निर्माण श्रमिकों के खाते में 19.71 करोड़ रूपए की राशि की जाएगी अंतरित न्यू सर्किट हॉउस, रायपुर में 15 जून को होगा कार्यक्रम रायपुर, 13 जून 2025/ मुख्यमंत्री नोनी बाबू मेधावी शिक्षा सहायता योजना के तहत बोर्ड परीक्षा में कक्षा दसवीं और बारहवीं के टॉप 10 में आए पंजीकृत श्रमिकों के कुल 31 मेधावी छात्र छात्राओं को प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय द्वारा 15 जून को न्यू सर्किट हाउस में आयोजित कार्यक्रम में दो-दो लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। इस मौके पर श्रम मंत्री श्री लखन…
Read MoreDay: June 13, 2025
बर्खास्त बी.एड. शिक्षकों का समायोजन, 17 जून से ओपन काउंसिलिंग शुरू
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा दिनांक 30 अप्रैल 2025 को जारी आदेश क्रमांक एफ 2-19/2024/20-तीन के तहत सेवा से समाप्त किए गए बी.एड. अर्हताधारी सहायक शिक्षकों को सहायक शिक्षक विज्ञान (प्रयोगशाला) के पद पर समायोजित करने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। इस निर्णय के तहत समायोजन की प्रक्रिया ओपन काउंसिलिंग के माध्यम से की जाएगी, जो दिनांक 17 जून 2025 से 26 जून 2025 तक प्रतिदिन शासकीय शिक्षा महाविद्यालय परिसर, शंकर नगर, रायपुर में आयोजित की जाएगी। कुल 2621 अभ्यर्थियों को काउंसिलिंग में सम्मिलित किया गया है।…
Read Moreईडी की बड़ी कार्रवाई : पूर्व मंत्री कवासी लखमा और बेटे की 6 करोड़ की संपत्ति जब्त, कांग्रेस कार्यालय भी अटैच
रायपुर : छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई करते हुए पूर्व मंत्री कवासी लखमा और उनके बेटे हरीश लखमा की 6 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति अटैच कर दी है। इस कार्रवाई में सुकमा स्थित कांग्रेस कार्यालय भवन को भी जब्त किया गया है, जो लखमा परिवार के स्वामित्व में बताया गया है। ईडी की जांच में सामने आया है कि हरीश लखमा ने आबकारी घोटाले से प्राप्त अवैध धन को अचल संपत्तियों और बैंक खातों में निवेश किया था।…
Read Moreमुख्यमंत्री श्री साय की अभिनव पहल: डिजीलॉकर के माध्यम से लाखों पेंशनरों को बड़ी राहत
रायपुर 13 जून 2025/मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा शासकीय कार्यों में पारदर्शिता, दक्षता और डिजिटल सशक्तिकरण को प्राथमिकता देते हुए उल्लेखनीय कदम उठाया गया है। मुख्यमंत्री श्री साय की पहल पर राज्य के वित्त विभाग एवं पेंशन संचालनालय द्वारा डिजीलॉकर प्लेटफॉर्म के माध्यम से इलेक्ट्रॉनिक पेंशन भुगतान आदेश (ePPO) और अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेजों की डिजिटल उपलब्धता सुनिश्चित की गई है। यह पहल राज्य सरकार के डिजिटलीकरण संकल्प की दिशा में एक ऐतिहासिक उपलब्धि मानी जा रही है। राज्य के लगभग 3.61 लाख सरकारी कर्मचारी…
Read Moreछत्तीसगढ़ में 16 जून से शुरू होगा शाला प्रवेश उत्सव
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जनप्रतिनिधियों से की सहभागिता की अपील शिक्षा को जनअभियान बनाने की दिशा में राज्य सरकार की नई पहल रायपुर, 13 जून 2025/ छत्तीसगढ़ में आगामी 16 जून 2025 से नया शिक्षा सत्र प्रारंभ होने जा रहा है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के समस्त जनप्रतिनिधियों को पत्र लिखकर “शाला प्रवेश उत्सव” में सक्रिय भागीदारी की अपील की है। यह आयोजन राज्य में शिक्षा के क्षेत्र को सशक्त बनाने और शत-प्रतिशत बच्चों का विद्यालयों में नामांकन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से…
Read Moreनारी शिक्षा और सशक्तिकरण में अहिल्याबाई होल्कर का महत्वपूर्ण योगदान: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
महारानी अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा का अनावरण कन्वेंशन सेंटर का नामकरण महारानी अहिल्याबाई होल्कर के नाम पर करने की घोषणा कोरबा जिले को दी 223 करोड़ रूपए की लागत के विकास कार्यों की सौगात रायपुर / मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज कोरबा जिले के प्रवास के दौरान कन्वेंशन सेंटर में लोकमाता महारानी अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा का लोकार्पण किया और कन्वेंशन सेंटर को महारानी के नाम पर करने की घोषणा की। इस अवसर पर उन्होंने जिलेवासियों को लगभग 223 करोड़ 88 लाख रूपए से अधिक लागत के 66 विभिन्न विकास कार्यों…
Read Moreनवनिर्मित केशव भवन शिक्षा, संस्कृति और संस्कारों का बनेगा संगम – मुख्यमंत्री विष्णु देव
मुख्यमंत्री ने कोरबा में किया केशव भवन का लोकार्पण रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज प्रदेश की ऊर्जाधानी कोरबा स्थित प्रदेश के सबसे बड़े सरस्वती शिशु मंदिर परिसर में नन्हें-मुन्हें बच्चों के लिए नवनिर्मित केशव भवन का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह भवन शिक्षा, संस्कृति और संस्कारों का संगम बनेगा। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि केशव भवन बच्चों के सर्वांगीण विकास का एक सशक्त माध्यम सिद्ध होगा। सरस्वती शिशु मंदिर संस्था शिक्षा जगत में उल्लेखनीय योगदान दे रहा है। यहां विद्यार्थियों को केवल शैक्षणिक ज्ञान…
Read Moreझारखंड शराब घोटाला: छत्तीसगढ़ के कारोबारी सिद्धार्थ सिंघानिया के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी
रायपुर: झारखंड में सामने आए बहुचर्चित शराब घोटाले की जांच की आंच अब छत्तीसगढ़ तक पहुंच चुकी है। इस मामले में झारखंड की विशेष भ्रष्टाचार निवारण अदालत ने छत्तीसगढ़ के उद्योगपति सिद्धार्थ सिंघानिया के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिया है। झारखंड एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) इस पूरे घोटाले की गंभीरता से जांच कर रही है। ACB की रिपोर्ट के मुताबिक, इस शराब घोटाले में राज्य सरकार को अब तक 38 करोड़ रुपये से अधिक का आर्थिक नुकसान हुआ है। छत्तीसगढ़ के कई नामचीन कारोबारी भी रडार पर ACB की जांच…
Read Moreकोरबावासियों को मिलेगा कन्वेन्शन सेंटर का लाभ: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज कोरबा शहर के रिसदी में नवनिर्मित कन्वेन्शन सेंटर के नामकरण, प्रतिमा अनावरण और 223 करोड़ रुपए के विकास कार्यों के लोकार्पण और भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने कन्वेन्शन सेंटर का नाम माता अहिल्याबाई होल्कर के नाम पर करने के साथ ही प्रवेश द्वार पर उनकी प्रतिमा का अनावरण किया। इस दौरान अपने संबोधन में मुख्यमंत्री साय ने कहा कि आज कोरबा जिले को करोड़ो रूपये के विकास कार्यों की सौगात मिली है। इसमे 145 करोड़ रुपए के सड़क से सम्बंधित कार्य शामिल भी…
Read MoreCG NEWS : जिले में फैला डायरिया, 20 से अधिक लोग बीमार, 3 लोगों की हुई मौत
जांजगीर-चांपा : अकलतरा विकासखंड के अकलतरी गांव में डायरिया का प्रकोप फैल गया है। अब तक इस संक्रमण की चपेट में आकर 3 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 20 से अधिक ग्रामीण बीमार हैं। स्थिति को गंभीर देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में पहुंच चुकी है और तत्काल चिकित्सा शिविर लगाकर मरीजों का प्राथमिक उपचार शुरू कर दिया गया है। डायरिया फैलने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। स्वास्थ्य विभाग और लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी (पीएचई) विभाग की संयुक्त टीम इसकी जांच में जुटी…
Read More