रायपुर 12फरवरी 2025। छत्तीसगढ़ से विधायकों का दल कल महाकुंभ स्नान करने जाएगा। विधानसभा अध्यक्ष के न्योते पर भाजपा विधायकों के साथ कुछ कांग्रेस के विधायक भी कुंभ स्नान के लिए जाएगा।
प्रयागराज जाने के लिए कांग्रेस विधायकों ने हामी भरी है। विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह ने सभी विधायकों और सांसदों को न्योता दिया था। साय कैबिनेट के साथ सभी भाजपा विधायक कल दिल्ली जायेंगे।
कुंभ स्नान करने कांग्रेस के सात विधायकों ने हामी भरी है। लैलूंगा विधायक विद्यावती सिंदर, अकलतरा विधायक राघवेंद्र कुमार सिंह, जांजगीर चांपा विधायक व्यास कश्यप, चंद्रपुर विधायक राम कुमार यादव, जैजैपुर विधायक बालेश्वर साहू, कसडोल विधायक संदीप शर्मा और भाटापारा विधायक इंद्र साव कुंभ जाएंगे।
भाजपा संगठन के भी एक दर्जन पदाधिकारी साथ रहेंगे।180 सीटर विशेष विमान से कल प्रयागराज सभी जाएंगे।सुबह 7.00 बजे रायपुर से प्रयागराज के लिए रवाना होंगे।
CG: भाजपा के साथ कांग्रेस के विधायक भी जाएंगे महाकुंभ, कांग्रेस के ये विधायक भी जा रहे है पुण्य स्नान करने
