कर्नाटक में मुख्यमंत्री पद को लेकर मचे सियासी घमासान पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने स्पष्ट संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि कर्नाटक मुख्यमंत्री पद पर अंतिम निर्णय पार्टी के आलाकमान को लेना है, और किसी को भी इस मुद्दे पर बेवजह विवाद नहीं खड़ा करना चाहिए। दरअसल, कर्नाटक में सिद्धारमैया और उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार के बीच रोटेशनल सीएम फॉर्मूले की अटकलें लंबे समय से चल रही हैं। हाल ही में कांग्रेस विधायक एचए इकबाल हुसैन ने बयान दिया था कि दो-तीन महीने में शिवकुमार को मुख्यमंत्री पद मिल सकता…
Read MoreMonth: June 2025
सिगाची फार्मा कंपनी के धमाके में अब तक 12 की मौत, 34 घायल; पीएम मोदी ने किया आर्थिक मदद का एलान
हैदराबाद। तेलंगाना के संगारेड्डी में सोमवार को एक फार्मा प्लांट में हुए संदिग्ध विस्फोट में 12 लोगों की मौत हो गई। हादसे में करीब 34 लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया कि पशम्यलारम औद्योगिक एस्टेट में सिगाची फार्मा कंपनी में जहां विस्फोट हुआ, वहां कई श्रमिकों के फंसे होने की आशंका है। उन्हें बचाने के प्रयास जारी हैं। अग्निशमन विभाग के एक अधिकारी ने पीटीआई को बताया,हादसे में 12 लोगों की मौत हुई है, जबकि 34 लोग घायल हुए हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया…
Read More10 करोड़ से बने सोने के झूले पर सावन में झूलेंगे रामलला, रामनगरी के मंदिरों में दिखेगी झूलनोत्सव की धूम
अयोध्या। सावन महीने में अयोध्या में रामलला को झूला झुलाने की परंपरा है। इस बार बालक राम के सोने के झूले में झूला झूलने की भव्य झलक श्रद्धालुओं को दिखेगी। श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के भूतल पर भव्य स्वरूप में विराजमान रामलला व प्रथम तल पर सीताराम इस सावन में स्वर्ण जड़ित झूले पर विराजमान होकर भक्तों को दर्शन देंगे। मुंबई के कारीगर पांच-पांच किलो सोने के दो झूले तैयार कर रहे हैं। एक झूले की कीमत करीब पांच करोड़ रुपये बताई जा रही है। इन झूलों पर हीरे, माणिक और…
Read Moreसाय कैबिनेट की अति महत्वपूर्ण बैठक हुई ख़त्म: किसानों और पेंशनरों के हित में में लिए बड़े फैसले ,देखें निर्णय
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक में अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए है। 1 मंत्रिपरिषद ने किसानों के हित में एक बड़ा फैसला लिया है। कृषक उन्नति योजना के प्रचलित निर्देशों को संशोधित करते हुए इसके दायरे को और विस्तृत कर दिया है। अब इस योजना का लाभ खरीफ 2025 में धान उत्पादक किसानों के साथ-साथ पंजीकृत धान फसल के स्थान पर अब दलहन, तिलहन, मक्का आदि की फसल लगाने वाले किसानों को भी मिलेगा। खरीफ 2024 में पंजीकृत…
Read MoreBREAKING : अमिताभ जैन को मिला तीन महीने का एक्सटेंशन, बने रहेंगे छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव
रायपुर : छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव अमिताभ जैन को केंद्र सरकार से तीन महीने का सेवा विस्तार (एक्सटेंशन) मिल गया है। वे आज यानी 30 जून को रिटायर होने वाले थे, लेकिन अब वे अगले तीन महीनों तक अपने पद पर बने रहेंगे। राज्य शासन ने अमिताभ जैन के कार्यकाल को बढ़ाने के लिए केंद्र से अनुशंसा की थी, जिसे स्वीकार कर लिया गया है। अब वे सितंबर 2025 तक मुख्य सचिव के पद पर बने रहेंगे। अमिताभ जैन 1989 बैच के IAS अधिकारी हैं और अपनी सादगी, प्रशासनिक दक्षता…
Read Moreयुवा राष्ट्र की ऊर्जा हैं, जो सिर्फ सपना नहीं देखते, उसे साकार भी करते हैं: सांसद बृजमोहन अग्रवाल
रायपुर।भारत के भविष्य को गढ़ने वाले युवाओं को संबोधित करते हुए रायपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि, युवा वो होते हैं जिनके भीतर आग होती है कुछ कर दिखाने की, जो चुनौतियों से डरते नहीं, उनका सामना करते हैं। जो सिर्फ अपने लिए नहीं, देश के लिए भी सोचते हैं। सांसद अग्रवाल रविवार को ‘यंग इंडियंस पार्लियामेंट 2025’ के दूसरे दिन बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। यह आयोजन यंग इंडियंस एवं कंफेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री (CII) के तत्वावधान में भारत राइजिंग द्वारा…
Read Moreप्रदेश के इस जिले में फिर मंडराया हाथियों का खतरा, 13 गांवों में अलर्ट जारी, घरों में रहने की अपील
महासमुंद। जिले में एक बार फिर हाथियों का आतंक गहराने लगा है। जिले के 13 गांवों में वन विभाग ने हाई अलर्ट जारी किया है और ग्रामीणों को घरों में ही रहने की सख्त सलाह दी गई है। वन अधिकारियों ने साफ चेतावनी दी है कि जंगल में इस वक्त मौत मंडरा रही है। इस चेतावनी के बाद पूरे इलाके में खलबली मच गई है। खासकर बारिश के मौसम में खेती-किसानी में जुटे किसानों के लिए यह खबर चिंता बढ़ाने वाली है। हाथियों का दल कर रहा जंगलों में विचरण वन…
Read MoreBREAKING : 9 तहसीलदारों का तबादला, कलेक्टर ने जारी किया आदेश
रायपुर। रायपुर जिले में पदस्थ कई तहसीलदारों का तबादला किया गया है। जारी आदेश के अनुसार 9 तहसीलदारों को नई पदस्थापना मिली है। यह प्रशासनिक फेरबदल रायपुर कलेक्टर के निर्देशानुसार किया गया, जिसका उद्देश्य विभागीय कार्यों में स्वच्छता और त्वरित निपटान सुनिश्चित करना है। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू है। देखें आदेश
Read Moreकांग्रेस मुख्यालय से पीसीसी चीफ दीपक बैज का मोबाइल चोरी, भाजपा नेत्री राधिका खेड़ा ने उठाए सुरक्षा पर सवाल
रायपुर : छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रदेश कार्यालय राजीव भवन में रविवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज का मोबाइल फोन चोरी हो गया। घटना के समय NSUI की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक चल रही थी। इसी दौरान दीपक बैज थोड़ी देर के लिए बैठक हॉल से बाहर निकलकर मीडिया से बातचीत करने गए थे। इस बीच किसी अज्ञात व्यक्ति ने, जो कार्यकर्ता के रूप में मौजूद था, उनका महंगा iPhone 15 Pro चोरी कर लिया। मोबाइल चोरी की सूचना खम्हारडीह थाना को दी गई है। पुलिस…
Read Moreशराब घोटाला : कवासी लखमा के खिलाफ चालान पेश
रायपुर.छत्तीसगढ़ के 2161 करोड़ के शराब घोटाला मामले में पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा के खिलाफ आज ईओडब्ल्यू ने चौथा पूरक चालान पेश किया. विशेष कोर्ट में 1100 पन्नों का चालान पेश किया गया. इस चार्जशीट में लखमा की अहम भूमिका का उल्लेख किया गया है. इसमें 66 पेज की समरी में प्रकरण का ब्योरा दिया गया है. गौरतलब है कि शराब घोटाले मामले में ED ने 15 जनवरी को कवासी लखमा को गिरफ्तार किया था। इससे पहले उनसे 2 बार ED दफ्तर बुलाकर पूछताछ की गई थी। पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा…
Read More