छत्तीसगढ़ भाजपा की बड़ी बैठक 31 अगस्त को, नए पदाधिकारियों को मिलेगा मार्गदर्शन

रायपुर। छत्तीसगढ़ भाजपा का प्रदेश स्तर पर बड़ा आयोजन 31 अगस्त को कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में होने जा रहा है। इस बैठक में राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश और प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन नए पदाधिकारियों को मार्गदर्शन देंगे। बैठक का उद्देश्य नए पदाधिकारियों को राष्ट्रीय और प्रदेश नेताओं के अनुभव से सीखने का अवसर प्रदान करना है।

कौन होंगे शामिल

इस बैठक में सभी 476 मंडलों और 36 संगठन जिलों के अध्यक्ष, प्रदेश कार्यकारिणी के पदाधिकारी, सभी मोर्चों के अध्यक्ष और प्रकोष्ठों के संयोजक बुलाए गए हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय अपने विदेश दौरे से पहले बैठक में शामिल हो सकते हैं। इसके अलावा, डिप्टी सीएम अरुण साव, विजय शर्मा और कई मंत्री भी बैठक में मौजूद रहेंगे।

संगठन और मंडलों में बदलाव

भाजपा प्रदेश संगठन ने पिछले सदस्यता अभियान में रिकॉर्ड 60 लाख सदस्य बनाए। इसके बाद पहले बूथों के चुनाव कराए गए। पहले प्रदेश में 405 मंडल थे, अब 71 नए मंडल जोड़कर संख्या 476 कर दी गई है। संगठन जिलों की संख्या भी 35 से बढ़ाकर 36 कर दी गई है। अधिकांश जिलाध्यक्षों के पदों पर नए चेहरों को मौका दिया गया है, सिवाय रायपुर ग्रामीण जिले के, जहां पुराने अध्यक्ष को फिर से जिम्मेदारी दी गई है।

Related posts

Leave a Comment