दिल्ली। एअर इंडिया को तिरुवनंतपुरम से दिल्ली जाने वाली फ्लाइट कैंसिल कर दी। दिल्ली से तिरुवनंतपुरम आने वाली उड़ान में पक्षी से टक्कर होने की आशंका जताई गई। फ्लाइट AI2454 तिरुवनंतपुरम में सुरक्षित उतरने के बाद इस घटना का पता चला। इसके बाद ये फैसला लिया गया। एअर इंडिया के प्रवक्ता ने बताया, “हमें खेद है कि 22 जून 2025 को तिरुवनंतपुरम से दिल्ली जाने वाली उड़ान AI2455 को रद करना पड़ा। पक्षी से टक्कर की आशंका के बाद विमान की गहन जांच की जरूरत पड़ी। यात्रियों की सुविधा के…
Read MoreDay: June 23, 2025
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल आएंगे छत्तीसगढ़, राज्य सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने की तैयारी
रायपुर। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने राज्य सरकार को कई मुद्दों पर घेरने की बड़ी रणनीति तैयार की है। खासतौर पर शराब घोटाले में ईडी द्वारा सुकमा स्थित राजीव भवन की कुर्की, खाद और बीज संकट, और कृषि तथा जनहित से जुड़े अन्य मुद्दों को लेकर पार्टी जल्द ही राज्यव्यापी सभा और प्रदर्शन करने जा रही है। इस कार्यक्रम में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) केसी वेणुगोपाल के शामिल होने की संभावना है। सचिन पायलट की अध्यक्षता में हुई PAC बैठक कांग्रेस की इस रणनीति की…
Read Moreकटघोरा के जंगल में दिखा अलग तरह का जानवर, तेंदुए का शावक या कुछ और, वन विभाग ड्रोन के जरिए कर रहे जांच
कटघोरा। कोरबा के कटघोरा तहसील अंतर्गत चाकाबूड़ा जंगल के पास एक तेंदुए के शावक जैसे जानवर देखे जाने की सूचना पर वन विभाग में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों की भीड़ ने इस जानवर को देखा और तुरंत फॉरेस्ट विभाग को सूचित किया। डिप्टी रेंजर संतोष रात्रे अपने टीम के साथ तत्काल मौके पर विभाग की टीम ड्रोन कैमरे के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। ताकि स्थिति का जायजा लिया जा सके। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार, यह कौन से जानवर का बच्चा हो सकता है। इसका पता लगाया जा रहा है। लेकिन…
Read Moreतापस वेश बिसेष उदासी, चौदह बरिस रामु बनवासी- राजेश्री महन्त
० जैतू साव मठ के गांधी भवन में भरत मिलाप नाटक का हुआ मंचन रायपुर। पुरानी बस्ती रायपुर स्थित जैतू साव मठ के गांधी भवन में भरत मिलाप नाटक का मंचन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में महामंडलेश्वर राजेश्री महन्त रामसुन्दर दास जी महाराज तथा अध्यक्ष के रूप में दक्षिण विधानसभा क्षेत्र रायपुर के विधायक सुनील सोनी जी सम्मिलित हुए। अतिथियों का स्वागत पुष्पमाला पहनकर आयोजकों के द्वारा किया गया। इस अवसर पर उपस्थित दर्शकों को अपना आशीर्वचन प्रदान करते हुए महामंडलेश्वर राजेश्री महन्त रामसुन्दर दास जी…
Read Moreफेमस टीवी शो ‘अनुपमा’ के सेट पर लगी भीषण आग, करोड़ों का कीमती सामान जलकर खाक
मुंबई। फेमस टीवी सीरियल अनुपमा के सेट से एक बड़ी खबर सामने आई है। मुंबई के गोरेगांव स्थित फिल्म सिटी में आज सुबह ‘अनुपमा’ के सेट पर अचानक आग लग गई, जिससे वहां हड़कंप मच गया। हादसे में करोड़ों का सामान जलकर राख हो गया। हालांकि, किसी शख्स के घायल होने की कोई खबर नही है। यह घटना सुबह करीब 5 बजे की है। बताया जा रहा है कि सेट पर मौजूद कुछ लोगों ने धुआं उठते देखा और तुरंत फायर ब्रिगेड को बुलाया गया, लेकिन तब तक काफी देर…
Read Moreधमतरी के मां चंडी मंदिर में चोरों ने बड़ी चोरी को दिया अंजाम, मां का सोने का हार,मुकुट,बिंदिया समेत दान पेटी भी ले गए साथ
धमतरी। धमतरी जिले के कुरूद नगर में स्थित प्रसिद्ध माँ चंडी मंदिर में चोरों ने बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने मंदिर में घुसकर माँ के सोने का रानी हार, सोने का मुकुट, कुंडल, बिंदिया, चांदी की चरण पादुका और दान पेटी में रखे नकदी पर हाथ साफ कर दिया। माँ चंडी मंदिर कुरूद पुलिस थाने से महज 200 मीटर की दूरी पर स्थित है, इसके बावजूद इतनी बड़ी वारदात से सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। वहीं, इस घटना के बाद से शहर…
Read Moreभाजपा नेता की गाडी ने साइकिल सवार बुजुर्ग को मारी टक्कर, मौके पर ही वृद्ध की मौत,बीजेपी लीडर भी घायल
बालोद। बालोद जिले में एक सड़क हादसा हो गया। भारतीय जनता पार्टी के नेता और छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स के प्रदेश मंत्री स्वाधीन जैन अपने बेटे का जन्मदिन मनाकर लौट रहे थे।रास्ते में नेशनल हाईवे पर उनकी कार ने एक साइकिल सवार बुजुर्ग को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, स्वाधीन जैन बालोद से दल्लीराजहरा स्थित अपने घर लौट रहे थे। इस दौरान जब उनकी कार जमहि गांव के पास पहुंची, तभी सामने से आ रहे साइकिल सवार कमलू राम…
Read Moreगृह मंत्री शाह की नक्सलियों को चेतावनी’हथियार डाल दो, नहीं तो बारिश में भी सोने नहीं देंगे’
रायपुर – केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने आज नवा रायपुर स्थित राष्ट्रीय न्यायालयिक विज्ञान विश्वविद्यालय (एनएफएसयू) के अस्थायी परिसर तथा आई-हब रायपुर का वर्चुअल माध्यम से उद्घाटन किया। इस अवसर पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि आज छत्तीसगढ़ के लिए क्रिमिनल जस्टिस सिस्टम को आधुनिक और वैज्ञानिक बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक दिन है। एनएफएसयू के अस्थायी परिसर के साथ-साथ नवा रायपुर में स्थायी परिसर के लिए भूमि पूजन एवं केंद्रीय फॉरेंसिक साइंस लैब की स्थापना की भी शुरुआत की गई है। कुल 268 करोड़ रुपये की…
Read MoreCG : नवदुर्गा प्लांट की 23 एकड़ जमीन कब्जा मामला उजागर, अब सरकार करेगी कब्जा मुक्त
रायगढ़ । छत्तीसगढ़ के रायगढ़ ज़िले के तमनार ब्लॉक के सराईपाली में नवदुर्गा फ्यूल पावर लिमिटेड के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है। राजस्व विभाग की जांच में खुलासा हुआ है कि कंपनी ने ग्राम पंचायत सराईपाली की कोटवारी जमीन पर 20 साल से अवैध कब्जा जमा रखा था। करीब 23 एकड़ सरकारी जमीन पर कंपनी का कब्जा फर्जी तरीके से किया गया था, जिसकी पुष्टि के बाद विभाग ने कंपनी को 15 दिन के भीतर जमीन खाली करने का अल्टीमेटम दिया है। कैसे हुआ मामला उजागर? जानकारी के मुताबिक,…
Read Moreशहीद एएसपी आकाश गिरेपूंजे के परिजनों से मिले अमित शाह, नारायणपुर का दौरा स्थगित
रायपुर। सुकमा में शहीद हुए एएसपी आकाश राव गिरेपूंजे के परिवार से केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मुलाकात की। वे शहीद ASP की पत्नी, दो बच्चे और आकाश राव के माता पिता समेत ससुराली परिजनों से भी मिले। शाह ने परिजनों को पूरी सरकार के साथ होने का भरोसा दिलाया और परिवार को हरसंभव मदद करने का आश्वासन दिया। शाह 15 मिनट से ज्यादा समय से परिजनों के साथ रहे। इस बीच यह जानकारी मिली है कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का नारायणपुर दौरा कैंसल कर दिया गया है।…
Read More