ईरान-इजरायल जंग के बीच UAE में फंसी बॉलीवुड की ये एक्ट्रेस, कहा- हालात काफी डरावने
Esha Gupta in UAE: ईरान-इजरायल जंग की वजह से हालात बिगड़ते जा रहे हैं. पूरे मिडिल ईस्ट के इलाकों में तनाव की स्थिति बनी हुई है. जहां ईजरायल और अमेरिका ने मिलकर ईरान पर हमला किया, तो वहीं अब ईरान भी जवाबी कार्रवाई में हमला करने से पीछे नहीं हट रहा है. ईरान ने भी मिडिल ईस्ट के कई देशों समेत अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर घातक मिसाइलों से हमला कर दिया. इस बीच लगातार मिसाइलें दागी जा रही हैं. इसी बीच बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेश भी UAE दौरे पर हैं. जहां से उन्होंने वर्तमान हालात को बताया है और सोशल मीडिया के माध्यम से अपने बारे में जानकारी दी है. जानें क्या कहा?
ईरान-इजरायल युद्ध की वजह से मिडिल ईस्ट के लोगों के बीच डर का माहौल बना हुआ है. वर्तमान में ईरान और इजरायल दोनों एक दूसरे पर मिसाइलों और ड्रोन से हमला कर रहे हैं. इस हमले में ज्यादातर सरकारी इमारतों को निशाना बनाया जा रहा है. कई लोगों की मौत भी हुई है. फिलहाल, तनाव की स्थिति बनी हुई है.