Road Accident: टॉयलेट के लिए बस से उतरे लोगों को कंटेनर ने कुचला, 6 की मौके पर मौत
Mathura Road Accident: उत्तर प्रदेश के मथुरा में आज शनिवार तड़के यमुना एक्सप्रेस पर भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि 1 गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. हादसा इतना भयावह था कि अस्पताल पहुंचने से पहले ही 6 लोगों ने दम तोड़ दिया. फिलहाल, सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने जांच शुरू कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया है.
जानकारी के अनुसार, थाना सुरीर क्षेत्र में माइलस्टोन 88 के पास यह हादसा हुआ है. निजी बस दिल्ली के नागलोई से कानपुर के रसूलाबाद जा रही थी. इस दौरान कुछ यात्रियों ने परिचालक से लघु शंका जाने की बात कही, तो चालक ने यमुना एक्सप्रेसवे से गुजर रही बस को ग्रीन जोन में न खड़ा कर सड़के के किनारे ही लगा दिया. जब कुछ यात्री नीचे उतरकर लघु शंका कर रहे थे, कुछ बस में ही बैठे रहे. इस दौरान अचानक से पीछे से काफी तेज स्पीड में एक कंटेनर आया, जिसने बस को जोरदार टक्कर मार दी.