बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में शादी का झांसा देकर शोषण करने का गंभीर मामला सामने आया है। सरकंडा थाना क्षेत्र में किराए के मकान में रहकर पढ़ाई करने वाली एक युवती से दोस्ती कर युवक ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। युवती के गर्भवती होने पर आरोपी ने उस पर दबाव डालकर गर्भपात करा दिया और बाद में शादी से साफ इनकार कर दिया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, सरकंडा क्षेत्र में…
Read MoreDay: March 9, 2026
रायपुर में युवती के अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी, 5 लाख की मांग
रायपुर : के टैगोर नगर इलाके में एक युवती के परिवार को फोटो वायरल करने की धमकी देकर 5 लाख रुपये की मांग करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर सिटी कोतवाली थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस घटना के बाद से परिवार में दहशत का माहौल है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि 5 मार्च की रात करीब 10 बजे वह पुजारी पार्क के पीछे अपने पालतू कुत्ते को घुमाने गई थी। इसी दौरान बैजनाथपारा निवासी हार्दिक जैन वहां पहुंचा…
Read Moreभारत ने तीसरी बार जीता T20 World Cup, न्यूजीलैंड को 96 रन से हराया
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम ने एक बार फिर इतिहास रचते हुए T20 World Cup फाइनल में शानदार जीत दर्ज की है। नई दिल्ली से मिली जानकारी के अनुसार, टीम इंडिया ने फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराकर तीसरी बार टी20 विश्व कप का खिताब अपने नाम किया। इस जीत के साथ ही पूरे देश में खुशी और गर्व का माहौल बन गया है। नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए T20 World Cup फाइनल में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। भारतीय बल्लेबाजों…
Read Moreटीम इंडिया की जीत पर CM विष्णुदेव साय ने दी बधाई
रायपुर : आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया की जीत पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर संदेश साझा करते हुए लिखा, “शाबाश Team India! 140 करोड़ भारतीयों को आप पर गर्व है।” उन्होंने कहा कि यह जीत पूरे देश के लिए गर्व और खुशी का क्षण है। मुख्यमंत्री के अनुसार टी20 विश्व कप के फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए न्यूजीलैंड को हराकर खिताब अपने नाम किया। उन्होंने कहा…
Read Moreटीम इंडिया की ऐतिहासिक जीत पर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने दी बधाई
रायपुर : आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया की ऐतिहासिक जीत पर रायपुर से सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने देशवासियों को हार्दिक बधाई दी है। उन्होंने कहा कि इस जीत ने पूरे देश को गर्व और खुशी से भर दिया है। उनके मुताबिक, भारतीय खिलाड़ियों ने साहस, अनुशासन और कड़ी मेहनत के दम पर यह बड़ी उपलब्धि हासिल की है। सांसद ने कहा कि टीम इंडिया की ऐतिहासिक जीत केवल एक खेल उपलब्धि नहीं, बल्कि देश की सामूहिक भावना और आत्मविश्वास का प्रतीक है। लगातार दूसरी बार विश्व कप…
Read Moreबालाजी फर्सी फैक्ट्री में अवैध पेट्रोल-डीजल का भंडाफोड़, 47,700 लीटर जब्त
छत्तीसगढ़ : के महासमुंद जिले में अवैध पेट्रोल-डीजल भंडारण का बड़ा मामला सामने आया है। थाना महासमुंद और साइबर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में ग्राम घोड़ारी स्थित बालाजी फर्सी फैक्ट्री में छापा मारकर भारी मात्रा में ईंधन जब्त किया गया। पुलिस ने मौके से कुल 47,700 लीटर पेट्रोल और डीजल बरामद किया है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 45.22 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार फैक्ट्री को फर्सी पत्थर उद्योग के नाम पर संचालित किया जा रहा था, लेकिन इसके आड़ में बड़े पैमाने पर अवैध पेट्रोल-डीजल भंडारण…
Read MoreFuel Price Today: सोमवार को कितना महंगा पड़ेगा पेट्रोल-डीजल? टंकी फुल कराने से पहले देखें रेट
नई दिल्ली: आज 9 मार्च 2026, सोमवार है. देश में पेट्रोल और डीजल के नए दाम जारी हो चुके हैं. तेल कंपनियां हर रोज सुबह 6 बजे दाम अपडेट करती हैं. दिल्ली में आज पेट्रोल की कीमत 94.77 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 87.67 रुपये प्रति लीटर है. पिछले कई दिनों से दिल्ली में दाम स्थिर हैं, लेकिन अन्य राज्यों में टैक्स के कारण कीमतें अलग-अलग रहती हैं. अगर आप वाहन चलाते हैं और टंकी भरवाने जा रहे हैं, तो अपने शहर का लेटेस्ट रेट जरूर चेक कर लें.…
Read MoreGold Silver Price Today: आज कितने में मिलेगा सोना-चांदी, गहने बनवाने वालों के लिए जरूरी खबर
नई दिल्ली: आज 9 मार्च, सोमवार के दिन सोने की कीमत 24 कैरेट 10 ग्राम के लिए ₹1,63,630 है. वहीं, चांदी की बात करें तो इसकी कीमत प्रति किलो ₹2,84,900 है. यह जानकारी निवेशकों और गहनों के खरीदारों दोनों के लिए अहम है, क्योंकि कीमतों में इस बढ़ोतरी का असर बाजार और शादी-ब्याह के सीजन पर पड़ सकता है. बहुत से लोग अब गहने खरीदने की योजना को कुछ समय के लिए टालने पर विचार कर रहे हैं, उम्मीद है कि आने वाले दिनों में कीमतों में कुछ कमी आए. विशेषज्ञों…
Read Moreआज का पंचांग: सोमवार पर मंगल का प्रभाव, इलाज और स्वास्थ्य से जुड़े कामों के लिए शुभ दिन
पंचांग : आज 09 मार्च, 2026 सोमवार, के दिन चैत्र महीने की कृष्ण पक्ष षष्ठी तिथि है. इस तिथि पर मंगल का शासन है. चिकित्सा संबंधी कार्य करने या नई दवा शुरू करने के अलावा रियल एस्टेट से जुड़े काम के लिए यह तिथि अच्छी मानी जाती है. आज सर्वार्थ सिद्धि योग योग बन रहा है. 9 मार्च का पंचांग विक्रम संवत : 2082 मास : चैत्र पक्ष : कृष्ण पक्ष षष्ठी दिन : सोमवार तिथि : कृष्ण पक्ष षष्ठी योग : व्याघात नक्षत्र : विशाखा करण : गर चंद्र…
Read Moreआज का राशिफल: धनु राशि वालों को सतर्क रहने की जरूरत, वाणी और खर्च दोनों पर रखें नजर
मेष- आज दिन स्नेहीजनों और मित्रों के साथ आनंद-प्रमोद में गुजरेगा. नए वस्त्र तथा आभूषणों की खरीदी कर सकेंगे. सामाजिक रूप से मान-सम्मान प्राप्त होगा. दोपहर के बाद आपको संयमित व्यवहार करना पड़ेगा. नए सम्बंध बनाने से पहले सोचकर कदम बढ़ाएं. खर्च अधिक होगा. नुकसान पहुंचाने वाले लोगों से सावधान रहें. स्वास्थ्य का ध्यान रखें. बाहर खाने-पीने या घूमने से स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचेगा. वाणी और व्यवहार पर भी संयम रखें. वृषभ- व्यापार के लिए आज का दिन बहुत लाभदायी है. आय में वृद्धि होगी. पारिवारिक वातावरण सुख-शांति का बना रहेगा. गृहस्थ…
Read More