिलासपुर से नागपुर के लिए एग्जीक्यूटिव चेयर कार का किराया 2240 रुपए है, जबकि चेयर कार का किराया 1240 रुपए तय किया गया है। दरअसल, वंदेभारत एक्सप्रेस की शुरुआत छत्तीसगढ़ में 11 दिसंबर 2022 को हुई थी। शुरुआत…
Read Moreरायगढ़: तेज रफ्तार ट्रैक्टर पलटा, 2 साल के मासूम की मौत, तीन घायल….नशे में चूर था ड्राइवर
रायगढ़ : जिले के कसडोल गांव के घाटोरिया मंदिर के पास शनिवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। मिट्टी ढोने के दौरान तेज रफ्तार ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया, जिसमें 2 साल के मासूम तरुण की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए। नशे में था ट्रैक्टर चालक लैलूंगा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, हादसा सुबह करीब 8 बजे हुआ जब कुछ लोग मिट्टी ढोने के काम में लगे थे और ट्रैक्टर के पीछे बैठे हुए थे। अचानक अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर पलट गया।…
Read Moreरायगढ़: सुरेन्द्र प्रताप जायसवाल बने शहर जिला कांग्रेस कमेटी रायगढ़ के नए प्रभारी
रायगढ़ : छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने रायगढ़ जिले में संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण नियुक्ति की है। प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य सुरेन्द्र प्रताप जायसवाल को शहर जिला कांग्रेस कमेटी, रायगढ़ का नया प्रभारी नियुक्त किया गया है। इस संबंध में प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा आधिकारिक आदेश जारी कर दिया गया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देश पर जारी आदेश के अनुसार, सुरेन्द्र प्रताप जायसवाल अब जिले में संगठनात्मक गतिविधियों के संचालन की जिम्मेदारी संभालेंगे। साथ ही उन्हें निर्देश दिया गया है कि वे…
Read Moreभिलाई के सुपेला में एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: फर्जी दस्तावेजों के सहारे रह रहे बांग्लादेशी दंपति गिरफ्तार
भिलाई (दुर्ग)। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के भिलाई स्थित सुपेला क्षेत्र में स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक बांग्लादेशी दंपति को गिरफ्तार किया है। ये दोनों भारत में फर्जी दस्तावेजों के जरिए अवैध रूप से रह रहे थे। गिरफ्तार किए गए दंपति की पहचान शाहिदा खातून उर्फ ज्योति और मोहम्मद रासेल शेख के रूप में हुई है। एसटीएफ को गुप्त सूचना के आधार पर मिली जानकारी के बाद यह छापा मारा गया। जांच में पता चला कि यह दंपति वर्ष 2009 में अवैध रूप से भारत…
Read Moreरायपुर: स्काई वॉक को लेकर मूणत का कांग्रेस पर हमला, बोले – रिपोर्ट पढ़े बिना कर रहे बयानबाजी
रायपुर : आठ साल से अधूरे पड़े स्काई वॉक के निर्माण को लेकर एक बार फिर सियासत गरमा गई है। रायपुर पश्चिम से विधायक और पूर्व पीडब्ल्यूडी मंत्री राजेश मूणत ने कांग्रेस नेताओं पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि जैसे ही साय सरकार ने इस अधूरे प्रोजेक्ट को पूरा करने की पहल की, कांग्रेस नेताओं के बयान आना शुरू हो गए, जबकि उन्हें पहले तकनीकी रिपोर्ट को समझना चाहिए। “कांग्रेस को कुछ समझ नहीं आता” – राजेश मूणत प्रेस वार्ता में मूणत ने कहा कि कांग्रेस बिना जानकारी के…
Read Moreबिलासपुर : 21 साल बाद हाई कोर्ट से किसानों को राहत, थ्रेशर लाइन जोड़ते समय हुई मौत में किया दोषमुक्त
बिलासपुर : थ्रेशर मशीन के लिए बिजली लाइन जोड़ते समय एक व्यक्ति की करंट लगने से हुई मौत के मामले में 21 वर्षों तक कानूनी लड़ाई लड़ने के बाद हाई कोर्ट ने चार किसानों को दोषमुक्त करार दिया है। कोर्ट ने अपने फैसले में कहा कि मृतक व्यस्क और संवेदनशील व्यक्ति था, और वह बिजली मिस्त्री नहीं था। उसने खुद से बिजली के खंभे पर चढ़कर लाइन जोड़ने की कोशिश की थी, इसलिए मौत के लिए वह स्वयं जिम्मेदार है। क्या था मामला मामला मई 2004 का है, जब सीतापुर थाना…
Read MoreBreaking : सुकमा में लखमा के करीबियों के यहां ACB और EOW की टीम ने दी दबिश, ड्राइवर के यहां भी छापेमारी
सुकमा। सुकमा जिले से बड़ी खबर सामने आई है। जिले में फिर से शराब घोटाला मामले में ACB और EOW की टीम ने छापा मारा है। सुकमा और तोंगपाल में छापामार कार्रवाई चल रही है। वहीं, सुकमा में और भी कुछ जगहों पर छापामारी जारी है। बता दें कि, कवासी लखमा के क़रीबियों के घर छापे पड़े हैं। इतना ही नहीं कवासी लखमा के ड्राइवर बशीर के घर पर भी छापा मारा गया है। दंतेवाड़ा में राजकुमार तामो के घर पर भी छापा पड़ा है। बता दें कि, राजकुमार तामो…
Read Moreराजधानी में चला बुल्डोजर: कौशल्या विहार में अवैध कब्जे पर प्रशासन ने लिया एक्शन, खाली करवाई गई 20 एकड़ जमीन
रायपुर।यूपी के सीएम योगी का बुल्डोजर एक्शन अब छत्तीसगढ़ में दिखने लगा है। शनिवार की सुबह राजधानी रायपुर के कौशल्या विहार में अवैध कब्जे पर प्रशासन का बुलडोजर चला है। कौशल्या विहार में बने 30 से ज्यादाअवैध घरों पर प्रशासन का बुलडोजर चला है। करवाई के लिए प्रशासन के आधा दर्जन से ज्यादा बुलडोजर मौके पर पहुंचे हैं और लगातार कार्रवाई की जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार, कौशल्या विहार चंदखुरी में RDA की 20 एकड़ से ज्यादा जमीन पर अवैध प्लाटिंग की गई थी। अवैध प्लाटिंग की जानकारी…
Read More