आज का पंचांग: आज ओणम और शुक्र प्रदोष व्रत पर बन रहा सर्वार्थ सिद्धि योग

हैदराबाद: आज 05 सितंबर, 2025 शुक्रवार, के दिन भाद्रपद महीने की शुक्ल पक्ष त्रयोदशी तिथि है. इस तिथि पर भगवान शिव और कामदेव का शासन है. नई किताबें लिखने, कर्मकांड और नृत्य के लिए अच्छा दिन माना जाता है. आज ओणम और शुक्र प्रदोष व्रत है. आज सर्वार्थ सिद्धि योग भी बन रहा है.

5 सितंबर का पंचांग

  1. विक्रम संवत : 2081
  2. मास : भाद्रपद
  3. पक्ष : शुक्ल पक्ष त्रयोदशी
  4. दिन : शुक्रवार
  5. तिथि : शुक्ल पक्ष त्रयोदशी
  6. योग : शोभन
  7. नक्षत्र : श्रवण
  8. करण : कौलव
  9. चंद्र राशि : मकर
  10. सूर्य राशि : सिंह
  11. सूर्योदय : सुबह 06:22 बजे
  12. सूर्यास्त : शाम 06:53 बजे
  13. चंद्रोदय : शाम 05.16 बजे
  14. चंद्रास्त : तड़के 04.15 बजे
  15. राहुकाल : 11:04 से 12:38
  16. यमगंड : 15:45 से 17:19

यात्रा आदि के लिए अच्छा है नक्षत्र
आज के दिन चंद्रमा मकर राशि और श्रवण नक्षत्र में रहेंगे. यह नक्षत्र मकर राशि में 10 डिग्री से लेकर 23:20 तक फैला हुआ है. इसके देवता हरि हैं और इस नक्षत्र पर चंद्रमा का शासन है. यह गतिशील तारा है, जिसमें यात्रा करने, वाहन चलाने, बागवानी करने, जुलूस में जाने, दोस्तों से मिलने, खरीदारी करने और अस्थायी प्रकृति के किसी भी तरह के कार्य किए जा सकते हैं.

आज के दिन का वर्जित समय
आज के दिन 11:04 से 12:38 बजे तक राहुकाल रहेगा. ऐसे में कोई शुभ कार्य करना हो, तो इस अवधि से परहेज करना ही अच्छा रहेगा. इसी तरह यमगंड, गुलिक, दुमुहूर्त और वर्ज्यम् से भी परहेज करना चाहिए.

Related posts

Leave a Comment