रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया था जूनियर इंजीनियर, निलंबित कर गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में किया गया अटैच

बिलासपुर : बिजली कनेक्शन से जुड़े काम के एवज में रिश्वत मांगने वाले विद्युत वितरण विभाग के कनिष्ठ अभियंता (जेई) कृष्ण कुमार गुप्ता को निलंबित कर दिया गया है। निलंबन के दौरान उसे गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में अटैच किया गया है। जानकारी के अनुसार, जूनियर इंजीनियर ने एक आवेदक से बिजली कनेक्शन के नाम पर 15 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। जब पीड़ित रकम लेकर इंजीनियर से मिलने पहुंचा, तो वह अपने निजी वाहन में बैठकर रिश्वत ले रहा था। इसी दौरान भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) की टीम ने उसे…

Read More

CG : सुकमा-दंतेवाड़ा-बीजापुर में बिछेगी विकास की पटरी, केंद्र ने दी बड़ी मंजूरी

रायपुर। बस्तर अंचल के सबसे चुनौतीपूर्ण इलाकों में विकास की रफ्तार अब तेज़ हो गई है। सुकमा, दंतेवाड़ा और बीजापुर जैसे नक्सल प्रभावित ज़िलों को पहली बार रेल कनेक्टिविटी मिलने जा रही है। कोठागुडेम (तेलंगाना) से किरंदुल (छत्तीसगढ़) तक प्रस्तावित 160.33 किमी लंबी नई रेललाइन के फाइनल लोकेशन सर्वे (FLS) को केंद्र सरकार की मंजूरी मिल चुकी है और अब यह सर्वे अपने अंतिम चरण में है। इस प्रस्तावित रेललाइन का 138.51 किमी हिस्सा छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित ज़िलों से गुजरेगा, जो अब तक रेल सुविधा से वंचित रहे हैं। इस…

Read More

छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, कई अफसरों का तबादला…देखें लिस्ट..!!

रायपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया गया है। पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी आदेश के तहत राज्य के विभिन्न जिलों में पदस्थ पांच सहायक उपनिरीक्षकों (ASI), एक प्रधान आरक्षक और एक निरीक्षक का तबादला किया गया है। यह तबादले प्रशासनिक आवश्यकता के तहत किए गए हैं। तबादला सूची इस प्रकार है: पोखनलाल निर्मलकर – जिला कबीरधाम से स्थानांतरित होकर डीसीआरबी शाखा, जिला दुर्ग भेजे गए। निर्मल सिंह धुर्वे – जिला कबीरधाम से जिला दुर्ग में स्थानांतरित।    गोपाल दत्त डहरिया – जिला मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर से स्थानांतरित होकर…

Read More

शाहजहांपुर : भीषण सड़क हादसे में टैंकर ने हाईवे पर खड़े लोगों को रौंदा, तीन की मौत, चार गंभीररूप से घायल

शाहजंहापुर। शाहजहांपुर के मीरानपुर कटरा क्षेत्र में लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर बृहस्पतिवार रात टैंकर की टक्कर लगने से तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों में दो लोग बाराबंकी जिले और एक रामपुर का रहने वाला था। हादसे में चार लोग घायल हुए हैं। मीरानपुर कटरा थाना क्षेत्र में फीलनगर के पास कार में सवार छह लोगों में पांच लोग बाइक सवार दो लोगों से सड़क किनारे खड़े होकर बातचीत कर रहे थे। तभी तेज रफ्तार टैंकर ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। गंभीर रूप से घायल होने पर…

Read More

अंतर्राष्ट्रीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान आईआईआईटी के डॉ. व्यास निदेशक नियुक्त,आदेश जारी

रायपुर। राज्यपाल एवं कुलाधिपति रमेन डेका द्वारा प्रोफेसर डॉ. ओम प्रकाश व्यास को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी अंतर्राष्ट्रीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (आई.आई.आई.टी.) नवा रायपुर अटल नगर, जिला रायपुर छत्तीसगढ़ का निदेशक नियुक्त किया गया है। राज्यपाल द्वारा उनकी नियुक्ति अंतर्राष्ट्रीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (आई.आई.आई.टी.) विश्वविद्यालय अधिनियम, 2013 (संशोधन अधिनियम, 2014 एवं 2015) की धारा 20(2) में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए की गई है। डॉ. व्यास का कार्यकाल, परिलब्धियां तथा सेवा शर्ते विश्वविद्यालय अधिनियम एवं परिनियम में निहित प्रावधान अनुसार होंगी। इस संबंध में आज राजभवन सचिवालय से आदेश…

Read More

कोलकाता के आरजी कर कांड के बाद अब लॉ कॉलेज की स्टूडेंट के साथ सामूहिक दुष्कर्म, तीन आरोपी गिरफ्तार

कोलकाता।कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में छात्रा के साथ दरिंदगी की गई थी। इस घटना ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया था। पूरे देश में इस घटना को लेकर डॉक्टरों ने विरोध प्रदर्शन किया था। एक बार फिर से कोलकाता के एक और शिक्षण संस्थान से दरिंदगी का नया मामला सामने आया है। शहर के लॉ कॉलेज में एक छात्रा के साथ गैंगरेप की घटना हुई है। इस घटना को लेकर पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, आरोपियों में उसी संस्थान…

Read More

Himachal pradesh : हिमाचल में बादल फटने से आई बाढ़ में अब तक सात लोगों की गई जान, खनियारा में एक और शव मिला

कुल्लू। हिमाचल में बुधवार को पांच जगह बादल फटने से आई बाढ़ में अब तक सात लोगों की जान चली गई है। धर्मशाला और कुल्लू में छह लोग अभी भी लापता हैं। धर्मशाला के खनियारा में मनूणी खड्ड में बहे एक और श्रमिक का शव सुबह बरामद हुआ है। दो अभी भी लापता हैं। गुरुवार को यहां तीन शव बरामद हुए थे। माैसम के कहर के बीच पहाड़ी में चढ़ गए एक युवक को रेस्क्यू कर लिया गया है। कुल्लू और धर्मशाला में एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, पुलिस की टीमें और स्थानीय…

Read More

रथयात्रा महोत्सव में शामिल हुए राज्यपाल डेका,पूजा कर निभाई ‘छेरा-पहरा‘ की रस्म

रायपुर।राज्यपाल रमेन डेका रथ यात्रा पर्व के अवसर पर आज गायत्री नगर रायपुर स्थित जगन्नाथ मंदिर में आयोजित महाप्रभु श्री जगन्नाथ के रथ यात्रा महोत्सव में शामिल हुए। राज्यपाल डेका एवं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भगवान जगन्नाथ की पूजा अर्चना कर ‘छेरा-पहरा‘ की रस्म निभाई। राज्य की प्रथम महिला श्रीमती रानी डेका काकोटी ने श्री जगन्नाथ जी की विधि-विधान से पूजा अर्चना की। इस दौरान सांसद बृजमोहन अग्रवाल, विधायक पुरंदर मिश्रा, विधायक धरमलाल कौशिक, अन्य जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु भी उपस्थित थे।

Read More

मानसूनी बारिश से छत्तीसगढ़ तरबतर: मौसम विभाग ने प्रदेश के सभी जिलों के लिए जारी किया यलो अलर्ट

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है। गुरुवार को रायपुर-दुर्ग समेत प्रदेश के ज्यादातर जिलों में बारिश हुई। औसत बारिश का आंकड़ा 36.79 MM रहा। ये इस महीने का सबसे ज्यादा है। मौसम विभाग की माने तो अगले 6 दिनों तक यही स्थिति रहेगी। मौसम विभाग ने आज (शुक्रवार) रायगढ़, सूरजपुर और कोरिया इन तीन जिलों के साथ अन्य 30 जिलों में गरज चमक के साथ बिजली गिरने का यलो अलर्ट जारी किया है। पिछले 24 घंटे में 31.2 डिग्री सेल्सियस के साथ बिलासपुर सबसे गर्म रहा। 1…

Read More

पंजाब के बटाला में डबल मर्डर : गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया की मां ताबड़तोड़ फायरिंग ,बाॅडीगार्ड भी मारा गया

बटाला। पंजाब के बटाला में देर रात गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया की मां और उनके बाॅडीगार्ड की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या की पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। दविंदर बंबीहा गैंग ने हत्या की जिम्मेदारी ली है। आरोपी दो बाइक पर आए थे। मरने वाला बाॅडीगार्ड करणबीर सिंह जग्गू के मामा का बेटा बताया जा रहा है। वारदात देर रात बटाला के कादियां टोल बैरियर के पास हुई। जानकारी के अनुसार, करणदीप सिंह और हरजीत कौर स्कॉर्पियो में जा रहे थे। गोली लगने से करणदीप…

Read More