रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वतंत्र भारत के प्रथम राष्ट्रपति और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी भारत रत्न डॉ. राजेन्द्र प्रसाद की 03 दिसम्बर को जयंती पर उन्हें नमन किया है। श्री साय ने डॉ. राजेन्द्र प्रसाद के योगदान को याद करते हुए कहा है कि राजेन्द्र बाबू भारतीय स्वाधीनता संग्राम के महत्वपूर्ण राजनेताओं में से एक थे। उन्होंने संविधान सभा के अध्यक्ष के रूप में देश को एक मजबूत संविधान देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। डॉ. राजेन्द्र प्रसाद ने राष्ट्रपति रहते हुए स्वतंत्र तथा निष्पक्ष कार्य की मिसाल प्रस्तुत की। उन्होंने भारत में संभावनाओं से भरे जीवन की कल्पना की थी और उन्हें साकार करने के लिए उन्होंने अद्वितीय समर्पण दिखाया। उनके जीवन मूल्य और अमूल्य विचार हमें हमेशा प्रेरणा देते रहेंगे।
Related posts
-
CM साय का निर्देश: गुणवत्ता और समयबद्धता के साथ तेजी से पूरा करें सड़क, पुल-पुलिया और भवन निर्माण कार्य
रायपुर। सीएम विष्णुदेव साय ने आज लोक निर्माण विभाग के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने मंत्रालय (महानदी... -
छत्तीसगढ़ की आबकारी सचिव IAS आर. संगीता की अनुपस्थिति में रजत बंसल को मिला एडिशनल चार्ज
रायपुर। छत्तीसगढ़ की आबकारी सचिव आर. संगीता चार महीने की लंबी छुट्टी पर जा रही हैं।... -
“आदिवासी सबसे बड़े हिंदू” बयान पर सियासत गरम: सीएम साय, बघेल और अरुण साव आमने-सामने
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित धर्म रक्षा महायज्ञ के दौरान...