छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल विस्तार: नए मंत्रियों का शपथ ग्रहण आज…देखे LIVE

छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल विस्तार: नए मंत्रियों का शपथ ग्रहण

रायपुर। छत्तीसगढ़ में साय मंत्रिमंडल का विस्तार आज तय हो गया है। राजभवन में साढ़े 10 बजे नए मंत्रियों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा। भाजपा विधायक दल के सचेतक सुशांत शुक्ला ने इस विस्तार की आधिकारिक पुष्टि करते हुए लेटर जारी किया है।

तीन नए मंत्री—दुर्ग विधायक गजेंद्र यादव, अंबिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल और आरंग विधायक गुरु खुशवंत साहेब—आज शपथ लेंगे। इनके लिए स्टेट गैरेज में तीन विशेष कारें तैयार कर ली गई हैं। इसके अलावा, शपथ ग्रहण समय पर पहुंचने के लिए सभी विधायकों को संदेश भेज दिया गया है।

इससे पहले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शनिवार को राज्यपाल रामेन डेका से मुलाकात की थी। वहीं, मंगलवार सुबह राज्यपाल रामेन डेका जगन्नाथ मंदिर दर्शन के लिए गए, जहां उन्होंने मीडिया से बातचीत में मंत्रिमंडल विस्तार की ओर इशारा किया। राज्यपाल ने कहा, “कुछ तो होने वाला है, इसकी जानकारी मैं आपको दे रहा हूं।”

छत्तीसगढ़ में इस मंत्रिमंडल विस्तार से राजनीतिक गतिविधियों में तेजी आएगी। नए मंत्रियों की जिम्मेदारियों और विभागों की घोषणा अगले कुछ समय में होने की संभावना है।

Related posts

Leave a Comment