मुख्यमंत्री साय से निगम-मंडल के नवनियुक्त अध्यक्षों ने की सौजन्य भेंट

रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से आज राजधानी स्थित उनके निवास कार्यालय में निगम-मंडलों के नवनियुक्त अध्यक्षों ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री साय ने सभी अध्यक्षों को नवीन दायित्व की बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की। इस अवसर पर उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन भी उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री साय ने इस अवसर पर कहा कि राज्य सरकार विकास और जनकल्याण के प्रति संकल्पबद्ध है। निगम-मंडलों के माध्यम से शासन की अनेक योजनाएँ और हितग्राहीमूलक कार्यक्रम ज़मीनी स्तर तक पहुँचते हैं। उन्होंने सभी अध्यक्षों से अपेक्षा की कि…

Read More

“धरोहर” में सजी जनजातीय विरासत – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया प्रथम संस्करण का विमोचन…

रायपुर : मुख्यमंत्री   विष्णुदेव साय ने आज मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय बगिया में जशपुर जिले की समृद्ध जनजातीय विरासत को समर्पित “धरोहर” पत्रिका के प्रथम संस्करण का विमोचन किया। मुख्यमंत्री   साय ने कहा कि यह पत्रिका न केवल जनजातीय अस्मिता को सहेजने का कार्य कर रही है, बल्कि हमारी सांस्कृतिक विविधता को भी उजागर कर रही है। यह एक प्रेरणादायक प्रयास है, जो आने वाली पीढ़ियों को अपनी जड़ों से जोड़े रखेगा। जिला प्रशासन द्वारा प्रकाशित “धरोहर” पत्रिका का उद्देश्य जिले की विविध जनजातियों की पारंपरिक पहचान, संस्कृति, रीति-रिवाज, तीज-त्योहार, परंपरागत…

Read More

फेसबुक में की दोस्ती, फिर घर आकर दिया इस घटिया हरकत को अंजाम, आरोपी गिरफ्तार…..

रायगढ़। सोशल मीडिया पर जान-पहचान के बाद शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। 28 वर्षीय पीड़िता ने आज थाना पुसौर पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई कि वर्ष 2024 में उसकी पहचान फेसबुक के माध्यम से मीनकेतन पाव (27 वर्ष), निवासी थाना जूटमिल क्षेत्र से हुई थी। धीरे-धीरे दोनों के बीच फोन पर बातचीत बढ़ी और मीनकेतन ने युवती को शादी का झांसा दिया। पीडिता के मुताबिक, 6 अप्रैल को उसके गांव बारात आई थी, जिसमें मीनकेतन भी शामिल…

Read More

छत्तीसगढ़ में आज से ‘सुशासन तिहार’, तीन चरणों में चलेगा अभियान

रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार आज से प्रदेशभर में सुशासन तिहार अभियान की शुरुआत कर रही है। यह विशेष अभियान तीन चरणों में संचालित होगा, जिसका उद्देश्य जनसमस्याओं का त्वरित समाधान और पारदर्शी शासन को बढ़ावा देना है। अभियान का चरणबद्ध कार्यक्रम: पहला चरण (8 से 11 अप्रैल): इस चरण में आम जनता से शिकायतों और समस्याओं से संबंधित आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। दूसरा चरण (अप्रैल–मई): प्राप्त आवेदनों का विभागवार निराकरण किया जाएगा। तीसरा चरण (5 से 31 मई 2025): समाधान शिविरों का आयोजन…

Read More

रामानुजगंज में हाथी ने दो ग्रामीणों को कुचलकर मार डाला, जंगल में गए थे महुआ बीनने

रामानुजगंज। रामानुजगंज जिले के वन परिक्षेत्र में हाथी के हमले में दो लोगों की मौत हो गई। दोनों ग्रामीण जंगल में महुआ बीनने गए थे, तभी एक लोनर हाथी ने उन पर हमला कर दिया। जानकारी के अनुसार, यह हाथी अपने दल से बिछड़ गया था और पिछले कुछ समय से इलाके में उत्पात मचा रहा था। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया। शवों को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए रवाना किया गया है। वन विभाग ने स्थानीय ग्रामीणों…

Read More

मासूम बच्ची से दुष्कर्म और हत्या का मामला : आरोपी चाचा को कोर्ट में किया गया पेश, 22 अप्रैल तक रिमांड में भेजा गया जेल

दुर्ग।दुर्ग मोहन नगर थाना क्षेत्र में 6 साल की मासूम बच्ची से रेप और हत्या के जघन्य अपराध के मामले में आरोपी चाचा सोमेश यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर पॉक्सो कोर्ट में पेश किया। सुनवाई के बाद कोर्ट ने आरोपी को 22 अप्रैल तक न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजने के आदेश दिए हैं गौरतलब है की आरोपी चाचा ने घर की छत पर बने कमरे में इस घटना को अंजाम दिया। आरोपी ने सिगरेट से मासूम के प्राइवेट पार्ट पर दागा, बलात्कार के प्रयास के दौरान तिल तिल कर…

Read More

पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा को नहीं मिली राहत, कोर्ट ने इस तारीख तक EOW की रिमांड में भेजा

रायपुर। छत्तीसगढ़ शराब घोटाला मामले के आरोपी पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा को सोमवार को स्पेशल कोर्ट में पेश किया गया। जहां विशेष कोर्ट ने कवासी लखमा को 11 अप्रैल तक ईओडब्ल्यू की रिमांड पर भेज दिया है। यह दूसरी बार है जब ईओडब्ल्यू ने कवासी लखमा को रिमांड पर लिया है। बीते महीने छत्तीसगढ़ के दो हजार करोड़ से अधिक के शराब घोटाले में सुप्रीम कोर्ट ने एपी त्रिपाठी समेत तीन को जमानत दे दी थी। घोटाले में आरोपी पूर्व IAS अनिल टूटेजा और अनवर ढेबर को कोई राहत…

Read More

CG Crime : राजधानी रायपुर में दिनदहाड़े चाकू से गोदकर शख्स की हत्या, आरोपी मौके से फरार, इलाके में हड़कंप

रायपुर। राजधानी रायपुर के आजाद चौक थाना क्षेत्र में एक बार फिर चाकूबाजी की बड़ी घटना सामने आई है। घटना अग्रसेन चौक के पास हांडीपारा इलाके में हुई, जहां एक युवक पर चाकू से हमला किया गया। मृतक की पहचान गोपी निषाद के रूप में हुई है। हमले के बाद उसे गंभीर हालत में मेकाहारा अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद से आरोपी शुभम साहू फरार है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और संभावित ठिकानों पर छापेमारी…

Read More

छत्तीसगढ़ में चिलचिलाती गर्मी का दौर शुरू, राजधानी प्रदेश में सबसे गर्म , इन जिलों में बारिश से मिलेगी राहत

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों भीषण गर्मी का दौर जारी है। राजधानी रायपुर प्रदेश का सबसे गर्म शहर बन गया है जहाँ तापमान तेजी से चढ़ रहा है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार अप्रैल का तीसरा और चौथा सप्ताह बेहद गर्म रह सकता है और दिन का तापमान सामान्य से 4 से 5 डिग्री अधिक रहने की संभावना जताई गई है। हालांकि गर्मी से राहत की थोड़ी उम्मीद भी है। आज और कल रायपुर सहित बस्तर संभाग के कुछ जिलों में हल्की से मध्यम बारिश और कहीं-कहीं बूंदाबांदी की…

Read More

अगले दो दिनों में छत्तीसगढ़ में मंत्रिमंडल विस्तार! इन दो विधायकों को मंत्री बनना लगभग तय, 3 नामों पर हो रही चर्चा

रायपुर। छत्तीसगढ़ की साय कैबिनेट में लंबे समय से विस्तार की चर्चा हो रही है। सरकार के शपथ ग्रहण से ही एक मंत्रीपद खाली है। वही तत्कालीन स्कूल शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल के रायपुर सांसद निर्वाचित होने के बाद से उनका पद भी नहीं भरा जा सका है। पूर्व में कहा जा रहा था कि सरकार नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव से पहले नए मंत्रियों का नाम कर सकती है। हालांकि ऐसा नहीं हो सका था लेकिन अब कहा जा रहा है कि, इसी महीने 10 अप्रैल को कैबिनेट का…

Read More