नोएल टाटा होंगे अब टाटा ट्रस्ट के नए चेयरमैन, सर्वसम्मति से लिया गया फैसला

नोएल टाटा होंगे अब टाटा ट्रस्ट के नए चेयरमैन, सर्वसम्मति से लिया गया फैसला

नोएल टाटा को टाटा ट्रस्ट का नया चेयरमैन नियुक्त किया गया है। दरअसल रतन टाटा के निधन के बाद यह जिम्मेदारी अब नोएल टाटा को सौंपी गई है। जानकारी दे दें कि टाटा समूह के पूर्व चेयरमैन रतन टाटा का 9 अक्टूबर को 86 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनके निधन से भारतीय उद्योग जगत में शोक की लहर फैल गई है। वहीं उनके निधन के बाद, टाटा ट्रस्ट की कमान नोएल टाटा को सौंपने का निर्णय लिया गया है। जानकारी के मुताबिक मुंबई में हुई एक मीटिंग में सर्वसम्मति से स्वीकृति दी गई है।

जानकारी दे दें कि नोएल टाटा, रतन टाटा के सौतेले भाई हैं और टाटा समूह की कई कंपनियों जैसे ट्रेंट और वोल्टास के वर्तमान चेयरमैन भी हैं। वहीं समूह में उनकी सक्रिय भागीदारी ने उन्हें टाटा की विरासत को आगे बढ़ाने के लिए एक मजबूत दावेदार बना दिया था। जिसके बाद यह बड़ा फैसला लिया गया है। जानकारी दे दें कि नोएल टाटा पहले से ही सर दोराबजी टाटा ट्रस्ट और सर रतन टाटा ट्रस्ट के ट्रस्टी हैं, जो टाटा संस में 66% की महत्वपूर्ण हिस्सेदारी रखते हैं।

Related posts

Leave a Comment