आज का पंचांग: सर्वार्थ सिद्धि योग पर करें पूजा, ना करें कोई शुभ काम

हैदराबाद: आज 11 सितंबर, 2025 गुरुवार, के दिन आश्विन महीने की कृष्ण पक्ष चतुर्थी तिथि है. भगवान गणेशजी का इस तिथि पर शासन है. उनकी पूजा से सभी तरह के कष्ट दूर होते हैं. हालांकि किसी भी तरह के शुभ कार्यों के लिए यह तिथि अच्छी नहीं मानी जाती है. आज सर्वार्थ सिद्धि योग बन रहा है.

11 सितंबर का पंचांग

  1. विक्रम संवत : 2081
  2. मास : आश्विन
  3. पक्ष : कृष्ण पक्ष चतुर्थी
  4. दिन : गुरुवार
  5. तिथि : कृष्ण पक्ष चतुर्थी
  6. योग : ध्रुव
  7. नक्षत्र : अश्विनी
  8. करण : बलव
  9. चंद्र राशि : मेष
  10. सूर्य राशि : सिंह
  11. सूर्योदय : सुबह 06:24 बजे
  12. सूर्यास्त : शाम 06:47 बजे
  13. चंद्रोदय : रात 08.45 बजे
  14. चंद्रास्त : सुबह 09.43 बजे
  15. राहुकाल : 14:09 से 15:41
  16. यमगंड : 06:24 से 07:57

धार्मिक गतिविधियों के लिए उपयुक्त है नक्षत्र
आज के दिन चंद्रमा मेष राशि और अश्विनी नक्षत्र में रहेंगे. नक्षत्र गणना में अश्विनी पहला नक्षत्र है. इसका विस्तार मेष राशि में 0 से 13.2 डिग्री तक होता है. इसके देवता अश्विनी कुमार हैं, जो जुड़वा देवता हैं और देवताओं के चिकित्सक के रूप में प्रसिद्ध हैं. इसका स्वामी ग्रह केतु है. यह नक्षत्र यात्रा करने, हीलिंग, ज्वेलरी बनाने, अध्ययन की शुरुआत, वाहन खरीदने/बेचने के लिए अच्छा माना जाता है. नक्षत्र का वर्ण हल्का और तेज होता है. खेल, सजावट और ललित कला, व्यापार, खरीदारी, शारीरिक व्यायाम, गहने पहनने और निर्माण या व्यापार शुरू करने, शिक्षा और शिक्षण, दवाएं लेने, ऋण देने और लेने, धार्मिक गतिविधियों, विलासिता की वस्तुओं का आनंद लेने आदि कार्य भी इस नक्षत्र में किए जा सकते हैं.

आज के दिन का वर्जित समय
आज के दिन 14:09 से 15:41 बजे तक राहुकाल रहेगा. ऐसे में कोई शुभ कार्य करना हो, तो इस अवधि से परहेज करना ही अच्छा रहेगा. इसी तरह यमगंड, गुलिक, दुमुहूर्त और वर्ज्यम् से भी परहेज करना चाहिए.

Related posts

Leave a Comment