राशिफल: आज सभी राशियों का कैसा रहेगा दिन? पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल

मेष- आज 17 नवंबर, 2025 सोमवार के दिन कन्या राशि में चंद्रमा है. आपकी राशि से चंद्रमा छठे भाव में है. आपको शारीरिक और मानसिक रूप से ताजगी का अनुभव होगा. घर का वातावरण अच्छा रहेगा. आर्थिक लाभ के साथ-साथ व्यवसाय और नौकरी में संतोष का अनुभव करेंगे. सामाजिक दृष्टि से आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. मित्रों और स्नेहीजनों का साथ पाकर आनंद की प्राप्ति होगी. वस्त्र-आभूषण की खरीदारी करने जा सकते हैं. आज सामाजिक कामों में आप व्यस्त रह सकते हैं. तनाव दूर होने से मन प्रसन्न होगा.

वृषभ- आज 17 नवंबर, 2025 सोमवार के दिन कन्या राशि में चंद्रमा है. आपकी राशि से चंद्रमा पांचवें भाव में है. आज आकस्मिक खर्च होने की संभावना है. विद्यार्थियों का पढ़ने-लिखने में ध्यान रहेगा. दोपहर के बाद घर-परिवार के लोगों के साथ आनंददायक समय गुजरेगा. कहीं बाहर जाने का कार्यक्रम बन सकता है. स्वास्थ्य में सुधार होगा. काम में सफलता से यश प्राप्त होगा. व्यापार में भागीदार का सहयोग मिलेगा. विरोधियों पर विजय प्राप्त कर सकेंगे. आज अधूरा पड़ा कोई काम पूरा होने से मन में प्रसन्नता होगी. बचपन के दोस्तों से मुलाकात या फोन पर बात हो सकती है.

मिथुन- आज 17 नवंबर, 2025 सोमवार के दिन कन्या राशि में चंद्रमा है. आपकी राशि से चंद्रमा चौथे भाव में है. आज आप में ताजगी का अभाव रहेगा. कार्यस्थल पर आपके काम करने की गति कम रहेगी. व्यापार में भी आप मेहनत करेंगे, लेकिन ज्यादा लाभ की उम्मीद ना करें. पारिवारिक सदस्यों के साथ विवाद होने की भी आशंका रहेगी. जीवनसाथी के साथ किसी बात पर मतभेद होने से मन अशांत रहेगा. स्थायी संपत्ति को लेकर आज आपके प्रयास सही दिशा में आगे नहीं बढ़ेंगे. आकस्मिक धन लाभ की संभावना रहेगी. किसी राजनीतिक और बौद्धिक चर्चा से आज दूर ही रहें.

कर्क- आज 17 नवंबर, 2025 सोमवार के दिन कन्या राशि में चंद्रमा है. आपकी राशि से चंद्रमा तीसरे भाव में है. आज का दिन आध्यात्मिक सिद्धि प्राप्त करने के लिए अच्छा है. शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रखेगा. आज आप कुछ अधिक ही संवेदनशीलता का अनुभव करेंगे. दोपहर के बाद किसी बात की चिंता आपको हो सकती है. एनर्जी का अभाव रहेगा. परिजनों के साथ मतभेद रहेगा. धन का खर्च होगा. व्यापार में समय लाभ का बना हुआ है. नौकरीपेशा लोगों के काम की अधिकारी प्रशंसा कर सकते हैं.

सिंह- आज 17 नवंबर, 2025 सोमवार के दिन कन्या राशि में चंद्रमा है. आपकी राशि से चंद्रमा दूसरे भाव में है. आज बौद्धिक क्षमता से किसी खास चर्चा में आकर्षण का केंद्र रहेंगे, हालांकि वाद-विवाद टालें। कार्यस्थल पर आपको कोई नया काम मिल सकता है. सहकर्मियों से आपको सहयोग मिलने की उम्मीद रहेगी. पारिवारिक सदस्यों के साथ अच्छा समय गुजरेगा. आर्थिक लाभ होने की भी संभावना है. दोपहर के बाद आपको विशेष रूप से संभलकर चलने की सलाह दी जाती हैं. भाइयों से लाभ होगा. आध्यात्मिक क्षेत्र में सिद्धि प्राप्त होगी. स्वास्थ्य लाभ की उम्मीद रहेगी.

कन्या- आज 17 नवंबर, 2025 सोमवार के दिन कन्या राशि में चंद्रमा है. आपकी राशि से चंद्रमा पहले भाव में है. आज आपका दिन शुभ फलदायी है. अपनी वाणी से आप लाभदायी और प्रेम भरे सम्बंध स्थापित कर सकेंगे. आपकी वैचारिक समृद्धि अन्य लोगों को प्रभावित कर सकेगी. व्यापार के लिए आज का दिन लाभदायी होगा. नौकरीपेशा लोगों को भी सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा. मन आनंदित रहेगा. आर्थिक लाभ होने की संभावना है. परिवार में खुशी का वातावरण रहेगा. वाद-विवाद से आज दूर रहें. स्वास्थ्य की दृष्टि से समय अच्छा है.

तुला- आज 17 नवंबर, 2025 सोमवार के दिन कन्या राशि में चंद्रमा है. आपकी राशि से चंद्रमा बारहवें भाव में है. क्रोध को वश में रखकर स्वभाव को नरम बनाए रखें. वाणी पर संयम रखने से वातावरण को शांत रखने में आप सफल हो सकते हैं. नियमों से जुडी़ बातों और निर्णयों को सोच-समझकर करें. नियम से हटकर कोई काम करने से आप परेशान हो सकते हैं. कोई कनफ्यूजन हो, तो आज उसे दूर करने का प्रयास करें. खर्च की मात्रा अधिक रहेगी. शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य आज बिगड़ सकता है. दोपहर के बाद आपको प्रसन्नता का अनुभव होगा. आर्थिक रूप से लाभ होगा.

वृश्चिक- आज 17 नवंबर, 2025 सोमवार के दिन कन्या राशि में चंद्रमा है. आपकी राशि से चंद्रमा ग्यारहवें भाव में है. जीवनसाथी की तलाश के लिए आज का दिन शुभ है. आय और व्यापार में वृद्धि के योग हैं. मित्रों के साथ प्रवास पर घूमने जा सकते हैं. जहां आपका समय काफी आनंदपूर्वक गुजरेगा. दोपहर के बाद आपके स्वभाव में क्रोध और उग्रता बढ़ेगी. किसी के साथ गुस्से वाला व्यवहार ना करें. परिजनों के साथ अनबन होने से मानसिक रूप से आप चिंतित हो सकते हैं. इसका असर आपके काम पर पड़ सकता है. आज सिर दर्द या जोड़ों में दर्द की आशंका बनी रहेगी.

धनु- आज 17 नवंबर, 2025 सोमवार के दिन कन्या राशि में चंद्रमा है. आपकी राशि से चंद्रमा दसवें भाव में है. आज आपकी कार्य योजनाएं अच्छी तरह से पूरी होंगी. व्यापार में भी सफलता मिलेगी. कार्यालय में वातावरण अनुकूल रहेगा. परिश्रम के अनुसार पद में भी उन्नति होगी. इससे आपका मन प्रसन्न रहेगा. कार्यस%8

Related posts