रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के द्वारा रायपुर के गुलमोहर पार्क पीएमवाय कॉलोनी में विगत दिवस हुई आकस्मिक दुर्घटना में मृत बालक दिव्यांश के शोकसंतप्त परिवारजनों को तत्काल 4 लाख रूपये आर्थिक सहायता देने के निर्देश पर परिवारजनों को तत्काल सहायता राशि दी गई। मुख्यमंत्री के आदेश पर रायपुर जिला प्रशासन और रायपुर नगर पालिक निगम के अधिकारी, स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सकों के साथ सतत संपर्क बनाकर आकस्मिक घटना के तत्काल पश्चात अस्पताल में स्वास्थ्य लाभ प्राप्त कर रहे दो अन्य बालकों की स्थिति पर निगरानी रखे हुए हैं। दोनों बालकों का…
Read MoreCategory: Chhattisgarh
शिक्षित बेरोजगारों के लिए रोजगार पाने का मौका, 15 अप्रैल को होगा जॉब फेयर का आयोजन..
रायपुर। नौकरी की तलाश कर रहे शिक्षित बेरोजगार युवाओं के लिए नौकरी पाने का सुनहरा मौका है। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र रायपुर द्वारा मंगलवार 15 अप्रैल को जॉब फेयर का आयोजन किया जाएगा। इस जॉब फेयर में निजी क्षेत्र के नियोजकों द्वारा विभिन्न पदों पर भर्ती की जाएगी। जॉब फेयर में शामिल होने के इच्छुक उम्मीदवार अधिक जानकारी के लिए नीचे दी गई जानकारी ध्यानपूर्वक पढ़ें। इस जॉब फेयर का आयोजन राजभवन के पीछे, पुराना पुलिस मुख्यालय स्थित जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र, रायपुर के कार्यालय में मंगलवार,…
Read Moreछत्तीसगढ़ में नक्सली ले रहे अंतिम सांस, ये 3 जिले हुए नक्सल मुक्त, इस रेंज में आते हैं तीनों जिले…..
कबीरधाम। छत्तीसगढ़ के अंदर तीन जिले नक्सलमुक्त हो गए हैं। कबीरधाम, खैरागढ़ और राजनांदगांव जिलों को नक्सल मुक्त जिला घोषित किया गया है। इसके बाद अब केंद्रीय रिजर्व बल की पुलिस धीरे-धीरे जिले से मूव कर रही है। माना जा रहा है कि नक्सली मुक्त घोषित हुए तीनों जिलों अब विकास कार्यों में तेजी आएगी। गौरतलब है साल 1992 में राजनांदगांव जिले में नक्सलवाद की शुरुआत हुई थी। यहां बकरकट्टा क्षेत्र में नक्सलियों ने नक्सली घटना को अंजाम दिया था, जिसके बाद नक्सली मूवमेंट का सिलसिला यहां लगातार जारी रहा,…
Read Moreनिगम के गड्ढे में गिरा बच्चा, आयुक्त ने अधिकारियों को नोटिस जारी कर 24 घंटे में मांगा स्पष्टीकरण, दिए ये निर्देश……
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में निगम के गड्ढे में तीन वर्षीय बच्चे के गिरने के मामले में निगम जोन आयुक्त ने निगम अधिकारियों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। आयुक्त ने 24 घंटे के भीतर स्पष्टीकरण मांगा है। साथ ही गड्ढे को तत्काल पाटने का निर्देश जारी किया है। निगम जोन 6 क्षेत्र में छत्तीसगढ़ नगर में शीतला मन्दिर के पास पेयजल कार्य हेतु खोदे गए गड्ढे में पास में निवासरत बच्चा खेलते समय अचानक गिर गया। घटना की पुनरावृति रोकने आयुक्त ने जोन 6 जोन कमिश्नर, कार्यपालन अभियंता,…
Read MoreCM विष्णु देव साय ने डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती पर उन्हें किया नमन..
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज अपने निवास कार्यालय में भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती पर उनके छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री साय ने कहा कि बाबा साहेब का संपूर्ण जीवन संघर्ष की अनुपम मिसाल है। उन्होंने कहा कि डॉ. अम्बेडकर ने हमें एक ऐसा संविधान दिया जो भारत को लोकतंत्र, समानता और न्याय की मजबूत नींव प्रदान करता है। मुख्यमंत्री साय ने बाबा साहब के विचारों को युगप्रेरक बताते हुए कहा कि आज का दिन हमें यह संकल्प लेने…
Read Moreकार और बाइक की जबरदस्त टक्कर : तीन युवकों की मौके पर मौत, कार के उड़े परखच्चे
सीतापुर। छत्तीसगढ़ के सीतापुर नेशनल हाईवे -43 से भीषण सड़क हादसा का मामला सामने आया है। यहां पर कार और बाइक की आमने- सामने भिड़ंत हो गई हादसे में बाइक सवार तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। यह पूरी घटना ग्राम काराबेल में महादेव मुड़ा पुल के ऊपर की है। दरअसल, शाम 7 बजे तेज रफ्तार कार और बाइक की आमने- सामने भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भयानक था की मौके पर ही बाइक सवार तीन युवकों की मौत हो गई। वहीं हादसे में कार पूरी तरह…
Read Moreबाबा साहेब की प्रतिमा में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने किया दीप प्रज्जवलन, देश के संविधान निर्माता को किया नमन…
बाबा साहेब की प्रतिमा में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने किया दीप प्रज्जवलन, देश के संविधान निर्माता को किया नमन भाजपा कार्यकर्ताओं ने तिरंगा चौक व लालबाग स्थित डा.अंबेडकर की प्रतिमा में दीप प्रज्ज्वलित कर उनका स्मरण किया 14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती के अवसर पर भाजपा करेगी विविध कार्यक्रम का आयोजन जगदलपुर। बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर जयंती की पूर्व संध्या में आज रविवार को भारतीय जनता पार्टी द्वारा डा.अम्बेडकर की प्रतिमा में दीप प्रज्जवलन किया गया। जिसमें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव भी शामिल हुये। भाजपा कार्यकर्ताओं के…
Read Moreरायपुर को मिलेंगी दो और हाईटेक लाइब्रेरियां, हर लाइब्रेरी में 500 सीटों की व्यवस्था
रायपुर :- युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयार करना और उन्हें स्टार्टअप के माध्यम से स्वरोजगार को बढ़ाने देने के लिए निगम प्रशासन ने एक और योजना बनाई है। नालंदा परिसर और मोतीबाग रीडिंग जोन की तर्ज पर दो और हाईटेक लाइब्रेरी की सुविधा युवाओं को मिलेगी। इसके लिए नगर निगम ने दलदल सिवनी और नालंदा परिसर के पीछे जगह तय कर ली है, जिस पर काम शुरू होना है। इन दोनों जगहों पर 500-500 सीटर की व्यवस्था रहेगी। इसके साथ ही जयस्तंभ चौक के पास मल्टीलेवल पार्किंग बिल्डिंग, कलेक्ट्रेट…
Read Moreज्ञानपीठ पुरस्कार के लिए नामित विनोद कुमार शुक्ल को विप्र गौरव सम्मान – वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन ने किया सम्मानित
रायपुर। राष्ट्रपति द्वारा प्रदत्त ज्ञानपीठ पुरस्कार हेतु छत्तीसगढ़ से प्रथम बार चयनित वरिष्ठ साहित्यकार विनोद कुमार शुक्ल से वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन से पदाधिकारियों ने उनके निवास में भेंटकर उन्हें इस सम्मान के लिये बधाईयां एवं शुभकामनाएं देते हुए उनका कुशलक्षेम जाना. विनोद कुमार शुक्ल जी हिंदी साहित्य के एक प्रतिष्ठित कवि और लेखक हैं. इनका साहित्य मन के कोनों में छिपी सूक्ष्म अनुभूतियों को शब्द देती हैं, जो पाठक को अपनी ओर खींचती है. उनका साहित्य समकालीन हिंदी कविता को एक नया आयाम देता है. उनकी साहित्य साधना हेतु ज्ञानपीठ…
Read Moreछत्तीसगढ़ में आंधी -तूफान के साथ बारिश का दौर जारी,आज इन 7 जिलों के जारी हुआ यलो अलर्ट
रायपुर। छत्तीसगढ़ में बदले हुए मौसम के चलते तापमान में गिरावट आई है। प्रदेश के कई हिस्सों में तेज आंधी और बारिश हुई है। वाही सोमवार को मौसम विभाग ने प्रदेश के सात जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। अगले कुछ घंटों के भीतर इन इलाकों में तेज हवाओं के साथ गरज-चमक और हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार, जिन जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है, उनमें बेमेतरा, बिलासपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, कबीरधाम, कवर्धा (केसीजी), कोरबा और मुंगेली शामिल हैं। इन क्षेत्रों में…
Read More