अभनपुर : जमीन से जुड़े एक बड़े कथित घोटाले का खुलासा हुआ है। ग्राम थनौद की करीब 200 एकड़ मूल्यवान भूमि को फर्जी दस्तावेजों के जरिए अपने नाम कराने के आरोप में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया है कि पूरी साजिश सुनियोजित तरीके से रची गई थी, जिसमें जाली पहचान, फर्जी हस्ताक्षर और नकली अंगूठा निशानी का इस्तेमाल किया गया।
200 एकड़ जमीन घोटाले का पर्दाफाश, फर्जी दस्तावेजों से करोड़ों की संपत्ति हड़पने की कोशिश में 4 गिरफ्तार