आज का पंचांग: अश्लेषा नक्षत्र में शुभ काम करने से पहले जान लें इसके अशुभ प्रभाव, वरना भुगतने पड़ सकते हैं परिणाम

हैदराबाद: आज 29 जून, 2025 रविवार, के दिन आषाढ़ महीने की शुक्ल पक्ष चतुर्थी तिथि है. ये तिथि भगवान गणेश देवता द्वारा नियंत्रित होती है. विरोधियों के खिलाफ रणनीतिक योजना बनाने के लिए अच्छी है, लेकिन रिक्ता तिथि होने के कारण किसी भी तरह का शुभ काम नहीं करना चाहिए.

29 जून का पंचांग

  • विक्रम संवत 2081
  • मास- आषाढ़
  • पक्ष -शुक्ल पक्ष चतुर्थी
  • दिन -रविवार
  • तिथि -शुक्ल पक्ष चतुर्थी
  • योग -वज्र
  • नक्षत्र -अश्लेषा
  • करण -विष्टि
  • चंद्र राशि -कर्क
  • सूर्य राशि- मिथुन
  • सूर्योदय- सुबह 05:56 बजे
  • सूर्यास्त – शाम 07:28 बजे
  • चंद्रोदय- सुबह 09.12 बजे
  • चंद्रास्त- रात 10.37 बजे
  • राहुकाल- 17:47 से 19:28
  • यमगंड- 12:42 से 14:24

इस नक्षत्र में शुभ कार्य से करें परहेज
आज के दिन चंद्रमा कर्क राशि और अश्लेषा नक्षत्र में रहेंगे. कर्क राशि में अश्लेषा नक्षत्र का विस्तार 16:40 से 30 डिग्री तक है. इसके देवता सर्प और नक्षत्र स्वामी बुध हैं. इस नक्षत्र को अच्छा नक्षत्र नहीं माना जाता है. किसी भी तरह का शुभ कार्य करने से इस नक्षत्र में बचना चाहिए. हालांकि युद्ध में सफलता की तैयारी, तांत्रिक कार्य, कारावास या अलगाव से जुड़े कार्य, विनाश के कार्य और वरिष्ठों के साथ गठबंधन तोड़ने के लिए इस नक्षत्र में कार्य किए जा सकते हैं.

आज के दिन का वर्जित समय
आज के दिन 17:47 से 19:28 बजे तक राहुकाल रहेगा. ऐसे में कोई शुभ कार्य करना हो, तो इस अवधि से परहेज करना ही अच्छा रहेगा. इसी तरह यमगंड, गुलिक, दुमुहूर्त और वर्ज्यम् से भी परहेज करना चाहिए.

Related posts

Leave a Comment