आज के पेट्रोल-डीजल रेट जारी: जानें आपके शहर में कितना है नया दाम
नई दिल्ली: शुक्रवार, 15 नवंबर के Petrol Diesel Price Today जारी हो चुके हैं। तेल कंपनियां हर दिन सुबह 6 बजे नए रेट अपडेट करती हैं, इसलिए अगर आप आज टंकी फुल कराने का प्लान बना रहे हैं, तो अपने शहर के ताज़ा दाम जरूर चेक कर लें। दिल्ली में आज पेट्रोल ₹94.77 प्रति लीटर और डीजल ₹87.67 प्रति लीटर मिल रहा है।
भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमतें कई आर्थिक फैक्टर्स, अंतरराष्ट्रीय क्रूड ऑयल रेट और रुपये की मजबूती या कमजोरी पर निर्भर करती हैं। सेंट्रल अथॉरिटी इन सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए फ्यूल प्राइस तय करती है, जिनका पालन देशभर में किया जाता है। यही कारण है कि Petrol Diesel Price Today शहर-दर-शहर अलग-अलग देखे जाते हैं।