विधानसभा सत्र की रणनीति तय: अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह की अध्यक्षता में कार्य मंत्रणा समिति की बैठक, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय समेत कई मंत्री रहे मौजूद

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह की अध्यक्षता में आज यहां छत्तीसगढ़ विधानसभा के समिति कक्ष में कार्य मंत्रणा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सदन की आगामी कार्यवाही और विधायी कार्यों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उपमुख्यमंत्री अरुण साव, संसदीय कार्य मंत्री केदार कश्यप सहित कार्य मंत्रणा समिति के अन्य सदस्य उपस्थित रहे। बैठक के दौरान सदन के सुचारू संचालन, कार्यसूची निर्धारण और महत्वपूर्ण विधायी विषयों पर विचार-विमर्श किया गया।

कार्य मंत्रणा समिति की यह बैठक विधानसभा सत्र के प्रभावी संचालन की दिशा में अहम मानी जा रही है।

Related posts

Leave a Comment