रायपुर, 12 फरवरी 2025, वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में बजट प्रस्ताव एवं नवीन मद प्रस्ताव पर मंत्री स्तरीय चर्चा में वाणिज्य एवं उद्योग, श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन के साथ वर्ष 2025-26 के मुख्य बजट एवं नवीन मद प्रस्ताव पर मंत्री स्तरीय चर्चा कार्यक्रम में विभागों के प्रस्ताव के संबध में व्यापक चर्चा हुई। इस मौके वित्त विभाग के सचिव श्री मुकेश कुमार बंसल, वाणिज्य एवं उद्योग विभाग के सचिव श्री रजत कुमार, सहकारिता विभाग के सचिव श्री सी.आर.प्रसन्ना, संचालक बजट श्री…
Read MoreCategory: Chhattisgarh
CG: भाजपा के साथ कांग्रेस के विधायक भी जाएंगे महाकुंभ, कांग्रेस के ये विधायक भी जा रहे है पुण्य स्नान करने
रायपुर 12फरवरी 2025। छत्तीसगढ़ से विधायकों का दल कल महाकुंभ स्नान करने जाएगा। विधानसभा अध्यक्ष के न्योते पर भाजपा विधायकों के साथ कुछ कांग्रेस के विधायक भी कुंभ स्नान के लिए जाएगा। प्रयागराज जाने के लिए कांग्रेस विधायकों ने हामी भरी है। विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह ने सभी विधायकों और सांसदों को न्योता दिया था। साय कैबिनेट के साथ सभी भाजपा विधायक कल दिल्ली जायेंगे। कुंभ स्नान करने कांग्रेस के सात विधायकों ने हामी भरी है। लैलूंगा विधायक विद्यावती सिंदर, अकलतरा विधायक राघवेंद्र कुमार सिंह, जांजगीर चांपा विधायक व्यास…
Read Moreसनातन धर्म के उत्थान और सामाजिक जागरूकता में गहिरा गुरु संत समाज की है महत्वपूर्ण भूमिका: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
ग्राम गहिरा में श्री विष्णु महायज्ञ में शामिल हुए मुख्यमंत्री श्री साय: सामूहिक विवाह में नवविवाहित जोड़ों को दिया आशीर्वाद रायपुर, 11 फरवरी 2025 – मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज रायगढ़ जिले के लैलूंगा क्षेत्र स्थित ग्राम गहिरा के संत गहिरा गुरु आश्रम पहुंचे, जहां उन्होंने परम पूज्य गहिरा गुरु जी के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर आशीर्वाद प्राप्त किया और श्री विष्णु महायज्ञ में सम्मिलित होकर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि व खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर उन्होंने संत गहिरा गुरु जी के समाधि स्थल पर पुष्पांजलि अर्पित…
Read Moreछत्तीसगढ़ का प्रयाग राजिम कुंभ कल्प के स्वागत के लिए तैयार – मुख्यमंत्री श्री साय
रायपुर 11 फरवरी 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को राजिम कुंभ कल्प और शिबरीनारायण मेले की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि 12 फरवरी से महानदी, पैरी और सोंढूर नदियों के त्रिवेणी संगम पर प्रारंभ हो रहा राजिम कुंभ कल्प न केवल छत्तीसगढ़ की आध्यात्मिक चेतना का प्रतीक है, बल्कि इसकी समृद्ध संस्कृति और परंपराओं का जीवंत संगम भी है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि राजिम, जिसे ‘छत्तीसगढ़ का प्रयाग’ कहा जाता है, सदियों से श्रद्धालुओं और संत समाज के लिए आस्था का केंद्र रहा है।…
Read Moreनगरीय निकाय निर्वाचन 2025 : मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन ने किया अपने मताधिकार का प्रयोग
रायपुर 11 फरवरी 2025, मुख्यमंत्री के सचिव श्री पी. दयानंद ने आज रायपुर नगर निगम महापौर एवं वार्ड पार्षद निर्वाचन के लिए देवेंद्र नगर स्थित मतदान केंद्र में सपरिवार पहुंचकर मतदान किया। उन्होंने प्रदेशवासियों से लोकतंत्र को सशक्त बनाने के लिए अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती नागरिकों की भागीदारी पर निर्भर करती है, और प्रत्येक मतदाता का वोट क्षेत्र के विकास की दिशा तय करता है। श्री दयानंद ने कहा कि मतदान न केवल हमारा अधिकार है, बल्कि यह एक महत्वपूर्ण…
Read Moreछत्तीसगढ़ के आदिवासी बहुल क्षेत्रों में स्वास्थ्य संकेतकों में अभूतपूर्व सुधार – केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री जगत प्रकाश नड्डा
केंद्र और राज्य सरकार के सहयोग से छत्तीसगढ़ मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य में स्थापित कर रहा है नए मानक – मुख्यमंत्री श्री साय आदिवासी बहुल क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं के सुधार में अपूर्व योगदान के लिए मुख्यमंत्री श्री साय ने केंद्र सरकार के प्रति जताया आभार रायपुर, 10 फरवरी 2025: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री जगत प्रकाश नड्डा ने संसद में दिए अपने वक्तव्य में बताया कि भारत में मातृ मृत्यु दर, शिशु मृत्यु दर और अंडर-फाइव मृत्यु दर में गिरावट की दर वैश्विक गिरावट की दर से दोगुनी से अधिक…
Read Moreविष्णु देव साय सरकार के नेतृत्व में नक्सल उन्मूलन की नई इबारत: 985 आत्मसमर्पण, 1177 गिरफ्तार
रायपुर, 10 फरवरी 2025: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार ने नक्सल उन्मूलन के प्रयासों में ऐतिहासिक सफलता प्राप्त की है। सरकार द्वारा लागू की गई प्रभावी नीतियों और विकासोन्मुखी दृष्टिकोण ने राज्य में स्थायी शांति और सुरक्षा का माहौल बनाया है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि हमारी डबल इंजन की सरकार के नेतृत्व में प्रदेश में बीते 13 महीनों में 305 नक्सली मारे जा चुके हैं, 1177 नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया है और 985 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। यह आंकड़े न केवल…
Read Moreमुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से पोलैंड की विदेशी मामलों की समिति के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात
मुख्यमंत्री ने पोलैंड सहित अन्य यूरोपीय देशों के निवेशकों को छत्तीसगढ़ में निवेश का दिया न्योता छत्तीसगढ़ के नैसर्गिक सौंदर्य एवं समृद्ध सांस्कृतिक विरासत की जानकारी से प्रभावित हुआ पोलैंड का संसदीय दल रायपुर 10 फरवरी 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से आज यहां उनके निवास कार्यालय में पोलैंड की विदेशी मामलों की संसदीय समिति के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री श्री साय ने प्रतिनिधिमंडल का छत्तीसगढ़ में स्वागत करते हुए उन्हें बस्तर आर्ट का प्रतीक चिन्ह और राजकीय गमछा भेंट किया। मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल को छत्तीसगढ़ की…
Read Moreआयुष्मान योजना अंतर्गत फर्जी दावे करने वाले अस्पतालों पर सख्त कार्रवाई
रायपुर, दुर्ग एवं बिलासपुर के 28 अस्पतालों का निरीक्षण : 15 अस्पतालों का पंजीयन निरस्त रायपुर, 10 फरवरी 2025/छत्तीसगढ़ शासन के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना और शहीद वीर नारायण सिंह आयुष्मान स्वास्थ्य योजना के तहत फर्जी दावों पर सख्त कार्रवाई करते हुए रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर के 28 अस्पतालों का निरीक्षण किया। जांच के बाद 15 अस्पतालों का पंजीयन एक वर्ष के लिए निरस्त कर दिया गया, जबकि 4 अस्पतालों को 6 माह के लिए, 4 को 3 माह के लिए निलंबित…
Read More“परीक्षा पे चर्चा” युवाओं और अभिभावकों को संबल देने वाली पहल – मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने छात्र छात्राओं के साथ सुनी “परीक्षा पे चर्चा” की आठवीं कड़ी रायपुर 10 फरवरी 2025// प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी केवल देश की प्रगति की चिंता ही नहीं करते, बल्कि वे युवाओं से विशेष जुड़ाव रखते हैं। उनका यह प्रयास है कि भावी पीढ़ी सही निर्णय ले, जीवन की परीक्षाओं को आत्मविश्वास के साथ दे और देशहित में अपनी ऊर्जा का सर्वोत्तम उपयोग करे। प्रधानमंत्री की यह सोच “परीक्षा पे चर्चा” के माध्यम से मूर्त रूप लेती है, जो देश के करोड़ों छात्रों और उनके…
Read More