रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध जनकवि और गीतकार स्वर्गीय लक्ष्मण मस्तुरिया की 03 नवंबर को पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की है। मुख्यमंत्री ने उन्हें याद करते हुए कहा है कि श्री मस्तुरिया के गीतों में छत्तीसगढ़ की माटी की सौंधी महक और यहां के लोक-जीवन की झलक दिखती है। छत्तीसगढ़ का सहज-सरल लोक जीवन उनके गीतों में रचा-बसा है। उन्होंने अपने सु-मधुर और दिलकश आवाज की बदौलत छत्तीसगढ़ के हर वर्ग के दिलों में जगह बनाई। उन्होंने कई छत्तीसगढ़ी फिल्मों के लिए लोकप्रिय गीतों की रचना की। उनका गीत ‘मोर संग चलव रे-मोर संग चलव जी’ काफी लोकप्रिय हुआ। श्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ के कला जगत में मस्तुरिया जी का योगदान हमेशा याद किया जाएगा।
Related posts
-
पोलीमैटेक कंपनी ने 10 हजार करोड़ के अतिरिक्त निवेश का दिया छत्तीसगढ़ को प्रस्ताव..
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज नवा रायपुर में देश की प्रसिद्ध सेमीकंडक्टर निर्माता कंपनी पोलीमैटेक इलेक्ट्रॉनिक्स... -
ब्रेकिंग : पटवारियों की बड़ी सर्जरी, 169 पटवारियों का हुआ एक साथ ट्रांसफर, फौरन रिलीव कर नए जॉइनिंग के निर्देश जारी….
रायगढ़। कलेक्टर कार्तिकेया गोयल के निर्देश पर रायगढ़ में पटवारियों के बड़े पैमाने पर तबादले किए... -
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय नवा रायपुर में रखेंगे सेमी कंडक्टर निर्माण प्लांट की आधारशिला…
रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय नवा रायपुर में देश की प्रसिद्ध सेमी कंडक्टर निर्माता कंपनी...