19 जनवरी 2026 का पंचांग: सोमवार को शुभ कार्य और यात्रा करने से परहेज करें

हैदराबाद: आज 19 जनवरी, 2026 सोमवार, के दिन माघ महीने की शुक्ल पक्ष प्रतिपदा तिथि है. धन के देवता कुबेर और सृष्टि के निर्माता ब्रह्मा इस तिथि के देवता हैं. यह तिथि नई परियोजनाओं के लिए प्लानिंग करने और उन्हें विकसित करने के लिए अच्छी मानी जाती है. यह किसी भी शुभ कार्य या यात्रा के लिए अशुभ होती है. आज सर्वार्थ सिद्धि योग बन रहा है.

  1. 19 जनवरी का पंचांग
  2. विक्रम संवत : 2082
  3. मास : माघ
  4. पक्ष : शुक्ल पक्ष प्रतिपदा
  5. दिन : सोमवार
  6. तिथि : शुक्ल पक्ष प्रतिपदा
  7. योग : वज्र
  8. नक्षत्र : उत्तराषाढा
  9. करण : चतुष्पाद
  10. चंद्र राशि : मकर
  11. सूर्य राशि : मकर
  12. सूर्योदय : सुबह 07:15 बजे
  13. सूर्यास्त : शाम 05:48 बजे
  14. चंद्रोदय : सुबह 07.40 बजे
  15. चंद्रास्त : शाम 06.20 बजे
  16. राहुकाल : 08:34 से 09:53
  17. यमगंड : 11:13 से 12:3

कर्मकांड के लिए अच्छा है नक्षत्र
आज के दिन चंद्रमा मकर राशि और उत्तराषाढ़ा नक्षत्र में रहेंगे. यह नक्षत्र धनु राशि में 26:40 से लेकर मकर राशि में 10:00 डिग्री तक फैला है. इसके शासक सूर्य हैं. यह स्थिर प्रकृति का नक्षत्र है, इसके देवता विश्वदेव हैं. कुआं खोदने, नींव या शहर बनाने, कर्मकांड, राज्याभिषेक, भूमि खरीदना, मेधावी कर्म, बीज बोना, देवताओं की पूजा, मंदिर का निर्माण, विवाह, या स्थायी सफलता चाहने वाले कोई भी काम इस नक्षत्र में किए जा सकते हैं.

आज के दिन का वर्जित समय
आज के दिन 08:34 से 09:53 बजे तक राहुकाल रहेगा. ऐसे में कोई शुभ कार्य करना हो, तो इस अवधि से परहेज करना ही अच्छा रहेगा. इसी तरह यमगंड, गुलिक, दुमुहूर्त और वर्ज्यम् से भी परहेज करना चाहिए.

Related posts

Leave a Comment