रायपुर। अगर आप जून के मध्य में ट्रेन से यात्रा करने की योजना बना रहे हैं, तो ये खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। दक्षिण मध्य रेलवे के सिकंदराबाद मंडल में बेल्लमपल्ली यार्ड पर तीसरी लाइन कनेक्टिविटी का कार्य चल रहा है। इसी के तहत बल्लारशाह–काजीपेट सेक्शन में प्री-एनआई और एनआई (नॉन-इंटरलॉकिंग) कार्य किए जा रहे हैं। इसके चलते रेलवे ने 16 जून से 20 जून 2025 तक कुछ प्रमुख ट्रेनों को रद्द करने का निर्णय लिया है।
रेल प्रशासन ने यात्रियों को हुई संभावित असुविधा के लिए खेद जताया है और रद्द ट्रेनों की सूची सार्वजनिक की है।
रद्द की गई ट्रेनों की सूची (CG Train Cancelled List)
गाड़ी संख्या | ट्रेन का नाम | रद्द तिथि | प्रस्थान स्थान |
---|---|---|---|
03253 | पटना – चर्लपल्ली एक्सप्रेस | 16 और 18 जून | पटना |
07255 | चर्लपल्ली – पटना एक्सप्रेस | 18 जून | चर्लपल्ली |
07256 | चर्लपल्ली – पटना एक्सप्रेस | 20 जून | चर्लपल्ली |
07005 | चर्लपल्ली – रक्सौल एक्सप्रेस | 16 जून | चर्लपल्ली |
07006 | रक्सौल – चर्लपल्ली एक्सप्रेस | 19 जून | रक्सौल |
क्यों लिया गया यह निर्णय?
रेलवे के अनुसार, यार्ड और ट्रैक कनेक्टिविटी के काम से गुजर रही यह प्रक्रिया यात्रियों की सुरक्षा और बेहतर ट्रैक संरचना सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक है। इस कार्य के पूरा होने के बाद रेल सेवाएं और अधिक तेज़ और सुचारु हो जाएंगी।