आज का पंचांग: साल का सबसे बड़ा दिन और योगिनी एकादशी, श्री हरि विष्णु की आराधना से होंगे लाभ

हैदराबाद: आज 21 जून, 2025 शनिवार, के दिन आषाढ़ महीने की कृष्ण पक्ष दशमी तिथि है. इस दिन पर देवगुरु बृहस्पति और धर्म के देवता का अधिकार है. किसी भी तरह के शुभ काम करने, बड़े लोगों से मीटिंग करने के लिए यह दिन अच्छा माना जाता है. आज योगिनी एकादशी है. इसे साल का सबसे बड़ा दिन माना जाता है.

21 जून का पंचांग

  1. विक्रम संवत 2081
  2. मास -आषाढ़
  3. पक्ष -कृष्ण पक्ष दशमी
  4. दिन -शनिवार
  5. तिथि -कृष्ण पक्ष दशमी
  6. योग -अतिगंड
  7. नक्षत्र -अश्विनी
  8. करण -विष्टि
  9. चंद्र राशि – मेष
  10. सूर्य राशि-मिथुन
  11. सूर्योदय – सुबह 05:54 बजे
  12. सूर्यास्त – शाम 07:27 बजे
  13. चंद्रोदय- देर रात 02.08 बजे (22 जून)
  14. चंद्रास्त- दोपहर 03.03 बजे
  15. राहुकाल- 09:17 से 10:59
  16. यमगंड- 14:22 से 16:04

यात्रा के लिए अच्छा है नक्षत्र
आज के दिन चंद्रमा मेष राशि और अश्विनी नक्षत्र में रहेंगे. नक्षत्र गणना में अश्विनी पहला नक्षत्र है. इसका विस्तार मेष राशि में 0 से 13.2 डिग्री तक होता है. इसके देवता अश्विनी कुमार हैं, जो जुड़वा देवता हैं और देवताओं के चिकित्सक के रूप में प्रसिद्ध हैं. इसका स्वामी ग्रह केतु है. यह नक्षत्र यात्रा करने, हीलिंग, ज्वेलरी बनाने, अध्ययन की शुरुआत, वाहन खरीदने/बेचने के लिए अच्छा माना जाता है. नक्षत्र का वर्ण हल्का और तेज होता है. खेल, सजावट और ललित कला, व्यापार, खरीदारी, शारीरिक व्यायाम, गहने पहनने और निर्माण या व्यापार शुरू करने, शिक्षा और शिक्षण, दवाएं लेने, ऋण देने और लेने, धार्मिक गतिविधियों, विलासिता की वस्तुओं का आनंद लेने संबंधी कार्य भी इस नक्षत्र में कार्य किए जा सकते हैं.

आज के दिन का वर्जित समय
आज के दिन 09:17 से 10:59 बजे तक राहुकाल रहेगा. ऐसे में कोई शुभ कार्य करना हो, तो इस अवधि से परहेज करना ही अच्छा रहेगा. इसी तरह यमगंड, गुलिक, दुमुहूर्त और वर्ज्यम् से भी परहेज करना चाहिए.

Related posts

Leave a Comment