आज 12 मई 2025 का पंचांग: जानें मुहूर्त, राहुकाल और ग्रह स्थिति

हैदराबाद: आज 12 मई, 2025 सोमवार, के दिन वैशाख महीने की पूर्णिमा तिथि है. इस तिथि के दिन माता लक्ष्मी, सरस्वती और मां पार्वती की पूजा की जाती है. सभी तरह की शुभकामनाओं की अभिव्यक्ति के लिए यह दिन अच्छा है. शुभ समारोह और आध्यात्मिक उन्नति के लिए यह दिन शुभ माना जाता है. इस पूर्णिमा को बुद्ध पूर्णिमा और वैशाख पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है.

  • विक्रम संवत : 2081
  • मास : वैशाख
  • पक्ष : शुक्ल पक्ष पूर्णिमा
  • दिन : सोमवार
  • तिथि : पूर्णिमा
  • योग : वरियान
  • नक्षत्र : स्वाति
  • करण : विष्टि
  • चंद्र राशि : तुला
  • सूर्य राशि : मेष
  • सूर्योदय : सुबह 06:00 बजे
  • सूर्यास्त : सुबह 07:11 बजे
  • चंद्रोदय : शाम 6.57 बजे
  • चंद्रास्त : सुबह 5.31 बजे (13 मई)
  • राहुकाल : 07:39 से 09:18
  • यमगंड : 10:57 से 12:35

यात्रा और नए वाहन की खरीदारी के लिए उपयुक्त है नक्षत्र
आज के दिन चंद्रमा तुला राशि और स्वाति नक्षत्र में रहेंगे. यह नक्षत्र तुला राशि में 6:40 से 20:00 डिग्री तक फैला है. इसके शासक ग्रह राहु और देवता वायु हैं. यह अस्थायी प्रकृति का नक्षत्र है, लेकिन यात्रा करने, नया वाहन प्राप्त करने, बागवानी करने, जुलूसों में जाने, खरीदारी करने, दोस्तों से मिलने और अस्थायी प्रकृति की किसी भी चीज के लिए इसे उपयुक्त माना जाता है.

आज के दिन का वर्जित समय
आज के दिन 07:39 से 09:18 बजे तक राहुकाल रहेगा. ऐसे में कोई शुभ कार्य करना हो, तो इस अवधि से परहेज करना ही अच्छा रहेगा. इसी तरह यमगंड, गुलिक, दुमुहूर्त और वर्ज्यम् से भी परहेज करना चाहिए.

Related posts

Leave a Comment