दिल्ली ब्लास्ट के घायलों से मिले पीएम मोदी, भूटान से लौटते ही LNJP अस्पताल पहुंचे, जानिए क्या कहा
PM Modi Meet injured In Delhi Car Blast: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भूटान की दो दिवसीय राजकीय यात्रा के बाद दिल्ली लौट आए हैं. भूटान से लौटते ही पीएम मोदी दिल्ली के एनएलजेपी अस्पताल पहुंचे हैं, जहां दिल्ली ब्लास्ट में घायलों का इलाज चल रहा है. पीएम मोदी ने यहां पहुंचकर घायलों का हाल जाना. अस्पताल के अधिकारियों और डॉक्टरों ने भी उन्हें स्थिति की जानकारी दी.
बता दें कि दिल्ली में 10 नवंबर की शाम को लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास ब्लास्ट हो गया था, जिसमें 12 लोगों की मौत हो गई थी और 20 से अधिक लोग घायल हो गए थे. सभी घायलों का इलाज इस वक्त एलएनजेपी अस्पताल में चल रहा है.